पुरुषों के किन गुणों से चिढ़ती है महिलाएं | purushon ke kin guno se chhidhti hai mahilayen



महिलाओं की आपस में चिढ़ने के बात तो आम बात है लेकिन कुछ बातें पुरुषों में भी ऐसी होती है जो महिलाओं को अन्दर ही अन्दर जलाती है | हालाँकि ये गुण सभी पुरुषों में भी नहीं होते है लेकिन कुछ महिलाएं पुरुषों में इन गुणों को देखकर चिढ़ जाती है | कुछ महिलाओं में सबसे आगे रहने की चाहत होने के कारण भी उन्हें पुरुषों के अन्दर ये गुण होना बिलकुल अच्छा नहीं लगता है और वे नहीं चाहती कि किसी पुरुष में उनसे ज्यादा गुण या खूबी हो |

purusho ki in


आज हम आपको पुरुषों के उन्ही खास गुणों के बारे में बताएँगे जिनसे महिलाएं बहुत चिढ़ती है और उन्हें कभी पसंद नहीं करती है | ऐसे ही कुछ खास गुण इस प्रकार से आपके सामने है :

बात बात पर गुस्सा ना करना :

महिलाओं की हमेशा आदत होती है कि छोटी छोटी बातों को लेकर दिन भर लड़ना लेकिन पुरुषों में ऐसी आदत नहीं होती है | पुरुष हमेशा सब्र से काम लेते है और हमेशा लड़ाई की स्थिति से बचने की कोशिश करते है | इसीलिए पुरुष अपने सभी काम धैर्य और संतुलन में रहकर करते है जबकि महिलाएं अपने ऐसे स्वभाव के कारण विचलित और उलझी हुई सी रहती हैं | इसी कारण अक्सर महिलाएं पुरुषों से मन ही मन जलने लगती है |

बेखबर नींद लेने के कारण :

पुरुष बिलकुल बेफिक्र होकर सोते है और नींद में होने पर उनपर किसी चीज का असर नहीं होता है | जब पुरुष सोये हुए होते है तो उन्हें कितनी आवाजें लगा लो, उनके आस पास शोर मचा लो या कोई तोड़ फोड़ कर दो, उन्हें कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है | पुरुषों का इस तरह से नींद लेने का तरीका महिलाओं को बहुत परेशान करने वाला होता है |

बढ़ती उम्र में भी अच्छा लुक :

पुरुषों की उम्र बढ़ने के साथ साथ उनकी सुन्दरता और लुक्स में भी आकर्षण होने लगता है जबकि महिलाओं की ख़ूबसूरती और उनकी शारीरिक बनावट बढ़ती उम्र के साथ ढलने लगती है | पुरुष अपनी उम्र का हर एक साल एन्जॉय करता है जबकि महिलाएं हर साल बीतने का दुःख मनाती है |

महिलाओं की इच्छा हमेशा जवान रहने की होती है जबकि बढती उम्र के साथ ऐसा संभव नहीं हो पाता है | इसलिए बढ़ती उम्र में उन्हें पुरुषों की सुन्दरता से चिढ़ होने लगती है |

स्पष्ट बात कहने की आदत :

पुरुष हमेशा स्पष्ट अर्थ वाली बातें करते है चाहे वे मित्रों के साथ हो या घर परिवार के सदस्यों के साथ | लेकिन महिलाएं ऐसा नहीं करती है और जब वे कहीं बातचीत करती है तो हमेशा कहती है सब ठीक है | इसका मतलब होता है कि उन्हें कुछ परेशानी है लेकिन आपको बताना नहीं चाहती है |

इसी तरह महिलाएं अपने पुरुष मित्रों से भी कोई बात स्पष्ट रूप से नहीं करती है और ना ही उनको पुरुषों की ऐसी आदत पसंद होती है | इसी कारण उनके मन में इस आदत के प्रति जलन होने लगती है |

सम्भोग से समस्या हल :

पुरुष हमेशा किसी समस्या का समाधान आसान तरीके से करने में विश्वास करते है | पति पत्नी की छोटी मोटी समस्या या कोई अनबन सम्भोग करने से खत्म हो जाती है | महिलाएं इसके लिए पहल नहीं करती है इसलिए पुरुष इस रास्ते को अपनाकर आपस की दूरियां खत्म कर देते है जबकि महिलाएं उन चीजों को हमेशा याद रखती है और किसी न किसी मौके पर जरुर कह देती है | पुरुष इन बातों को भूलकर नयी शुरुआत करते है | इस तरह की आदत महिलाओं को बहुत चिढ़ाती है |

गहरी दोस्ती का भाव :

पुरुष अपने दोस्तों को उम्र भर नहीं भूल पाते है चाहे उनका कभी कोई झगड़ा ही क्यों ना हुआ हो | अक्सर कही पार्टी या फंक्शन में अचानक मिलने पर भी पुरुष अपने पुराने दोस्तों से घंटो तक बात करते रहते है लेकिन महिलाएं ऐसा नहीं करती है | अगर उनकी अपने दोस्त से किसी बात पर अनबन हो जाये तो वे उससे उम्र भर भी बात नहीं करती है | आप शायद जानते ही होंगे महिलाओं की झगड़ने की वजह केवल उनका ईगो होता है और कुछ नहीं | पुरुषों में गहरी दोस्ती का भाव होना भी महिलाओं को बिलकुल पसंद नहीं आता है |

dosti


बेहतर पिता बनना :

कई बार बच्चों को माँ और बाप में से बाप ज्यादा पसंद होता है और लड़कियां तो हमेशा ही अपने पापा की लाडली होती है | जब महिलाएं बच्चों में इस तरह का भाव देखती है तो कहीं न कहीं मायूस हो जाती है | इस तरह की बात होने पर भी महिलाओं के मन में पुरुषों के लिए जलन होने लगती है |

अच्छी ड्राइविंग होने के कारण :

हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार पुरुष हमेशा महिलाओं से अच्छी ड्राइविंग करते है और हमेशा उनका नियंत्रण वाहन पर महिलाओं की तुलना में ज्यादा अच्छा रहता है | इस तरह का गुण होने के कारण भी महिलाएं पुरुषों से चिढ़ने लगती है |

शार्प मेमोरी होने के कारण :

पीएनएएस अमेरिकी राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी दवारा किये गए शोध के अनुसार दिमाग में नशों की बनावट को देखकर इस बात को कहा जा सकता है कि पुरुष में महिलाओं से अच्छी ड्राइविंग करने और रास्तों को याद रखने की क्षमता ज्यादा होती है | लेकिन कई चीजों में महिलाओं की याददास्त भी पुरुषों से अच्छी होती है और इसी कारण वे पुरुषों के मुकाबले ज्यादातर रिश्तों को अच्छी तरह से निभाने में सफल रहती है |

ऊपर बताई गयी बातों के आधार पर कहा जा सकता है कि कुछ आदते पुरुषों में महिलाओं से अच्छी और बढ़िया होती है जिसके कर्ण कभी कभी उनके मन में इसे लेकर चिढ़ हो सकती है | लेकिन इस बात को पूरी तरह से सही भी नहीं कहा जा सकता कि महिलाओं में पुरुषों से कम गुण होते है | गुणों के मामले में महिलाएं पुरुषों से कहीं आगे है | इसीलिए उनके साथ के बिना अच्छे जीवन की कल्पना नहीं की का सकती है |









No comments:

Post a Comment