Showing posts with label beauty tips. Show all posts
Showing posts with label beauty tips. Show all posts

दाढ़ी को बढ़ाने और आकर्षक लुक देने के उपाय | dadhi ko badhane aur aakrshak look dene ke tips


आज के समय में व्यक्ति स्वयं को सुन्दर और आकर्षक बनाने के लिए कई तरह के उपाय करता है और बढ़ते हुए फैशन के दौर में ये सब बहुत जरूरी हो चूका है | इसी कारण वर्तमान समय में लोग अपनी दाढ़ी को लेकर भी बहुत से उपाय करते है | कुछ युवा बहुत कम उम्र में ही दाढ़ी को बढ़ाने के लिए और अपना लुक मर्दाना बनाने के लिए तरह तरह के प्रयास करते है |

dadhi look


हालाँकि आपके चेहरे पर बाल उगना आपके जींस पर भी बहुत ज्यादा निर्भर करता है | इसके अलावा आप कुछ उपाय अपनाकर भी ऐसा करने में सफल हो सकते है | अगर आप ऐसा कुछ करने के बारे में विचार कर रहे है तो इस लेख को जरा ध्यान से पढ़े | आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दाढ़ी को जल्दी बढ़ाने और आकर्षक लुक देने के खास उपायों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें प्रयोग में लाकर आप अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकते है | आइये जानते है इस विषय से जुड़ी कुछ विशेष जानकारी के बारे में जो आपके सामने इस प्रकार है :

स्क्रब का प्रयोग करके फायदा लें :

स्क्रब का प्रयोग करके चेहरे की मृत त्वचा को बाहर निकालने में मदद ली जा सकती है इसके लिए आपको सप्ताह में कम से कम एक बार इसका प्रयोग जरुर करना चाहिए | इस उपाय का प्रयोग करने से चेहरे पर बाल तेजी से उगने लगते है |

dadhi look1


इसके अलावा मास्क का प्रयोग करके भी लाभ लिया जा सकता है | चेहरे पर त्वचा को फायदा देने वाले उत्पाद को लगाकर मास्क का प्रयोग करके चेहरे को कम से कम आधे घंटे तक ढक कर रखना चाहिए | इसके बाद मास्क को हटाकर चेहरे को साफ पानी से धोकर फायदा लिया जा सकता है |

त्वचा की उचित रूप से सफाई करें :

त्वचा की उचित रूप से सफाई करने के लिए सुबह शाम हलके गर्म पानी से साबुन का प्रयोग करते हुए त्वचा को धोना चाहिए | इससे त्वचा की गंदगी दूर होने के साथ साथ त्वचा पर नए बाल उगने शुरु हो जाते है |

यूकेलिप्टस वाली क्रीम या मॉइस्चराइज़र (moisturizer) का प्रयोग करके फायदा लें :

यूकेलिप्टस वाली क्रीम का प्रयोग करने से चेहरे पर नए बाल बहुत तेजी से उगने लगते है साथ ही इससे रुखी त्वचा की समस्या को दूर करने में भी मदद मिलती है | इसके कारण त्वचा नम होने लगती है जिस पर नए बाल बहुत जल्दी उगने लगते है और दाढ़ी भी जल्दी आ जाती है |

चेहरे की त्वचा की गहराई के बालों की जाँच करें :

कई बार चेहरे की त्वचा की गहराई में बाल छुपे होने के कारण दाढ़ी नहीं आने की समस्या होने लगती है | इसलिए इनकी जाँच करके उचित उपाय करने चाहिए | इस तरह से भी दाढ़ी बढ़ाने का प्रयास किया जा सकता है |

उचित आराम करें :

नियमित रूप से भरपूर नींद लेनी चाहिए तथा शरीर को उचित आराम भी देना चाहिए | ऐसा करने से दाढ़ी बहुत जल्दी बढ़ने लगती है साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ भी होने लगते है|

तनाव मुक्त रहने के उपाय करें :

जब कोई व्यक्ति तनाव की स्थिति में रहता है तो उसका कोई काम ठीक ढंग से नहीं होता है साथ ही उसको स्वास्थ्य सम्बन्धी कई तरह की परेशानियाँ भी होने लगती है | इसके अलावा तनाव पूर्ण जिंदगी जीने से आपकी त्वचा भी मुरझाई सी रहती है |

इन सभी समस्याओं से बचने के आपको तनावमुक्त होने के तरीकों को अपनाना चाहिए ताकि आप अपने सभी कामों को ठीक ढंग से कर सकें | इसके अलावा दाढ़ी बढ़ाने के लिए भी व्यक्ति को तनाव की स्थिति को दूर करना चाहिए क्योंकि ऐसी स्थिति में आपके शरीर के बालों की वृद्धि रुक जाती है | इसलिए नियमित रूप से व्यायाम करके तथा उचित रूप से आहार लेकर तनाव मुक्त जीवन जीना चाहिए साथ ही शारीरिक समस्याओं को भी दूर कर देना चाहिए |

विटामिन्स और सप्लीमेन्टस का प्रयोग करके :

नियमित रूप से बायोटिन (biotin) का सेवन करके बहुत फायदा लिया जा सकता है | उचित मात्रा में बायोटिन (biotin) का सेवन करने से दाढ़ी को बहुत जल्दी बढ़ाया जा सकता है | इसके लिए आपको प्रतिदिन 2.5 mg बायोटिन लेना चाहिए | आप इसे किसी भी सप्लीमेंट की दुकान से ले सकते है |

