रात को देर से सोने पर इंसान में आते है ये प्रभावशाली गुण | raat ko der se sone par insan me aate hai ye prabhavshali gun



कुछ लोग रात को देर तक जागते और काफी लेट सोते है | इनमे से ज्यादातर लोग कामकाजी होते है जिनकी छुट्टी देर से होने के कारण उन्हें मजबूरन देर से ही सोना पड़ता है| ज्यादातर लोगों का मानना है कि देर से सोना किसी भी व्यक्ति के फायदेमंद नहीं हो सकता है | इसलिए जो लोग रात को देर से सोते है उनके मन में इस बात को लेकर हमेशा एक डर सा बना रहता है कि देर से सोने के कारण कहीं उन्हें भी कोई रोग ना हो जाए |

raat ko der se


अगर आप रात को देर से सोते है और भरपूर नींद लेते है तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी साथ ही देर से सोने वाले व्यक्तियों को इस आदत से विशेष फायदे भी होते है | आज हम आपको इस लेख द्वारा रात को देर से सोने पर होने वाले फायदों में बारे में बतायेंगें जो किसी भी व्यक्ति की सफलता के लिए बहुत जरूरी होते है | आइये जानते है रात को देर से सोने पर होने वाले फायदों के बारे में, जिनमे से कुछ आपके सामने इस प्रकार है :

बुद्धिमानी का स्तर (आईक्यू लेवल) बढ़ने लगता है :

हाल ही में हुए एक शोध क अनुसार रात को देर से सोने वाले व्यक्तियों का आईक्यू लेवल बढ़िया होने लगता है | रात को देर तक जागने से मनुष्य के दिमाग में कई तरह के विचार आने लगते है जिससे उनमे बुद्धिमानी स्तर में वृद्धि होने लगती है | रात को जागने वाले पक्षी उल्लू को भी इसीलिए बुद्धिमान माना जाता है | विशेषज्ञों के अनुसार रात के समय जागने वाला उल्लू सुबह जल्दी उठने वाले उल्लू से ज्यादा समझदार होता है |

से-क्स लाइफ बढ़िया होने लगती है :

रात को देर तक जागने से साथी के साथ बात करने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए काफी समय मिल जाता है | आजकल ज्यादातर रिश्तों में इसी वजह से दरार पड़ती है कि उन्हें एक दूसरे के साथ रहने और शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए सही समय नहीं मिल पाता है | देर रात तक घर परिवार के बाकी सदस्य सो जाने के कारण आप अपने साथी को भरपूर प्यार दे सकते है | इसी कारण रात को देर से सोने वाले व्यक्ति बढ़िया से-क्स लाइफ जी सकते है |

व्यक्ति में कलात्मक गुण आ जाते है :

ऑफिस से जब रात को आप घर जाते है तो कुछ समय आराम करने से दिनभर की बातें मन में आने लगती है और आपके दिमाग में उनको लेकर कुछ हलचल सी रहती है | दिमाग में दिन भर की बातों पर विचार विमर्श होने के कारण दिमाग में अच्छे और क्रिएटिव विचार आने लगते है | विशेषज्ञों के अनुसार रात को देर तक जागने के कारण मनुष्य में बहुमुखी प्रतिभा आने लगती है और ऐसे लोग रचनात्मक बन जाते है जैसे कोई कवि, कलाकार और इन्वेन्टर होते है |

हर काम करने के लिए समय मिलता है :

जो लोग जल्दी सो जाते है उनके देर रात को होने वाले काम भी छूट जाते है | उदाहरण के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चे रात को देर रात तक जागते है जिसके कारण वे अपने कामों के साथ घरवालों के काम भी कर सकते है | देर से सोने की आदत होने के कारण रात को आपके पास काफी समय होता है जिसको पूरा करने के बाद ही ऐसे लोग सोते है | रात को देर से सोने वाले व्यक्तियों में काफी उत्साह होता है तथा रात को शांत माहौल मिलने से किसी काम पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए उचित वातावरण भी मिल जाता है |

अकेला रहने का मौका मिल जाता है :

कभी कभी आदमी रिलैक्स होने के लिए एकांत स्थान ढूंढ पर अकेला रहता है | ऐसे व्यक्तियों के लिए रात का समय बिलकुल उपयुक्त रहता है क्योंकि सब सो जाने के बाद आप अकेले हो जाते है और ऐसे में आपका जो मन चाहे वो करके अपने दिल को तसल्ली दे सकते है | रात को देर से सोने के कारण इस तरह का फायदा भी लिया जा सकता है |

सभी काम निपटाने की आदत :

रात को देर से सोने वाले व्यक्तियों के पास दिनभर के सभी काम निपटाने के लिए बहुत समय मिल जाता है जिसके कारण सभी काम पूरे करके सोना ही उनकी आदत बन जाती है | ऐसा होने से आप अपने आज के काम आज ही करने लगते है और इस तरह की आदत सभी के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है | ऐसे लोगों को समाज द्वारा भी बहुत पसंद किया जाता है जो अपना हर काम सही समय पर कर दिखाते है |

ज्यादा नींद भी जरूरी नहीं :

शौधकर्ताओं के अनुसार ज्यादा समय तक सोने से शरीर में आलस्य आने लगता है जो सभी के लिए नुकसानदायक होता है | भले ही आप रात को देर से सोते है लेकिन उचित रूप से नींद लेने के बाद भी आप ज्यादा सोने वालों से जल्दी उठ सकते है | जो लोग अधिक समय तक सोते है उनके काम भी उतनी ही देर में होते है जिसके कारण उन्हें समाज में आलोचना का पात्र बनना पड़ता है | जो लोग रात को देर से सोकर उचित नींद लेते है वे भी सामान्य व्यक्तियों के तरह अपने सभी काम आसानी से कर सकते है इसके लिए उन्हें ज्यादा नींद लेने की जरूरत नहीं पड़ती है |

हालाँकि अब भी ज्यादातर लोग पुराने ख्याल रखे हुए है और देर से सोने वाले व्यक्तियों को पसंद नहीं करते है | लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि देर से सोने वालों में कुछ कमी है बल्कि उनमे इस आदत के कारण अनेकों गुण भी आने लगते है | हर सिक्के के दो पहलु होते है इसी कारण देर से सोने पर भी लाभ हो सकते है | इसका मतलब यह भी नहीं है कि जल्दी सोने वाले अपनी आदत को बदल कर देर से सोने लगें | देर से सोने की मज़बूरी होने के कारण भी लोगों की ऐसी आदत हो सकती है |








No comments:

Post a Comment