जानिए पेन की कैप में छेद होने का रहस्य | jaaniye pen ki cap me ched hone ka rahasy



अक्सर लोग समझते है है पैन की कैप में छेद इसलिए रखा जाता है ताकि पेन की इनका को सूखने से बचाया जा सकें लेकिन इस बात को पूरी तरह से सही नहीं माना जा सकता है | कुछ समय पहले तक पेन का इस्तेमाल बहुत बड़े पैमाने पर किया जाता है लेकिन वर्तमान समय में पेन का प्रयोग इतना ज्यादा नहीं होता है |

pen ki cap


अब लोग लिखने के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का प्रयोग करने लगे है हालाँकि पेज या कॉपी पर लिखने के लिए पेन का ही इस्तेमाल किया जाता है | लेकिन क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है कि पेन की कैप पर छेद क्यों छोड़ा जाता है | आज हम आपको इस विषय के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताएँगे जिनसे आप जान सकते है कि पेन की कैप में छेद होने का क्या रहस्य है |

ज्यादतर लोगो की अवधारणा में पेन की कैप में छेद इसलिए छोड़ा जाता है कि इसकी इंक को सूखने से बचाया जा सकें | लेकिन यह बात सभी पेन पर लागु नहीं की जा सकती क्योंकि यह बात उन पेन की लिए सही मानी जा सकती है जिनके ढक्कन दबा कर बंद किये जाते है | क्योंकि पेन की कैप में छेद होने से पेन के बंद होते समय और पेन की कैप खोलते समय वायु का दबाव बन जाता है | इसलिए इस बात को घुमा कर बंद किये जाने वाले पेन के लिए उचित नहीं माना जा सकता है इसलिए पेन की कैप में छेद होने के और भी कई कारण हो सकते है |

मुख्य कारण :

कई बार छोटे बच्चे पेन को कैप समेत मुंह में डाल लेते है | अगर पेन और कैप बच्चे के मुंह में ज्यादा अंदर चला जाए तो इसमें से हवा पास हो सकती है | अगर इसमें छेद ना हो तो हवा पास नहीं होगी जो बच्चे के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है | इसी कारण पेन की कैप में छेद किया जाता है जो इसका मूल कारण माना जाता है | 

बच्चे अक्सर पेन का ज्यादा इस्तेमाल करते है और कभी कभी इसे मुंह में ले लेते है या इसे निंगल भी जाते है जिसकी वजह से उन्हें कई समस्याएँ होने की संभावना बन सकती है | इसी लिए पेन बनाने वाली कंपनियों से पेन की कैप में छेद छोड़ा हुआ है | अक्सर पेन के निचले भाग और कैप में इस तरह का छेद आपको दिख सकता है |





No comments:

Post a Comment