विटामिन बी युक्त आहार लें :

नियमित रूप से विटामिन बी युक्त आहार लेने से व्यक्ति के शरीर पर बालों की वृद्धि होने लगती है इसलिये हमें अपने आहार में विटामिन्स B1, B6 और B12 को शामिल करना चाहिये और फायदा लेना चाहिए |

उचित मात्रा में प्रोटीन का सेवन करें :

प्रोटीन का सेवन करके भी दाढ़ी को बहुत जल्दी बढ़ाया जा सकता है इसके लिए अपने आहार में मांस, मछली, अंडों और नट्स आदि प्रोटीन से भरपूर पदार्थों को जोड़ लेना चाहिए |

फल और सब्जियों का सेवन करके लाभ :

शरीर को स्वस्थ और सुन्दर बनाने के लिए हमेशा उचित मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए | नियमित रूप से फल और सब्जियों का सेवन करने से विटामिन्स और मिनरल्स (minerals ) की कमी को दूर किया जा सकता है जिससे बालों को आसानी से बढ़ाने में मदद ली जा सकती है |

कुछ समय तक दाढ़ी को ना छेड़े :

अगर आपको अपने चेहरे पर दाढ़ी जल्दी बढ़ानी है तो आपको कुछ दिनों तक इसके साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए | लगभग 6 सप्ताह तक आप इसे नहीं छेड़ते है तो आपकी दाढ़ी आकर्षक लुक में आने लगती है |

कुछ लोग ऐसा समझते है कि रोजाना शेव करने से चेहरे पर बहुत जल्दी बाल उगने लगते है लेकिन इस बात का कोई ठोस सबूत किसी के पास नहीं है | शेव करने से आपका चेहरा केवल बालों से साफ हो सकता है लेकिन इससे बालों की वृद्धि नहीं हो सकती है |

कई बार चेहरे के बालो को कई दिनों तक नहीं छेड़ने से उनमे कठोरता आने लगती है जिसके कारण कई बार चेहरे पर खुजली या जलन की समस्या होने लगती है |

चेहरे पर बाल बढ़ाने के चक्कर में कई बार चेहरे पर खुजली या रैश (rash) की समस्या होने लगती है इसलिए ऐसी स्थिति में आपको किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर एक हायड्रोकौरटिज़ौन (hydrocortisone) क्रीम के इस्तेमाल के बारे में पूछना चाहिए | हालाँकि इस क्रीम का प्रयोग करने से इसके बुरे प्रभाव भी चेहरे पर होने की संभावना रहती है | इसलिए हमेशा डॉक्टर की सलाह अनुसार ही इसका प्रयोग करके लाभ लेना चाहिए |

उचित सलाह :

कई बार दाढ़ी को जल्दी बढ़ाने के चक्कर में हमारे चेहरे पर किसी क्रीम का दुष्प्रभाव हो सकता है इसलिए कभी भी जल्दबाजी ना दिखाएँ | हम अपनी तरफ से कितने भी प्रयास कर लें लेकिन दाढ़ी को बढ़ाने में आपके जेनेटिक्स ही मुख्य भूमिका निभाते है | आप इसके लिए अपने किसी मित्र या रिश्तेदार की दाढ़ी को देखकर भी अंदाजा लगा सकते है |

ऊपर दिए गए उपायों को ध्यान में रखते हुए आप अपने दाढ़ी को बढ़ाने के लिए प्रयास कर सकते है और चेहरे को आकर्षक लुक देने में सफल हो सकते है | हालाँकि इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है इसलिए कभी भी जल्दबाजी में कोई ऐसा फैसला ना करें जो आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक साबित हो | हमेशा उन उपायों को प्रयोग में लाना चाहिए जिनसे आपको भरपूर फायदा हो सकता है |




मुंह धोते समय रखे सावधानी नहीं तो हो जाएगी जवानी में बूढों जैसी त्वचा |


चेहरे की त्वचा को सुन्दर बनाने और गंदगी के प्रभाव से बचाने के मुंह को हमेशा धोना चाहिए | लेकिन हमें अच्छी तरह से मुंह धोने का सही तरीका भी मालूम होना चाहिए नहीं तो चेहरे की त्वचा खराब भी हो सकती है और हमारी त्वचा जवानी में ही 70 साल के बूढ़े जैसी होने लगेगी |

munh dhona


चेहरे को धोने के लिए कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपकी त्वचा खराब होने के चांस बढ़ जाते है और फिर आपकी त्वचा बूढ़ी होने लगती है | क्योंकि गर्म पानी के प्रभाव से त्वचा पर झुर्रियां पड़ने की समस्या होने लगती है | इसलिए अपने चेहरे को बुरे प्रभावों से बचाने और त्वचा को सुन्दर बनाने के लिए हमेशा गुनगुने या ठन्डे पानी का प्रयोग करके ही चेहरा धोना चाहिए |

एक बात को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि रात को सोने से पहले हमेशा इसे धोना चाहिए क्योंकि दिनभर आपके चेहरे पर धूल मिटटी के कण जम जाते है | चेहरे पर इनके जमने से त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते है | इससे त्वचा को उचित हवा नहीं मिल पाती जिसके कारण उसमे सूखापन आने लगता है | इन्ही कारणों से त्वचा में जवानी के समय भी बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते है |

