चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के सरल उपाय | chehre se anchahe balon ko htane ke saral upay



सभी लड़कियां और महिलाएं किसी भी खास मौके, त्यौहार या शादी के अवसर पर हमेशा सुन्दर दिखना चाहती है लेकिन सुन्दरता केवल कपड़ों और गहनों से ही नहीं लायी जा सकती है बल्कि इसके लिए आपकी त्वचा भी चमकदार रहनी चाहिए |

chehre se baal


आपकी सुन्दरता में बाधा बनते है आपके चेहरे पर उगे हुए अनचाहे बाल, जिनका आपके पास को समाधान नहीं होता है | अक्सर महिलाएं या लड़कियां इस समस्या को ज्यादा गंभीर रूप से नहीं लेती है | लेकिन चेहरे पर बाल ज्यादा उगने से किसी भी महिला की सुन्दरता में दाग सा लग जाता है | हालाँकि आप कुछ आसान उपायों का प्रयोग करके इस समस्या से छुटकारा पा सकती है |

आज हम आपको इस तरह की समस्या को दूर करने के उपायों के बारे में बताने जा रहें है जिनसे कोई भी लड़की अपने चेहरे से अनचाहे बालों को आसानी से हटा सकती है | ऐसे ही कुछ खास उपाय आपके सामने इस प्रकार से है :

आवश्यक सामग्री :

चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए चीनी, दही, नींबू का रस, ओटमील स्क्रब और शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है | इनसे चेहरे के बालों को हटाने में आसानी रहती है |

उपयोग की विधि :

दो चम्मच नींबू रस के साथ चार चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिला लें | रुई के फोहे का प्रयोग करके इसे चेहरे पर लगायें | लगभग दस मिनट तक इस लेप को लगाने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें | इस पेस्ट का अधिक लाभ लेने के लिए इसे सप्ताह में दो बार चेहरे पर लगाना चाहिए |

जौ के दलिये का इस्तेमाल करके भी चेहरे से बालों को आसानी से हटाया जा सकता है | इसके लिए आधा चम्मच जौ का दलिया लें और इसमें आठ बूंद नींबू रस भी मिला लें | अच्छी तरह से मिक्स हो जाने के बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें | 15 – 20 मिनट तक पेस्ट लगाये रखे बाद में चेहरे को धो दें | सप्ताह में दो बार इस उपाय का प्रयोग करके जल्दी ही चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने में मदद ली जा सकती है |

इसके अलावा एक चम्मच शहद को दही में मिला लें | इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रहने दे | पेस्ट सुख जाने पर हाथों को चीनी में रगड़कर हल्के हाथों से चेहरे पर भी रगड़े | बाद में चेहरे को धोकर टोनर या मॉइस्चराइजर लगा लें | इस उपाय से भी कुछ ही दिनों में चेहरे से अनचाहे बाल हटाये जा सकते है |

रात के समय एक कटोरी मसूर की दाल को पानी में भिगो कर रख दें | सुबह दाल को बारीक पीसकर इसमें आलू भी मिश्रित कर दें | फिर इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रहने दें | बाद में साफ पानी से चेहरे को धोकर अधिक से अधिक लाभ लिया जा सकता है |

मकई के आटे में एक चम्मच चीनी और अंडा डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें | इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 या 20 मिनट तक रखें | इस उपाय को सप्ताह में दो या तीन बार करके चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने में आसानी रहती है |

ऊपर दिए गए उपायों का इस्तेमाल करके लड़कियां और महिलाएं अपने चेहरे से अनचाहे बालों को हटा सकती है और अपने चेहरे की सुन्दरता को बढ़ा सकते है |



No comments:

Post a Comment