क्या आपका बच्चा स्कूल से भरा हुआ टिफिन वापस लाता है | kya aapka baccha school se bhra hua tifin wapas lata hai



छोटे बच्चे स्कूल में जाते समय घर से ही खाना टिफिन में डालकर ले जाते है और स्कूल में लंच ब्रेक के दौरान खाना खाते है | अक्सर बच्चों की माँ उनके लिए सुबह उठकर बहुत प्यार से खाना बनती है और उसे स्कूल भेजती है लेकिन बच्चा उस खाने को देखता भी नहीं है और खाने से भरा हुआ टिफिन वापस घर ले आता है |

tiffin


बच्चे की इस आदत से लगभग ज्यादातर पेरेंट्स परेशान होते है क्योंकि एक तो उनका बनाया हुआ खाना बेकार जाता है दूसरा उनके बच्चे की सेहत भी कमजोर होने लगती है | अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान है तो हमारे इस लेख दवारा बताये गए उपायों को अपनाकर आप अपने बच्चे की इस समस्या का समाधान कर सकते है | आइये जानते है कि बच्चे स्कूल में खाना क्यों नहीं खाते है |

खेल में ध्यान होने के कारण :

सुबह पढ़ाई के बाद बच्चों को आधे घंटे का ब्रेक खाना पीने के लिए दिया जाता है लेकिन इस समय बच्चे खाने की बजाय खेलने में लग जाते है और अपने लंच तक को भूल जाते है | बच्चों की इस आदत को सामान्य माना जाता है क्योंकि तीन चार घंटे की पढाई के बाद थोड़ा आराम करने के लिए उन्हें जो समय मिलता है वे उसे खेलते खेलते गुजार देते है | इसी वजह से खेल में ही उनका सारा समय निकल जाता है और छुट्टी होने के बाद बच्चे खाने से भरे हुए टिफिन को घर वापस ले आते है |

बच्चों की पसंद का खाना नहीं होने के कारण :

कई बार घर पर जो खाना बनता है बच्चे उसे पसंद नहीं करते है और मजबूरी के कारण घर परतो खा लेते है लेकिन स्कूल में उस खाने की तरफ देखते भी नहीं है | आधुनिक युग में स्कूलों में कैंटीन की सुविधा होने पर वहां कई तरह की डिश बनायीं जाती है जिन्हें बच्चे बड़े चाव से खाते है | इन चीजों में चीज़ क्यूब, बर्गर, पैटीज अन्य तला हुआ खाना शामिल होता है | इसी वजह से भी बच्चा स्कूल में घर से ले जाया हुआ खाना नहीं खाता है |

साथियों दवारा परेशान करने के कारण :

स्कूल में बच्चे के साथ इस तरह की समस्या भी अक्सर देखने को मिलती है कि उसे उसके सहपाठी परेशान करने लगते है जिसके कारण वो खाना नहीं खाता है और तनावग्रस्त रहने लगता है | इसके अलावा कुछ साथी परेशान करने के साथ साथ आपके बच्चे का खाना छीनकर खुद भी खा सकते है यह भी एक कारण हो सकता है कि आपका बच्चा स्कूल में खाना ले जाने के बाद भी भूखा रह जाए | इस सम्बन्ध में आपको अपने बच्चे से बात करने के साथ साथ स्कूल के प्रशासन से भी बात करनी चाहिए और ऐसी किसी समस्या को दूर करना चाहिए |

कुछ खास उपाय जिनसे बच्चे को लंच की आदत डाली जाएँ :

आप अपने बच्चे को घर से ले जाये हुए लंच की तरफ आकर्षित करने के लिए हमारे द्वारे बताये गए इन खास उपायों का प्रयोग करके आसानी से सफल हो सकती है | इसके लिए आपको उन्हें तले हुए खाने या बाहर का खाना देने की जरूरत भी नहीं होती है | आइये जानते है इस सम्बन्ध में कुछ खास टिप्स जो आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकते है :

जब भी आप अपने बच्चे का लंच तैयार करती है तो बच्चे को साथ ले लें | इसके अलावा सब्जियां या अन्य रसोई का सामान खरीदने से पहले बच्चे की पसंद भी जान लेनी चाहिए | सब्जियों को काटने, छिलने और पकाने के लिए भी अपने बच्चे की मदद लें | इस तरह से जब आप बच्चे को साथ रखती है तो आपको उसकी पसंद नापसंद का पता चल जायेगा | आपके बच्चे की उम्र कम होने के कारण उसे अच्छी बुरी चीजों का भी पता नहीं होता है इसलिए ऐसा करने से आप उसको भी आसानी से ये समझा सकती है कि आपके द्वारा बनाया गया खाना उसको कितनी उर्जा और शक्ति प्रदान करता है |

बच्चे की पसंद जाने :

जब आप खाना तैयार करने जा रही हो तो अपने बच्चे की पसंद जानकर उसे साथ लें और कभी कभी उससे खाना तैयार करवाने का प्रयास करें | अक्सर बच्चे उन चीजों को बहुत ज्यादा पसंद करते है जिन्हें वे खुद तैयार कर सकें | इसके अलावा जो बाहर की चीजें है उनको तैयार करने के लिए ऑनलाइन कुकिंग टिप्स ले सकती है क्योंकि कभी कभी बच्चों को उनकी पसंद की बाहर की चीजें घर बनाकर भी खिलानी चाहिए |

बहुत छोटे बच्चों के लिए खाने को बड़े सुन्दर ढंग से परोस कर देने से भी बच्चे खाने की तरफ आकर्षित होने लगते है | ऊपर दिए गए उपायों का प्रयोग करके आप अपने बच्चे को स्कूल में लंच करने की तरफ खींच सकती है जिससे आपका बच्चा स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत बनेगा |



No comments:

Post a Comment