साबुन से चेहरा धोने से भी आपको नुकसान हो सकता है क्योंकि इससे त्वचा सख्त होने लगती है | इसीलिए चेहरे की त्वचा हर समय मुरझाई हुई सी रहती है | साबुन से चेहरे धोने की बजाय आप अपनी त्वचा के अनुसार अच्छे फेसवाश का प्रयोग करके लाभ ले सकते है | सबसे पहले आपको अपनी त्वचा की जाँच कर लेनी चाहिए कि त्वचा सुखी है या तैलीय या साधारण है | इसका पता लगाने के बाद ही आप उसी तरह के फेस वाश का प्रयोग कर सकते है | चेहरे की त्वचा में चमक और निखार लाने के लिए चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर का प्रयोग करना चाहिए |

कभी भी चेहरे की मालिश करते समय हाथों को नीचे की तरफ करके मालिश ना करें | ऐसा करने से चेहरे की त्वचा नीचे की तरफ लटकने लगती है | इसलिए कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए | इसकी बजाय आप चेहरे पर किसी तेल या क्रीम का इस्तेमाल करते समय हाथों को ऊपर की तरफ खींच कर मालिश कर सकते है | इस ऊपर से आप अपने चेहरे की त्वचा को बेहद खूबसूरत बना सकते है |

चेहरे को धोने के बाद कभी भी तौलिये से ज्यादा जोर से नहीं रगड़ना चाहिए क्योंकि इससे त्वचा को हानि हो सकती है | जोर से रगड़ने की बजाय आप हल्के हाथों से बिलकुल आराम से चेहरे को पोंछे | चेहरे की त्वचा बहुत नाजुक और नर्म होती है जिस पर रगड़ लगने से उसे नुकसान होने लगता है | इसलिए त्वचा को इस तरह के किसी नुकसान से बचाने के लिए कभी भी तौलिये से जोर नहीं देना चाहिए |

त्वचा को अधिक सुन्दर बनाने के लिए सप्ताह में एक बार स्क्रब का प्रयोग करना चाहिए | इससे लड़कियों को ही नहीं बल्कि लड़कों को भी बहुत फायदा हो सकता है | स्क्रब का प्रयोग करने से चेहरे के पुराने सेल्स को आसानी से हटाया जा सकता है और चेहरे की रंगत में भी सुधार होने लगता है | इस उपाय को एक महीने तक नियमित रूप से करने से आपकी त्वचा निखारने और चमकाने लगेगी |

चेहरे को धोते समय हमें कुछ बातों का ध्यान हमेशा रखना चाहिए तभी आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा अन्यथा आपको नुकसान भी होने की सम्भावना भी बन सकती है | इसलिए मुंह धोते समय हमेशा ऊपर दिए गए उपायों को ध्यान में रखें ताकि आपका चेहरा हमेशा सुन्दर और जवान बना रहें |



चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के सरल उपाय | chehre se anchahe balon ko htane ke saral upay



सभी लड़कियां और महिलाएं किसी भी खास मौके, त्यौहार या शादी के अवसर पर हमेशा सुन्दर दिखना चाहती है लेकिन सुन्दरता केवल कपड़ों और गहनों से ही नहीं लायी जा सकती है बल्कि इसके लिए आपकी त्वचा भी चमकदार रहनी चाहिए |

chehre se baal


आपकी सुन्दरता में बाधा बनते है आपके चेहरे पर उगे हुए अनचाहे बाल, जिनका आपके पास को समाधान नहीं होता है | अक्सर महिलाएं या लड़कियां इस समस्या को ज्यादा गंभीर रूप से नहीं लेती है | लेकिन चेहरे पर बाल ज्यादा उगने से किसी भी महिला की सुन्दरता में दाग सा लग जाता है | हालाँकि आप कुछ आसान उपायों का प्रयोग करके इस समस्या से छुटकारा पा सकती है |

आज हम आपको इस तरह की समस्या को दूर करने के उपायों के बारे में बताने जा रहें है जिनसे कोई भी लड़की अपने चेहरे से अनचाहे बालों को आसानी से हटा सकती है | ऐसे ही कुछ खास उपाय आपके सामने इस प्रकार से है :

आवश्यक सामग्री :

चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए चीनी, दही, नींबू का रस, ओटमील स्क्रब और शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है | इनसे चेहरे के बालों को हटाने में आसानी रहती है |

उपयोग की विधि :

दो चम्मच नींबू रस के साथ चार चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिला लें | रुई के फोहे का प्रयोग करके इसे चेहरे पर लगायें | लगभग दस मिनट तक इस लेप को लगाने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें | इस पेस्ट का अधिक लाभ लेने के लिए इसे सप्ताह में दो बार चेहरे पर लगाना चाहिए |

जौ के दलिये का इस्तेमाल करके भी चेहरे से बालों को आसानी से हटाया जा सकता है | इसके लिए आधा चम्मच जौ का दलिया लें और इसमें आठ बूंद नींबू रस भी मिला लें | अच्छी तरह से मिक्स हो जाने के बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें | 15 – 20 मिनट तक पेस्ट लगाये रखे बाद में चेहरे को धो दें | सप्ताह में दो बार इस उपाय का प्रयोग करके जल्दी ही चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने में मदद ली जा सकती है |

इसके अलावा एक चम्मच शहद को दही में मिला लें | इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रहने दे | पेस्ट सुख जाने पर हाथों को चीनी में रगड़कर हल्के हाथों से चेहरे पर भी रगड़े | बाद में चेहरे को धोकर टोनर या मॉइस्चराइजर लगा लें | इस उपाय से भी कुछ ही दिनों में चेहरे से अनचाहे बाल हटाये जा सकते है |

