अक्सर रिलेशनशिप में होने के बाद पुरुष बहुत
झूठ बोलते है लेकिन महिलाएं भी उनसे कुछ कम नहीं होती है | जब वे किसी रिश्ते में
होती है तो बड़ी सफाई से झूठ बोलती है और उनके दवारा बोला गया झूठ आसानी से नहीं
पकड़ा जा सकता है | महिलाएं पुरुषों को इस तरह से झूठ बोलती है कि बेचारे पुरुष
हमेशा उलझन में रहते है | कुछ महिलाओं की आदत होती है झूठ बोलने कि तो कुछ उलझन से
बचने के लिए ऐसा करती है |
आज हम आपको महिलाओं दवारा बोले जाने वाले उन
झूठों के बारे में बताने जा रहें है जिन्हें महिलाएं अक्सर किसी पुरुष के साथ
प्यार में पड़ने पर बोलती है | महिलाएं ऐसा क्यों करती है इसकी वजह जानने के लिए
हमारे द्वारा बताई गयी कुछ खास बातों का अध्ययन जरूरी है जो आपके सामने इस प्रकार
से है :
महिलाएं रिलेशन में होने पर चार प्रकार के झूठ
बोलती है :
रिश्ते के लिए खुद को तैयार नहीं बताती :
जब आप किसी महिला के साथ प्यार करके उसे इस
रिश्ते को नाम देने या शादी के बारे में विचार करने पर पूछते है तो उसकी तरफ से
कोई खास जवाब नहीं दिया जाता है | इस सम्बन्ध में महिलाएं ऐसा भी कह सकती है कि
उन्होंने अभी ऐसा कुछ नहीं सोचा है या वे अभी इसके लिए तैयार नहीं है | इस तरह की
बातों से आपको समझ जाना चाहिए कि वो महिला या तो आपसे अलग होने की सोच रही है या
फिर वो आपकी परीक्षा ले रही है | हालाँकि जो लड़की आपसे सच्चा प्यार करती है उसे
आपके ऑफर से या रिश्ते से कोई परेशानी नहीं होती है बल्कि इस तरह से तो उसे और
ज्यादा खुशी मिलती है |
बिल चुकाने के समय :
जब आप अपनी महिला मित्र के साथ कहीं लंच या
डिनर पर किसी होटल में जाते है तो आपको इम्प्रेस करने के लिए वो कहती है कि बिल का
भुगतान मै कर दूंगी | लेकिन यह बात सच नहीं है बल्कि ऐसा कहने के बाद वो उम्मीद
करती है कि बिल की पेमेंट आप ही कर दें | हालाँकि मजबूरी के कारण वो उस समय तो
आपके सामने बिल का भुगतान कर देती है लेकिन मन से वो बिलकुल भी ऐसा नहीं करना
चाहती है | वो महिला अन्दर ही अन्दर दुखी सी हो जाती है इसलिए कभी भी किसी महिला
के ऊपर आश्रित होकर होटल में लंच या डिनर के लिए ना जाएँ क्योंकि किसी के मन को
परेशान करके मजे नहीं किये जा सकते है |
किसी लड़की से बात करने पर उसे फर्क ना पड़ना :
कभी कभी आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होते हुए
किसी अन्य लड़की से बात करने लग जाते हो | बातचीत के बाद जब आप अपनी गर्लफ्रेंड से
पूछते हो कि उन्हें इससे कुछ बुरा तो नहीं लगा | इस बारे में लड़कियां बेशक कह सकती
है कि मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन एक लड़की कभी नहीं चाहती है कि उससे
बात करने वाला पुरुष किसी अन्य से बात करें या कोई और सम्बन्ध रखें | इस मामले में
लड़कियां पुरुषों को कभी भी अपने मन की बात नहीं बताती है |
लड़की से उसके अफेयर के बारे में पूछने पर :
इस बात पर तो दुनिया की कोई भी लड़की कभी भी सच
नहीं बता सकती है | जब आप अपनी गर्लफ्रेंड या अन्य फ्रेंड से भी ऐसा सवाल करते है
कि उनका कोई पहले अफेयर रहा है या उन्हें कोई लड़का पसंद था | इस सवाल का लड़कियां
कभी भी सही जवाब नहीं देती है और हमेशा ही उनका जवाब ना रहता है | क्या ऐसा भी कभी
हो सकता है कि किसी जवान और खूबसूरत महिला का किसी से अफेयर ना हुआ हो |
कई बार महिलाओं दवारा बोला गया झूठ ही आपको
तसल्ली दे देता है और आपका रिश्ता भी सालो तक चल जाता है | अगर कोई महिला किसी
पुरुष को अपने अतीत के अफेयर या सच्चाई के बारे में बता दे तो उनका रिश्ता वही
खत्म हो जाता है | इसलिए महिलाओं से उनकी सच्चाई बताने के बारे में कभी भी दबाव ना
डालें | क्योंकि उनकी सच्चाई कई बार पुरुषों के होश उड़ा सकती है | इसलिए जो चल रहा
होता है उसे ही सच मान कर जिंदगी जीते रहों इसी में असली मजा है | सच्चाई जानने के
चक्कर में आप अपनी असलियत भूल सकते है तो जो बात अपने कण्ट्रोल से बाहर है उसे
कण्ट्रोल में करने की कोशिश ना करें | सावधानी ही सुरक्षा और अच्छा उपाय है |
No comments:
Post a Comment