कुछ
महिलाएं जन्म से ही बहुत खूबसूरत होती है और उनकी आँखे , होंठ सब कुछ परफेक्ट होता
है | आप जब कभी उन्हें देखते है तो आपके मन में भी उनके जैसा बनने के विचार आने
लगते है | इसके अलावा आजकल फिल्म अभिनेत्रियों के आकर्षक लुक से प्रभावित होकर भी
लड़कियां और महिलाएं भी उनके जैसा आकर्षक लुक पाना चाहती है लेकिन काफी प्रयासों के
बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है |
अगर
आपके होंठ सुन्दर महिलाओं की तरह रसीले और खूबसूरत नहीं है तो परेशान होने की कोई
जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ साधारण प्रयासों से आप भी बेहद रसीले और खूबसूरत होंठ
बना सकती है | इसके लिए आप लिप ऑगमेंटेशन के द्वारा भरे भरे और रसीले होंठ पाने
में कामयाब हो सकती है |
आज
हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे है जिनसे आप अपने होंठ खूबसूरत, रसीले और भरे भरे
बना सकती है | इसके लिए कुछ कारगार उपाय आपके सामने इस प्रकार से है :
लिप
ऑगमेंटेशन तकनीक द्वारा :
यह गैर-शल्योचिकित्सीय
विधि है जिसका प्रयोग करके होंठो में उभार लाया जाता है | अक्सर लड़कियां और
महिलाएं इस विधि दवारा शादी या किसी अन्य फंक्शन पर अपने होंठो को खूबसूरत और भरे
भरे करवाती है | विशेषज्ञ के अनुसार लिप ऑगमेंटेशन बहुत ही आसान विधि है | इसका
प्रयोग करने के कुछ मिनट बाद ही आपको इसका फायदा मिलता है |
यह
विधि एचए फिलर्स की तरह काम करती है जिससे एक बार किये गए लिप एन्हेंसमेंट 8 से 10
महीने तक रहता है | एक बार इस्तेमाल करने के बाद इसकी दोबारा जरूरत नहीं पड़ती है |
हालाँकि यह इस विधि के लिए उपयोग में लाये गए फिलर की क्वालिटी और उचित जगह लगाये
गए इंजेक्शन पर निर्भर करता है |
झुर्रियों
का प्रभाव खत्म :
लिप
एनहेंसमेंट से आपको कई तरह के विशेष फायदे होते है | सबसे पहले इसका कोई
दुष्प्रभाव भी नहीं है | इसके बाद आपको किसी प्रकार के खाने से कोई परहेज नहीं
करना होता है | इसके अलावा आपको किसी के साथ किस करने में भी किसी प्रकार की
समस्या नहीं होगी | लिप एनहेंसमेंट के बाद आपके होंठ पहले की तुलना में ज्यादा भरे
और खूबसूरत दिखने लगते है |
आपके
चेहरे की झुर्रियों को खत्म करने के लिए भी लिप एनहेंसमेंट बेहद खास तकनीक है
क्योंकि इससे आपके चेहरे की झुर्रियां कम होने लगती है | जिन लोगो के होंठ पतले और
चेहरे पिचका हुआ होता है उनको लिप एनहेंसमेंट की विधि से बहुत फायदा होता है |
चेहरे
पर बढ़ती आयु के प्रभाव को रोके :
विशेषज्ञ
के अनुसार लिप ऑगमेंटेशन तकनीक एक लाभदायक कॉस्मेटिक तरीका है जिससे होंठ सुन्दर
बनाने के साथ साथ कई अन्य फायदे होने लगते है | इसके होंठो के अलावा चेहरे की
त्वचा मुलायम और सुन्दर होने लगती है | इस विधि का प्रयोग करने के बाद चेहरे पर
बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम किया जा सकता है | होंठ पतले होने से व्यक्ति की उम्र
कम होते हुए भी ज्यादा लगने लगती है | इस विधि से होंठ भरे और सुन्दर होने के कारण
आपके चेहरे से बढ़ती उम्र का प्रभाव खत्म होने लगता है |
प्रयोग
करते समय सावधानी :
लिप
ऑगमेंटेशन की तकनीक का इस्तेमाल करते समय कुछ बातें हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए
ताकि आपको इसका पूर्ण लाभ मिल सकें | किसी भी फंक्शन या पार्टी में जाने से लगभग
दस दिन पहले इस विधि का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि इसके प्रयोग के दौरान होंठों
में कुछ सूजन आने के कारण उनका आकार ज्यादा लगने लगता है | इस दौरान उस व्यक्ति को
कई दिनों तक घर रहकर आराम करने की सलाह दी जा सकती है |
20
मिनट में भरे भरे होंठ :
लोकल
एनेसथेसिया के द्वारा इस प्रक्रिया में केवल 20 मिनट का समय लगता है | वर्तमान समय
में फिलर्स की मदद से एनेसथेटिक से लैस एचए प्रयोग में लाये जाते है जिनसे
ज्यादातर मरीजों को एक एनेसथेटिक क्रीम और कुछ बर्फ के साथ ही इंजेक्ट करने में
सफलता पायी जा सकती है | ज्यादातर मरीज इस विधि के लगभग दो या तीन दिन बाद अपने
रोजाना के काम बिना किसी परेशानी के करने में सफल रहते है |
पूर्ण
रूप से रिवर्सेबल :
इस
विधि के बाद अगर किसी को इससे परेशानी होती है तो यह विधि पूरी तरह से रिवर्सेबल
है यानी इसे कभी भी हटवाया जा सकता है | इसे हटाने के लिए बहुत ही आसान प्रक्रिया
से गुजरना पड़ता है | इसके लिए एक प्रकार के विशेष एंजाइम का इस्तेमाल करके एचए को
एक ही रात में घोल कर आसनी से हटाया जा सकता है |
इस
विधि का प्रयोग करके उन व्यक्तियों को अधिक फायदा मिलता है जिनके होंठ ज्यादा
सुन्दर नहीं होते है | ऊपर दी गयी तकनीक का इस्तेमाल करके कोई भी व्यक्ति अधिक से
अधिक लाभ ले सकता है |
No comments:
Post a Comment