रात के समय एक कटोरी मसूर की दाल को पानी में भिगो कर रख दें | सुबह दाल को बारीक पीसकर इसमें आलू भी मिश्रित कर दें | फिर इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रहने दें | बाद में साफ पानी से चेहरे को धोकर अधिक से अधिक लाभ लिया जा सकता है |

मकई के आटे में एक चम्मच चीनी और अंडा डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें | इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 या 20 मिनट तक रखें | इस उपाय को सप्ताह में दो या तीन बार करके चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने में आसानी रहती है |

ऊपर दिए गए उपायों का इस्तेमाल करके लड़कियां और महिलाएं अपने चेहरे से अनचाहे बालों को हटा सकती है और अपने चेहरे की सुन्दरता को बढ़ा सकते है |



शादी के बाद महिलाएं क्यों पहनती है बिछिया | shadi ke baad mahilayen kyon pehnti hai bichiya



शादी से पहले लड़कियां ज्यादा ज्यादा सजना सवंरना कम ही करती है लेकिन शादी के बाद उनमे अचानक परिवर्तन होने लगता है जिसके कारण उन्हें सजने सवरने के अनेकों चीजों का श्रृंगार करना पड़ता है | महिलाओं दवारा पहने जाने वाली बिछिया का स्थान इन चीजों में 15 वे स्थान पर आता है | बिछिया को चांदी की धातु का प्रयोग करके बनाया जाता है |

bichiya


श्रृंगार करने से महिलाओं की शारीरिक सुन्दरता तो बढ़ती ही है उन्हें कई प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक फायदे भी होते है | बिछिया पहनने से भी महिलाओं को अनेकों फायदे होते है जैसे बिछिया का सम्बन्ध उनके गर्भाशय से जुड़ा होने के कारण दोनों पैरों में बिछिया पहनने से महिलाओं की मासिक चक्र सम्बन्धी समस्या दूर हो जाने के साथ साथ मासिक चक्र नियमित होने लगता है |

आयुर्वेद के अनुसार बिछिया पहनने से महिलाओं में फर्टिलिटी प्रजनन क्षमता में वृद्धि करने के लिए की जाने वाली मर्म चिकित्सा के लिए फायदा मिलता है | आज हम आपको बिछिया पहनने के कुछ खास फायदों के बारे में बताएँगे जिन्हे जानकर आप हैरान हो जायेंगे | आइये जानते है महिलाओं को बिछिया पहनने के क्या फायदे होते है :

bichiya1


शादी के बाद बिछिया पहनने से महिलाओं की गर्भ धारण करने में मदद मिलती है क्योंकि बिछिया चांदी की बनी होने के कारण एक गुड कंडक्टर धातु होती है | इससे हमारे शरीर को पृथ्वी की ध्रुवीय उर्जा अवशोषित करने में मदद मिलती है | इससे शरीर का तनाव दूर होने लगता है अगर महिला ज्यादा तनावग्रस्त स्थिति में रहती है तो उसका मासिक चक्र संतुलन बिगड़ने लगता है | इसलिए महिलाओं को इस तरह की समस्या से बचने के लिए बिछिया पहननी चाहिए |

बिछिया पहनने से महिला के अन्दर शारीरिक उर्जा में वृद्धि होने लगती है क्योंकि चांदी धातु के प्रभाव में आने से इच्छा शक्ति बढ़ने लगती है | जो महिला बिछिया पहनती है वो हमेशा नकारात्मक प्रभाव से बची रहती है साथ ही इससे होने वाली अन्य समस्याएँ स्वयं ही दूर हो जाती है |

बिछिया पहनने से साईटिक नर्व को दबाया जाता है जिसके कारण शरीर के अन्य नसों में रक्त संचार की गति बढ़ने लगती है और यूटेरस, ब्लैडर व आंतों तक रक्त का संचार उचित रूप से होने लगता है | इसी कारण गर्भाशय को भी आवश्यक मात्रा में रक्त की पूर्ति कराई जा सकती है | इसलिए बिछिया पहनने से महिलाओं में तनाव की स्थिति दूर होने लगती है |

वैज्ञानिकों के मतानुसार पैरों के अंगूठे के पास दूसरी ऊँगली में एक विशेष नस होती है जो सीधी गर्भाशय तक पहुँचती है और गर्भाशय को नियंत्रित करने में मददगार होती है | बिछिया पहनने से ऊँगली की इस नस पर दबाव बंनने लगता है जिसके कारण रक्तचाप संतुलित और नियंत्रित रहता है |

इसी वजह से महिलाओं में मासिक चक्र सम्बन्धी समस्या दूर होने लगती है साथ ही महिलाओं के प्रजनन अंग को भी स्वस्थ रखा जा सकता है | बिछिया पहनने वाली महिलाओं को गर्भधारण करने में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है | बिछिया पहनने से एक्यूप्रेशर भी ठीक होने लगता है जो तलवे से लेकर नाभि तक सभी नाड़ियों और पेशियों को व्यवस्थित करने में फायदेमंद होता है |

ज्यादातर महिलाएं बिछिया को पैर की दूसरी ऊँगली में पहनती है लेकिन आज कल फैशन का जमाना होने के कारण इसे पैर की किसी भी ऊँगली में पहना जा सकता है और फायदा लिया जा सकता है |

इस प्रकार से कहा जा सकता है की महिलाओं को बिछिया पहनने से कई तरह के फायदे हो सकते है साथ ही उनकी शारीरिक सुन्दरता में भी चार चाँद लग सकते है |




