अक्सर महिलाएं गर्भवस्था के समय कुछ अजीब अजीब चीज खाने की फरमाइश
करती है | कुछ महिलाएं आचार, इमली और अन्य खट्टी चीजें खाने की इच्छा करती है तो
कुछ डेयरी उत्पादों या चाकलेट खाने की डिमांड करती है | इस तरह की चीजे खाने की
लालसा उनके मन में बहुत तीव्र रहती है और इस समस्या को क्रेविंग के नाम से जाना
जाता है | इसका मतलब है महिलाएं इस चीजों के प्रति अपनी इच्छाओं को काबू में नहीं
रख पाती है |
इस तरह की इच्छा लगभग प्रत्येक महिला को होती है | इनमे से कुछ चीजें
गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चे के लिए अच्छी नहीं होती है और इनका सेवन करने से
महिला और बच्चे दोनो के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है | गर्भावस्था के समय इस तरह की चीजों की तरफ मन
होने की इच्छा को पिका के नाम से भी जाना जाता है | किसी भी गर्भवती महिला की इस तरह
की आदत गर्भ में पल रहे शिशु के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है |
पिका शब्द लैटिन ग्रंथावली का शब्द है जिसके अनुसार महिला की उस
स्थिति को दर्शाया जाता है जिसमे गर्भावस्था के समय अजीब अजीब चीजें खाने की इच्छा
होती है | इस तरह की समस्या केवल गर्भवती महिलाओं में ही नहीं बल्कि बच्चों में भी
पाई जाती है | आज हम आपको इस लेख द्वारा गर्भवस्था में महिलाओं को अजीब अजीब चीजे
खाने की इच्छा के कारणों के बारे में बताएँगे | इनमे से कुछ खास आपके सामने इस
प्रकार से है :
गर्भावस्था में इस तरह की इच्छा क्यों होती है :
विशेषज्ञों द्वारा किये गए हाल ही के शोध अनुसार महिलाओं में आयरन की
कमी होने के कारण उन्हें अजीब अजीब चीजे खाने की इच्छा होने लगती है | साथ ही कुछ
अन्य रिसर्च के अनुसार हमारे शरीर में किसी चीज की कमी होने पर इन्द्रियां मनुष्य
को उनकी तरफ खींचती है | इसी वजह से महिलाएं भी ऐसी वैसी चीजें खाने लगती है |
क्या क्या अजीब अजीब चीजें खाती है महिलाएं :
गर्भावस्था में महिलाएं मिटटी ,
डिटर्जेंट, सिगरेट
की राख, प्लास्टर,
रेत, टूथपेस्ट, पत्थर, चारकोल, बेकिंग
सोडा, कॉफी के बीज, पेंट, जली हुई माचिस की तिल्लिंयां और ऐसी ही
कई तरह की अजीबोगरीब चीजों का सेवन करने लगती है |
बच्चे के लिए क्यों है नुकसानदायक :
महिलाओं द्वारा गर्भावस्था के समय सेवन की जाने
वाली इस तरह की चीजों से बच्चे को कोई फायदा नहीं होता है | इन चीजों के सेवन से
बच्चे और माँ दोनों को बहुत नुकसान हो सकता है | इनके सेवन से महिला के शरीर को
मिलने वाले विटामिन और मिनरल्स का अवशोषण रुक जाता है जिसके कारण शरीर में पोषक
तत्वों की कमी होने लगती है | इस तरह की चीजों का सेवक करने से महिला के शरीर में
विषाक्त कण फैलने लगते है जिनसे गर्भ में बच्चे और साथ ही महिला को भी हानि हो
सकती है |
ऐसी चीजें खाने से बचने के उपाय :
गर्भावस्था में ज्यादातर महिलाएं इस तरह की
चीजें खाने की इच्छा रखती जो नार्मल सबके साथ होता है लेकिन आप इस तरह की समस्या
से बचने के लिए कुछ उपायों को प्रयोग में ला सकती है और अपना बचाव कर सकती है |
सबसे पहले आपको डॉक्टर को इसके बारे में बताकर उसकी सलाह लेनी चाहिए | साथ ही उचित
मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन शुरू कर देना चाहिए | पोषक तत्वों से शरीर में जिन
चीजों की कमी है वो दूर होने लगती है | इस तरह से आप औं अजीब अजीब चीजों के सेवन
से भी बच सकती है |
इस तरह की चीजों की इच्छा होने पर स्वयं को
किसी काम में इतना बिजी कर लें आपका ध्यान उस काम के अलावा कहीं और जाए ही ना |
इसके अलावा कुछ भी ऐसा वैसा खाने का मन होने पर शुगर फ्री च्युइंग का सेवन करके
लाभ लिया जा सकता है | क्रेविंग की समस्या से बचाव करने के लिए तुलसी के पत्तों का
सेवन करके भी फायदा लिया जा सकता है |
इस तरह से आप गर्भावस्था के समय स्वयं को और
अपने बच्चे को स्वस्थ रखने में सफल हो सकती है |
No comments:
Post a Comment