कमसिन दुल्हन दिखने के लिए लड़कियां अपनाएं बोटॉक्स ट्रीटमेंट | kamsin dulhan dikhne ke liye ladkiyan apnaye botox treatment



विश्व की प्रत्येक लड़की शादी के दिन अपने अन्दर ताजगी और अद्भुत आकर्षण पाना चाहती है | इस विशेष दिन हर लड़की में मन में इच्छा होती है कि उससे खूबसूरत कोई ना दिखे | पहले के समय में लड़कियों की शादी की तैयारियाँ लगभग महीनो पहले शुरू हो जाती थी | लड़की को शादी के दिन सुन्दर दिखने के लिए घर पर ही कई तरह के उबटन और लेप बनाये जाते थे | जिनसे शादी के दिन तक दुल्हन के चेहरे पर निखार लाने में मदद मिलती थी |

kamsin dulhan


वर्तमान समय में सब कुछ बदल जाने के कारण पुराने जमाने की विधियाँ छूटती जा रही है क्योंकि वर्तमान समय में लड़कियां कामकाजी है | उन्हें घर के साथ साथ ऑफिस के कम काज भी सँभालने पड़ते है | पहले पढाई और बाद में करियर बनाने के लिए प्रयास करते करते उनकी उम्र कब तीस के पार हो जाती है पता ही नहीं चलता है | इतनी उम्र होने के बाद उनके चेहरे से प्राकृतिक सुन्दरता गायब होने लगती है इसी कारण वे अपने शरीर और चेहरे को सुन्दर बनाने के लिए कॉस्मेटिक उत्पादों का प्रयोग करके फायदा लेती है |

कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट (cosmetic surgery) का प्रयोग करके तीस की उम्र पार कर चुकी लड़कियां शादी क दिन ताजा दिखने लगती है | इसके लिए वे शादी के दिन बोटॉक्स , डी-टैनिंग और लाइपोसक्शन आदि सभी तकनीकों का फायदा लेती है | पहले कम उम्र में शादी होने के कारण इस तरह के उपाय नहीं करने पड़ते थे |

वर्तमान समय में लड़कियों के लिये शादी में सुन्दर दिखना इतना आसान नहीं है क्योंकि इतने लम्बे सफ़र के बाद उन्हें अपनी त्वचा को ताजा बनाने के लिए कई तरह के कॉस्मेटिक उत्पादों से ट्रीटमेंट करवाना पड़ता है | हालाँकि इसमें कोई बुराई नहीं है लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ ज्यादा पैसे जरुर खर्च करने पड़ सकते है | इसके लिए आपको कॉस्मेटिक उत्पादों के प्रयोग के प्रति सावधानी रखनी पड़ेगी तभी आपको इनका भरपूर फायदा मिल सकता है |

आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जिनसे वर्तमान समय में दुल्हन अपनी त्वचा ताजा करने के साथ साथ चेहरे को आकर्षक बना सकती है | इसके लिए कुछ खास उपाय आपके सामने इस प्रकार से है :


झुर्रियों से राहत तथा गर्दन की सुन्दरता के लिए :

शादी के दिन लड़कियां चेहरे से झुर्रियों को दूर करने तथा गर्दन को विशेष सुन्दरता प्रदान करने के लिए बोटॉक्स ट्रीटमेंट का प्रयोग करती है |  Botox treatment का प्रयोग करके चेहरे से झुर्रियां खत्म होने के साथ साथ चेहरे को आकर्षक लुक प्रदान करने में मदद ली जा सकती है | गर्दन को भी सुराहीदार बनाया जा सकता है तथा इससे आइब्रो की शेप को भी संवारा जा सकता है |

अंडर आर्म पसीने के लिए उपाय :

शादी के दिन माहौल काफी गर्मा गर्म रहता है जिसके कारण अंडर आर्म से पसीने आने की समस्या होने लगती है इसके कारण अच्छी डिजाईन की हुई ड्रेस खराब होने की सम्भावना बन सकती है | बोटॉक्स ट्रीटमेंट का प्रयोग करने से अंडर आर्म से निकलने वाले पसीने को रोकने में मदद मिलती है | बोटॉक्स ट्रीटमेंट में केवल आधे घंटे का समय लगता है लेकिन इसका प्रभाव तीन चार महीने तक रह सकता है |

भरे भरे और सुन्दर होंठ पाने के लिए :

होंठ पतले या बेढंगे होने के कारण चेहरे की सुन्दरता कम होने लगती है | इसलिए इनकी सुन्दरता को बढ़ाने के लिए भी बोटॉक्स का प्रयोग करके लाभ लिया जा सकता है | इसके लिए डर्मल फिलर इंजेक्शन का प्रयोग किया जाता है जिससे केवल बीस मिनट में ही सूखे पतले होंठ भी भरे भरे और रसीले दिखाई देने लगते है | वर्तमान समय में ज्यादातर महिलाएं अपने खास किस्म के होंठो के कारण आकर्षण का केंद्र बनती है और शादी के समय तो इनकी डिमांड और ज्यादा बढ़ने लगती है |

शारीरिक सुन्दरता :

बोटॉक्स का प्रयोग आखिरी समय में करके भी लाभ लिया जा सकता है | जब किसी अन्य तकनीक से ज्यादा फायदा ना मिले तो केवल बोटॉक्स ट्रीटमेंट का विकल्प ही बचता है | शादी के दो या तीन सप्ताह पहले इसका इस्तेमाल करके अधिक से अधिक फायदा लिया जा सकता है |

दुल्हनो के लिए अन्य कई प्रकार के लाभकारी ट्रीटमेंट भी मौजूद है जैसे केमिकल पील, त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए डर्माब्रेजन, अल्ट्रालिपो आदि के द्वारा वजन को कम करके मोटापा कम किया जा सकता है |

इसके अलावा थ्रमेज तकनीक दवारा त्वचा में कसावट लायी जा सकती है साथ ही शरीर को सुडौल बनाने में मदद मिलती है | हालाँकि इन सब तकनीको पर कुछ ज्यादा पैसे खर्च हो सकते है लेकिन जब लड़कियों के शादी का दिन नजदीक आता है तो पैसा उनके लिए चिंता का विषय नहीं होता है उन्हें केवल सुन्दरता से मतलब होता है चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़ें |



No comments:

Post a Comment