कमसिन दुल्हन दिखने के लिए लड़कियां अपनाएं बोटॉक्स ट्रीटमेंट | kamsin dulhan dikhne ke liye ladkiyan apnaye botox treatment



विश्व की प्रत्येक लड़की शादी के दिन अपने अन्दर ताजगी और अद्भुत आकर्षण पाना चाहती है | इस विशेष दिन हर लड़की में मन में इच्छा होती है कि उससे खूबसूरत कोई ना दिखे | पहले के समय में लड़कियों की शादी की तैयारियाँ लगभग महीनो पहले शुरू हो जाती थी | लड़की को शादी के दिन सुन्दर दिखने के लिए घर पर ही कई तरह के उबटन और लेप बनाये जाते थे | जिनसे शादी के दिन तक दुल्हन के चेहरे पर निखार लाने में मदद मिलती थी |

kamsin dulhan


वर्तमान समय में सब कुछ बदल जाने के कारण पुराने जमाने की विधियाँ छूटती जा रही है क्योंकि वर्तमान समय में लड़कियां कामकाजी है | उन्हें घर के साथ साथ ऑफिस के कम काज भी सँभालने पड़ते है | पहले पढाई और बाद में करियर बनाने के लिए प्रयास करते करते उनकी उम्र कब तीस के पार हो जाती है पता ही नहीं चलता है | इतनी उम्र होने के बाद उनके चेहरे से प्राकृतिक सुन्दरता गायब होने लगती है इसी कारण वे अपने शरीर और चेहरे को सुन्दर बनाने के लिए कॉस्मेटिक उत्पादों का प्रयोग करके फायदा लेती है |

कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट (cosmetic surgery) का प्रयोग करके तीस की उम्र पार कर चुकी लड़कियां शादी क दिन ताजा दिखने लगती है | इसके लिए वे शादी के दिन बोटॉक्स , डी-टैनिंग और लाइपोसक्शन आदि सभी तकनीकों का फायदा लेती है | पहले कम उम्र में शादी होने के कारण इस तरह के उपाय नहीं करने पड़ते थे |

वर्तमान समय में लड़कियों के लिये शादी में सुन्दर दिखना इतना आसान नहीं है क्योंकि इतने लम्बे सफ़र के बाद उन्हें अपनी त्वचा को ताजा बनाने के लिए कई तरह के कॉस्मेटिक उत्पादों से ट्रीटमेंट करवाना पड़ता है | हालाँकि इसमें कोई बुराई नहीं है लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ ज्यादा पैसे जरुर खर्च करने पड़ सकते है | इसके लिए आपको कॉस्मेटिक उत्पादों के प्रयोग के प्रति सावधानी रखनी पड़ेगी तभी आपको इनका भरपूर फायदा मिल सकता है |

आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जिनसे वर्तमान समय में दुल्हन अपनी त्वचा ताजा करने के साथ साथ चेहरे को आकर्षक बना सकती है | इसके लिए कुछ खास उपाय आपके सामने इस प्रकार से है :


झुर्रियों से राहत तथा गर्दन की सुन्दरता के लिए :

शादी के दिन लड़कियां चेहरे से झुर्रियों को दूर करने तथा गर्दन को विशेष सुन्दरता प्रदान करने के लिए बोटॉक्स ट्रीटमेंट का प्रयोग करती है |  Botox treatment का प्रयोग करके चेहरे से झुर्रियां खत्म होने के साथ साथ चेहरे को आकर्षक लुक प्रदान करने में मदद ली जा सकती है | गर्दन को भी सुराहीदार बनाया जा सकता है तथा इससे आइब्रो की शेप को भी संवारा जा सकता है |

अंडर आर्म पसीने के लिए उपाय :

शादी के दिन माहौल काफी गर्मा गर्म रहता है जिसके कारण अंडर आर्म से पसीने आने की समस्या होने लगती है इसके कारण अच्छी डिजाईन की हुई ड्रेस खराब होने की सम्भावना बन सकती है | बोटॉक्स ट्रीटमेंट का प्रयोग करने से अंडर आर्म से निकलने वाले पसीने को रोकने में मदद मिलती है | बोटॉक्स ट्रीटमेंट में केवल आधे घंटे का समय लगता है लेकिन इसका प्रभाव तीन चार महीने तक रह सकता है |

भरे भरे और सुन्दर होंठ पाने के लिए :

होंठ पतले या बेढंगे होने के कारण चेहरे की सुन्दरता कम होने लगती है | इसलिए इनकी सुन्दरता को बढ़ाने के लिए भी बोटॉक्स का प्रयोग करके लाभ लिया जा सकता है | इसके लिए डर्मल फिलर इंजेक्शन का प्रयोग किया जाता है जिससे केवल बीस मिनट में ही सूखे पतले होंठ भी भरे भरे और रसीले दिखाई देने लगते है | वर्तमान समय में ज्यादातर महिलाएं अपने खास किस्म के होंठो के कारण आकर्षण का केंद्र बनती है और शादी के समय तो इनकी डिमांड और ज्यादा बढ़ने लगती है |

शारीरिक सुन्दरता :

बोटॉक्स का प्रयोग आखिरी समय में करके भी लाभ लिया जा सकता है | जब किसी अन्य तकनीक से ज्यादा फायदा ना मिले तो केवल बोटॉक्स ट्रीटमेंट का विकल्प ही बचता है | शादी के दो या तीन सप्ताह पहले इसका इस्तेमाल करके अधिक से अधिक फायदा लिया जा सकता है |

