क्या आपकी गर्लफ्रेंड में है अच्छी बीवी बनने के गुण | kya aapki girlfriend me hai acchi biwi banne ke gun



अक्सर लोग प्यार करने के बाद आपस में बड़े बड़े वादे करने लगते है | इनमे सबसे पहले लोग जन्म जन्म तक साथ जीने मरने का वादा कर देते है लेकिन क्या आपने कभी सोचा भी है कि आपकी गर्लफ्रेंड में अच्छी बीवी बनने के गुण है | अगर आपने उससे शादी करने के बारे में विचार बना लिया है तो क्या वह आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी |

biwi or girlfriend


इन सभी सवालों के जवाब केवल आप ही ढूँढ सकते है क्योंकि आपको ही उसके बारे में ज्यादा जानकारी होती है | आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहें है जो आपको इस बात का पता लगाने में मदद करेंगे कि आप अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने के बाद खुश रह पाएंगे या नही | इस विषय से सम्बंधित कुछ ख़ास बातें आपके सामने इस प्रकार से है :

शादी की बात पर सीधा जवाब ना देना :

आप अपनी तरफ से पूरी तरह कमिट हो चुके है कि आपको शादी केवल अपनी गर्लफ्रेंड से ही करनी है लेकिन इस बात पर आपकी गर्लफ्रेंड का जवाब कुछ उलझाने वाला हो तो आपको समझ जाना चाहिए कि शादी के बाद आप खुश नहीं रह सकते है | क्योंकि जो लड़की खुशी खुशी अपनी सारी जिंदगी आपके साथ रहना चाहती है वो तो आपके शादी के ऑफर को सुनते ही खुशी से उछल पड़ेगी | लेकिन अगर आपकी गर्लफ्रेंड इस बात पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं देती है तो इससे आपके लिए परेशानी हो सकती है | इसलिए कभी भी शादी का विचार करने से पहले गर्लफ्रेंड से इस विषय में खुलकर बात करनी चाहिए ताकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपके लिए बाद में समस्या ना बन जाए |

जलन की भावना के संकेत :

आपकी गर्लफ्रेंड को आपकी चिंता या फ़िक्र होती है ये आपकी लिए कभी कभी अच्छा हो सकता है लेकिन हर समय आपकी जांच पड़ताल करते रहना ये आपके लिए गंभीर समस्या हो सकती है | जब भी आप दोस्तों के साथ बाहर होते हो या किसी अन्य काम से कहीं गए हुए हो तो आपकी गर्लफ्रेंड का आपको बार बार फोन करके पूछना कि आप किसके साथ हो, कहाँ हो या कब तक आओगे , इस तरह के सवाल उसके मन में होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहीं न कहीं आपकी जीवनशैली से उसमें जलन की भावना होती है |

biwi or girlfriend1


हालाँकि प्यार जताना और दिखाना एक अलग बात है लेकिन बात बात पर सवाल करना कहीं न कहीं संदेह की तरह इशारा करते है | आपकी गर्लफ्रेंड अगर इस तरह का व्यवहार शादी से पहले ही करती है तो बाद में उसके तेवर कैसे हो सकते है आप खुद ही सोच सकते है |

दोनों की बातों में अंतर होने लगे :

पुरुषों के मन में अपने पार्टनर के साथ शरीरिक संबंध बनाने के कई तरह के विचार होते है और उन्हें इसके बारे में हर बार सोचते ही आनंद आने लगता है | लेकिन कई बार जैसा आप सोचते है बात उसके एकदम उलटी हो जाती है | कभी कभी आपकी गर्लफ्रेंड के विचार इस विषय में आपसे भिन्न हो सकते है | हालाँकि शारीरिक संबंध बेहतर शादीशुदा जिंदगी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते है | इनके बिना शादीशुदा जिंदगी में कोई रंग नहीं रहता है और बाकी चीजें भी मुश्किल होने लगती है | इसलिए शादी करने से पहले इस विषय पर अपनी गर्लफ्रेंड के विचार जान लेने चाहिए ताकि शादी के बाद आपको अपने फैसले पर अफसोस ना हो | 

दोस्तों और रिश्तेदारों से दूरी :

कई बार आपकी गर्लफ्रेंड को आपका अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से ज्यादा मिलना जुलना पसंद नहीं होता है और इसी को लेकर वो बार बार नखरे करती है | अगर शादी से पहले ही उसके ऐसे तेवर है तो शादी के बाद तो वो आपको आपके परिवार से अलग रहने पर भी मजबूर कर सकती है | एक अच्छा साथ कभी भी आपके परिवार और दोस्तों से दूरी नहीं बनता है क्योंकि उसे आपके साथ साथ आपकी सभी चीजें पसंद होती है | इसलिए गर्लफ्रेंड से शादी करने से पहले इस बात पर भी अच्छी तरह से विचार कर लेना चाहिए |

सहयोग देने के बजाय दूर रहें :

जो व्यक्ति आपको प्यार करता है आपको पाना चाहता है वो आपका हर कदम और हर बात पर साथ देने के लिए तैयार रहता है | हालाँकि प्यार में कोई जोर जबरदस्ती नहीं होती बल्कि एक दूसरे की भावनाएं समझकर ही इस तरह के फैसले ले लिए जाते है | कभी कभी आपकी गर्लफ्रेंड को आपके लुक, व्यवहार और चरित्र को लेकर कई बातों पर ऐतराज होने लगता है या इसके संभावना होने लगती है | तब आपको समझ लेना चाहिए कि अभी से इसकी ये हालत है तो शादी के बाद इसको किस तरह से झेला जायेगा |

आपको प्यार करने वाले व्यक्ति को आप अच्छे या बुरे दोनों तरह की स्थिति में प्यारे लगते हो | वो आपको बदलने की बजाय आपके उसी रूप को स्वीकार करते है | इसलिए आपको शादी का फैसला लेने के लिए इस विषय पर भी गौर करना जरूरी होता है ताकि शादी के बाद किसी समस्या का सामना ना करना पड़े |

ऊपर दिए गए सुझावों से आपको अपनी गर्लफ्रेंड के अन्दर उन खूबियों का पता चल सकता है जो एक अच्छी पत्नी के लिए जरूरी होते है | इसलिए कभी भी अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने से पहले ऊपर दिए गए सुझावों को ध्यान रखें क्योंकि नदी में डुबकी लगाने से पहले ही उसकी गहराई के बारे में विचार कर लेना चाहिए क्योंकि बाद में पछताने से कुछ फायदा नहीं होता है | इसलिए शादी से पहले ही इन सब बातों पर विचार करके आने वाली सभी समस्याओं से बचा जा सकता है क्योंकि बाद में इसके लिए आपको कोई मौका नहीं मिलता है बाद में सिर्फ पछतावा ही किया जा सकता है |




No comments:

Post a Comment