देश के आर्थिक विकास को बढ़ाने में .महिलाओं की
भागीदारी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है | एक तरफ जहाँ देश तरक्की की राह पर है
वही दूसरी तरफ उन लड़कियों को पटाने के लिए लड़कों को अपनी कमाई का काफी हिस्सा खर्च
करना पड़ता है |
इस विषय पर हुए अध्ययन के अनुसार ऑफिस में किसी
लड़की को पटाने के लिए लड़के सौन्दर्य प्रसाधन, महंगे कपड़े, और कीमती मोबाइल खरीदने
के लिए बहुत पैसे उड़ाते है | जब ऑफिस में कोई सुन्दर लड़की लड़कों के साथ काम करती
है तो उसे अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए लड़को को इस तरह के खर्चे करने पड़ते है |
आज हम आपको लड़को के उन खर्चो के बारे में
बताएँगे जो वे ऑफिस में काम करने वाली लड़की को इम्प्रेस करने के लिए करते है |
आइये जानते है इस विषय से जुड़ी हुई कुछ खास बाते :
सौन्दर्य प्रसाधनो पर अधिक खर्च :
हाल ही में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलूरु, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर
और चंडीगढ़ आदि महानगरों में हुए एक सर्वे के अनुसार लगभग 16 से 21 वर्ष की उम्र
के लड़के लड़कियों को पटाने के लिए महंगे कपड़ों, मोबाइल और सौन्दर्य प्रसाधनो पर
अधिक से अधिक खर्च करते है |
युवाओं से पूछने के बाद उन्होंने भी इस बात को
स्वीकारा है कि इसके लिए उनके खर्चे में लगभग 60 % की वृद्दि हो गयी है | जो युवा
कही नौकरी करते है वे अपनी आय का लगभग आधा अपने ऑफिस में काम करने वाली साथी को
रिझाने के लिए खर्च करते है |
महानगरो में दिल्ली के युवा अन्य की तुलना में
सबसे ज्यादा खर्च करते है | दिल्ली के युवक स्वयं को आकर्षक दिखाने के लिए इन चीजो
पर लगभग छह से सात हजार रूपये खर्च करते है | पहले की अपेक्षा उनका यह खर्च लगभग
तीन गुना बढ़ गया है जब से उनके ऑफिस में खूबसूरत लड़कियां काम करने लगी है |
विज्ञापनों के कारण भी ज्यादा खर्च :
विशषज्ञों के अनुसार जो युवा पहले कम खर्च करते
थे वे विज्ञापन और प्रिंट मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण भी ज्यादा खर्च करने लगे
है | इलेक्ट्रॉनिक और मीडिया दवारा कई तरह के सौन्दर्य प्रोडक्ट और एल्क्ट्रोनिक
प्रोडक्ट पेश किये जाते है जो युवाओं को बहुत पसंद आते है| इसलिए इनके प्रभाव के
कारण भी लड़के ज्यादा महंगे उत्पादों का इस्तेमाल करके लड़कियों को इम्प्रेस करने की
कोशिश करते है |
लड़कियां पटाने के लिए :
पहले ऐसा माना जाता था के सौन्दर्य उत्पाद केवल
महिलाओं या लड़कियों के इस्तेमाल के लिए ही बने है लेकिन वर्तमान समय में तो स्थिति
कुछ और ही है | अब तो लड़के सुन्दर दिखने और लड़कियों को पटाने के लिए अपनी आय में
से लगभग 30 % हिस्सा केवल सौन्दर्य उत्पादों पर ही खर्च कर देते है और उनके लिए
ऐसा करना प्राथमिकता बन गया है जिससे लड़कियों को पटाने में आसानी रहती है |
एक अध्ययन के अनुसार युवाओं में एक दूसरे से
सुन्दर दिखने की होड़ लगी हुई है जो केवल सुन्दर लड़कियों को अपनी तरफ आकर्षित करने
के लिए है | हालाँकि लड़के खाने पीने के लिए इतना खर्च कभी भी नहीं करते है जितने
वे इन तीनो चीजों के लिए कर देते है |
आज के युवा दिन भर भूखे रह सकते है लेकिन वे
कभी भी सौंदर्य प्रसाधन, महंगे और ब्रांडेड कपड़ों और मोबाइल
खरीदने की चाह को कम नहीं होने देते है | कामकाजी युवाओं के अलावा स्टूडेंटस पर भी
इनका काफी प्रभाव देखा जा रहा है | वे अपनी जेब खर्ची का ज्यादतर हिस्सा इन्ही के
लिए बर्बाद करते है |
इम्प्रैशन जमाने के लिए :
ऑफिस में साथ काम करने वाली लड़कियों और अपने
साथियों को इम्प्रेस करने के लिए वर्तमान समय में युवा हर महीने मोबाइल बदल देते
है | एक सर्वे के अनुसार लगभग 80 % युवा हर महीने नया मोबाइल खरीद कर पुराने को
बदल देते है | हालाँकि युवाओं के इस तरह के रवैये से मोबाइल कम्पनियों और सौन्दर्य
उत्पाद बनाने वाली कम्पनियों को काफी फायदा होने लगा है लेकिन युवाओं की जेबें तो
ढीली होने लगी है |
युवा सौन्दर्य उत्पाद, मोबाइल और कपड़ों पर इतना
अधिक व्यय करते है कि लड़कियों की कमाई उनसे बहुत कम होने के बाद भी वे उनसे ज्यादा
अच्छी स्थिति में रहती है | इसलिए दोस्तों आपको अपनी कमाई को सोच समझकर ही खर्च
करना चाहिए | लड़की का तो पता नहीं कि मिलेगी या नहीं पर आपको पैसों की तंगी जरुर
हो सकती है |
No comments:
Post a Comment