दुल्हनो के लिए अन्य कई प्रकार के लाभकारी ट्रीटमेंट भी मौजूद है जैसे केमिकल पील, त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए डर्माब्रेजन, अल्ट्रालिपो आदि के द्वारा वजन को कम करके मोटापा कम किया जा सकता है |

इसके अलावा थ्रमेज तकनीक दवारा त्वचा में कसावट लायी जा सकती है साथ ही शरीर को सुडौल बनाने में मदद मिलती है | हालाँकि इन सब तकनीको पर कुछ ज्यादा पैसे खर्च हो सकते है लेकिन जब लड़कियों के शादी का दिन नजदीक आता है तो पैसा उनके लिए चिंता का विषय नहीं होता है उन्हें केवल सुन्दरता से मतलब होता है चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़ें |



शादी के दिन सबसे सुन्दर दिखने के लिए टिप्स | shadi ke din sabse sundar dikhne ke liye tips



आज कल शादी का माहौल बना हुआ है और हर दिन सैकड़ों शादियाँ होती है | शादी में आये सभी लोगों की नजर दुल्हे और दुल्हन के चेहरे पर होती है | लड़कियां तो अपनी स्किन और चेहरे के लिए तरह तरह के उपाय करके अपने आप को सुन्दर बनाने में कामयाब रहती है | लेकिन इसी तरह की सुन्दरता पाने के लिए लड़कों को भी कई तरह के नुश्खे आजमाने पड़ते है और इनका प्रयोग शादी से कई दिन पहले ही शुरू करना होता है |

shadi ke din


अगर आपकी शादी के कुछ ही दिन बचे है और आप शादी में सबसे सुन्दर दिखना चाहते है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे है जिनसे आप अपनी शादी के दिन सबसे सुन्दर दिखाई देंगे | ऐसे ही कुछ बेहद खास और कारगर उपाय आपके सामने इस प्रकार से है :

स्किन की देखभाल :

सभी को अपनी त्वचा का ख्याल अच्छी तरह से रखना चाहिए क्योंकि इससे आप हमेशा जवान और खूबसूरत बने रहेंगे | इसके लिए आपको अपनी त्वचा के टाइप का पता करना होता है कि आपकी त्वचा रुखी है या ऑयली | इसके लिए आप किसी विशेषज्ञ की मदद भी ले सकते है | उसकी मदद से आपको अपनी त्वचा का अंदाजा भी हो जाता है जिसके कारण आप उसकी देखभाल करने और उसमे निखार लाने के लिए अच्छे प्रोडक्ट और नुश्खे अपना सकते है |

बालों के लिए उपाय :

बालों को नए ट्रेंड के अनुसार कटवा कर अच्छा लुक दिया जा सकता है | इसके लिए आपको महीने में एक या दो बार सैलून जाना चाहिए | इसके अलावा नियमित रूप से बालों को धोने के लिए अच्छी क्वालिटी के शैम्पू या अन्य उत्पाद का प्रयोग करना चाहिए | किस प्रोडक्ट की कितनी मात्रा आपके बालों के लिए उचित होती है इसका अनुमान लगाने के लिए एक्सपर्ट की मदद ले सकते है |

आईब्रो ट्रिम करें :

चेहरे के भाव अनुसार कभी कभी घनी या हलकी आइब्रो बढ़िया लगती है लेकिन इसके लिए भी आपको आइब्रो को ट्रिम कराते रहना चाहिए क्योंकि इससे आइब्रो को शेप को बरकरार रखा जा सकता है | हालाँकि आइब्रो ट्रिम करना एक विशेष आर्ट है अगर आप इसे नहीं कर सकते है तो इसके लिए किसी विशेषज्ञ की मदद ली जा सकती है |

चेहरे की सफाई :

चेहरे को साफ करने के लिए साबुन का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में केमिकल होते है जो काफी नुकसानदायक हो सकते है | इनका इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा रुखी होने के साथ साथ इसमें जलन होने की समस्या भी हो सकती है | इसलिए साबुन की बजाय किसी अच्छे फेस वाश का प्रयोग करके लाभ लेना चाहिए |

इसके साथ ही किसी अच्छे मॉश्चराइजर का प्रयोग भी किया जा सकता है | इनका इस्तेमाल करने से पहले इनमे एसपीएफ़ सहित अन्य सामग्री की उचित मात्रा की जाँच कर लेनी चाहिए| इसके लिए आप एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते है |

हेयर फेसियल :

हेयर कट के साथ साथ हेयर फेसियल का भी फायदा लिया जा सकता है | इसके लिए आपका हेयर स्टाइल भी उपयुक्त होना चाहिए | इससे आपके चेहरे पर निखार लाने में भी मदद ली जा सकती है साथ ही चेहरे की गंदगी भी आसानी से दूर की जा सकती है |

फिंगर व फीट देखभाल :

शरीर के बाकी अंगो की देखभाल के साथ साथ फिंगर और नेल्स की देखभाल भी बहुत जरूरी होती है | इन्हें भी समय समय पर साफ करना बहुत आवश्यक होता है | इसके लिए आप पेडीक्योर का इस्तेमाल भी कर सकते है | इससे आपको अपने पैरों को सुन्दर बनाने में मदद मिलती है |


ऊपर दिए गए सुझावों को ध्यान में रखते हुए आप अपनी शादी के दिन स्वयं को सबसे अलग और खूबसूरत बनाने में सफल हो सकते है | इसके अलावा अन्य मौकों के लिए भी ये उपाय आपको सुन्दर बनाने के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते है |

केवल 20 मिनट में बनायें होंठ खूबसूरत और रसीले | kewal 20 minute me banaye honth khoobsurat aur rasile



कुछ महिलाएं जन्म से ही बहुत खूबसूरत होती है और उनकी आँखे , होंठ सब कुछ परफेक्ट होता है | आप जब कभी उन्हें देखते है तो आपके मन में भी उनके जैसा बनने के विचार आने लगते है | इसके अलावा आजकल फिल्म अभिनेत्रियों के आकर्षक लुक से प्रभावित होकर भी लड़कियां और महिलाएं भी उनके जैसा आकर्षक लुक पाना चाहती है लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है |

rasile honth


अगर आपके होंठ सुन्दर महिलाओं की तरह रसीले और खूबसूरत नहीं है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ साधारण प्रयासों से आप भी बेहद रसीले और खूबसूरत होंठ बना सकती है | इसके लिए आप लिप ऑगमेंटेशन के द्वारा भरे भरे और रसीले होंठ पाने में कामयाब हो सकती है |

आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे है जिनसे आप अपने होंठ खूबसूरत, रसीले और भरे भरे बना सकती है | इसके लिए कुछ कारगार उपाय आपके सामने इस प्रकार से है :

लिप ऑगमेंटेशन तकनीक द्वारा :

यह गैर-शल्योचिकित्सीय विधि है जिसका प्रयोग करके होंठो में उभार लाया जाता है | अक्सर लड़कियां और महिलाएं इस विधि दवारा शादी या किसी अन्य फंक्शन पर अपने होंठो को खूबसूरत और भरे भरे करवाती है | विशेषज्ञ के अनुसार लिप ऑगमेंटेशन बहुत ही आसान विधि है | इसका प्रयोग करने के कुछ मिनट बाद ही आपको इसका फायदा मिलता है |

rasile honth1


यह विधि एचए फिलर्स की तरह काम करती है जिससे एक बार किये गए लिप एन्हेंसमेंट 8 से 10 महीने तक रहता है | एक बार इस्तेमाल करने के बाद इसकी दोबारा जरूरत नहीं पड़ती है | हालाँकि यह इस विधि के लिए उपयोग में लाये गए फिलर की क्वालिटी और उचित जगह लगाये गए इंजेक्शन पर निर्भर करता है | 

झुर्रियों का प्रभाव खत्म :

लिप एनहेंसमेंट से आपको कई तरह के विशेष फायदे होते है | सबसे पहले इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है | इसके बाद आपको किसी प्रकार के खाने से कोई परहेज नहीं करना होता है | इसके अलावा आपको किसी के साथ किस करने में भी किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी | लिप एनहेंसमेंट के बाद आपके होंठ पहले की तुलना में ज्यादा भरे और खूबसूरत दिखने लगते है |

आपके चेहरे की झुर्रियों को खत्म करने के लिए भी लिप एनहेंसमेंट बेहद खास तकनीक है क्योंकि इससे आपके चेहरे की झुर्रियां कम होने लगती है | जिन लोगो के होंठ पतले और चेहरे पिचका हुआ होता है उनको लिप एनहेंसमेंट की विधि से बहुत फायदा होता है |

चेहरे पर बढ़ती आयु के प्रभाव को रोके :

विशेषज्ञ के अनुसार लिप ऑगमेंटेशन तकनीक एक लाभदायक कॉस्मेटिक तरीका है जिससे होंठ सुन्दर बनाने के साथ साथ कई अन्य फायदे होने लगते है | इसके होंठो के अलावा चेहरे की त्वचा मुलायम और सुन्दर होने लगती है | इस विधि का प्रयोग करने के बाद चेहरे पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम किया जा सकता है | होंठ पतले होने से व्यक्ति की उम्र कम होते हुए भी ज्यादा लगने लगती है | इस विधि से होंठ भरे और सुन्दर होने के कारण आपके चेहरे से बढ़ती उम्र का प्रभाव खत्म होने लगता है |

प्रयोग करते समय सावधानी :

लिप ऑगमेंटेशन की तकनीक का इस्तेमाल करते समय कुछ बातें हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए ताकि आपको इसका पूर्ण लाभ मिल सकें | किसी भी फंक्शन या पार्टी में जाने से लगभग दस दिन पहले इस विधि का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि इसके प्रयोग के दौरान होंठों में कुछ सूजन आने के कारण उनका आकार ज्यादा लगने लगता है | इस दौरान उस व्यक्ति को कई दिनों तक घर रहकर आराम करने की सलाह दी जा सकती है |

20 मिनट में भरे भरे होंठ :

लोकल एनेसथेसिया के द्वारा इस प्रक्रिया में केवल 20 मिनट का समय लगता है | वर्तमान समय में फिलर्स की मदद से एनेसथेटिक से लैस एचए प्रयोग में लाये जाते है जिनसे ज्यादातर मरीजों को एक एनेसथेटिक क्रीम और कुछ बर्फ के साथ ही इंजेक्ट करने में सफलता पायी जा सकती है | ज्यादातर मरीज इस विधि के लगभग दो या तीन दिन बाद अपने रोजाना के काम बिना किसी परेशानी के करने में सफल रहते है |

पूर्ण रूप से रिवर्सेबल :

इस विधि के बाद अगर किसी को इससे परेशानी होती है तो यह विधि पूरी तरह से रिवर्सेबल है यानी इसे कभी भी हटवाया जा सकता है | इसे हटाने के लिए बहुत ही आसान प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है | इसके लिए एक प्रकार के विशेष एंजाइम का इस्तेमाल करके एचए को एक ही रात में घोल कर आसनी से हटाया जा सकता है |

इस विधि का प्रयोग करके उन व्यक्तियों को अधिक फायदा मिलता है जिनके होंठ ज्यादा सुन्दर नहीं होते है | ऊपर दी गयी तकनीक का इस्तेमाल करके कोई भी व्यक्ति अधिक से अधिक लाभ ले सकता है |












पिचके हुए गालों को बनाए गोल और सुन्दर | pichke hue galo ko banaye gol aur sunder



चेहरे के अन्दर धंसे हुए गाल या पिचके हुए गाल कोई भी व्यक्ति पसंद नहीं करता है और जिस व्यक्ति के साथ ऐसे समस्या होती है उसको और भी बुरा लगता है| चेहरे की सुन्दरता और आकर्षण बढ़ाने के लिए व्यक्ति के गाल और चेहरे गोल मटोल होना चाहिए| अगर किसी व्यक्ति के गाल पिचके हुए होते है तो वह सामान्य होते हुए भी बीमार व्यक्ति जैसा दिखाई देने लगता है| इस समस्या के कारण उसकी उम्र भी लगभग 10 साल ज्यादा लगने लगती है| समाज में ऐसे लोगो को कमजोर व्यक्ति की दृष्टि से देखा जाता है लेकिन अगर आपको ऐसी कोई समस्या है तो इससे परेशानी ना हो क्योंकि आप प्राकृतिक या घरेलू उपायों द्वारा इस समस्या को आसानी से दूर करके गालों को स्वस्थ या गोल मटोल बना सकते है|

beauty tips

सबसे पहले हमें गालों के पिचकने के कारणों का पता लगाना चाहिए तभी इनका उपचार अच्छी तरह से किया जा सकता है :

गालों के पिचकने का कारण :

पिचके हुए गाल होने के कई कारण हो सकते है इनमे से कुछ प्रमुख कारण इस तरह से है |

1.      पोषक तत्वों की कमी होने के कारण

2.      उचित मात्रा में संतुलित आहार ना लेना

3.      शरीर में पानी की कमी होना

4.      नियमित रूप से अधिक मात्रा में धुम्रपान करना

5.      शरीर किसी बीमारी से ग्रस्त होने के कारण |

गालों को गोल करने के बहुत से तरीके है लेकिन इनमे सबसे कारगर उपाय है फेस योग| इसको नियमित रूप से प्रयोग में लाने से बहुत जल्दी गालों को गोल करने में मदद मिलती है :

1.      योग करने की विधि : किसी कुर्सी या टेबल के साथ पीठ लगाकर बिलकुल सीधी रखते हुए बैठ कर मुंह को सामान्य रूप से इतना खोलना चाहिए जितना कि किसी से बातचीत के दौरान खोला जाता है| इसके बाद दोनों हाथो से मुंह को दोनों तरफ से खींचे यह क्रिया इस तरह से होनी चाहिए कि आपकी ठुडडी थोड़ी सी आगे होती रहे| इस योग की अवधि कम से कम 30 सेकंड तक रखनी चाहिए| इस उपाय को नियमित रूप से चार पांच बार दोहराकर अत्यधिक लाभ लिया जा सकता है|

2.      दूसरी विधि : मुंह में हवा भरकर गालों को अधिक से अधिक फुलाएं| इस तरह से गालों को लगभग एक मिनट तक फुलाकर रखना चाहिए| नियमित रूप से इस उपाय को तीन से पांच बार करके फायदा लेना चाहिए| इस उपाय द्वारा कुछ ही समय बाद आपके पिचके हुए गालो का पिचकापन खत्म होकर उनका आकार गोल होने लगेगा|

3.      तीसरी विधि : गालों पर लगभग 2 मिनट तक चुटकी काटते रहना चाहिए| नियमित रूप से इस उपाय को करने से भी कुछ समय बाद आपको बहुत फायदा मिलने की सम्भावना रहती है|
इन उपायों के अलावा अन्य कारगर उपाय जिनसे आप फायदा ले सकते है :

1.      किसी अच्छे तेल जैसे बादाम तेल व सरसों के तेल से गालों की मालिश करनी चाहिए| कम से कम पांच मिनट तक नियमित रूप से मालिश करने से अधिक से अधिक लाभ हो सकता है|
2.      धुम्रपान, तम्बाकू और शराब के सेवन से परहेज करके भी लाभ लिया जा सकता है|
3.      नियमित रूप से भरपूर नींद लेनी चाहिए|

4.      अपने आहार में नियमित रूप से फलों का जूस व हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए|
5.      चेहरे को गोल और सुन्दर बनाने के लिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी का सेवन करके लाभ लेना चाहिए|

ऊपर दिए गए उपायों का इस्तेमाल करके आप पिचके हुए या सुकड़े हुए गालो की समस्या को दूर कर सकते है तथा गालों का आकार और उनकी सुन्दरता में वृद्धि कर सकते है| हालांकि किसी भी उपाय की तरह इन उपायों का असर भी कुछ समय बाद ही दिखने लगेगा| इसलिए इनका नियमित रूप से इस्तेमाल करके फायदा लेना चाहिए |