जानें किसी लड़की को पहली बार किस कैसे करें | kisi ladki ko pehli baar kiss kaise kre



जब आप किसी लड़की को पसंद करते है और वो भी आपको चाहती है तो केवल बातों से ही प्यार को गहरा नहीं किया जा सकता है इसके लिए कुछ शारीरिक क्रियाएँ भी करनी पड़ती है लेकिन इसके लिए आपको उचित समय का भी अंदाजा होना चाहिए क्योंकि अगर लड़की का मूड ना हो और वो शारीरिक तौर पर तैयार ना हो तो आपकी कोशिश बेकार जाने के साथ साथ आपके प्यार में भी खटाई पड़ सकती है |

kiss


हालाँकि ऐसा हर मामले में नहीं होता है केवल कुछ ही मामले ऐसे हो सकते है | इसलिए आप अपने मन को छोटा ना करें और पूरे जोश और होश के साथ किस करने का मन बना लें | किसी लड़की को पहली बार किस करने से पहले आपको थोड़ी बेचैनी हो सकती है लेकिन आप कुछ तैयारी और अभ्यास करके किसी लड़की को पहली बार किसी करने में सफल हो सकते है |

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से किसी लड़की को पहली बार किस करने के उपायों के बारे में बताने जा रहें है | इन उपायों का अभ्यास करके और उचित तैयारी से आप किसी लड़की को पहली बार किस करने में कामयाबी प्राप्त कर सकते है | आइये जानते है इस सम्बन्ध में कुछ खास बातें जो आपके सामने इस प्रकार से है :

अभ्यास करें :

किस लड़की को पहली बार किस करने से पहले स्वयं की बेचैनी दूर करनी बहुत जरूरी होती है क्योंकि जब तक आप ही सामान्य नहीं होगे तो क्या घंटा किस करोगे | इसलिए सबसे पहले किस करने का अभ्यास करके स्वयं को आरामदायक स्थिति में लाना चाहिए | इसके लिए आप अपने हाथ पर किस करके या फिर अपने किसी मित्र की मदद से किस करने का अभ्यास कर सकते है | लेकिन आपको इसका केवल अभ्यास करना है और सही मुद्रा बनानी है सच में किसी को किस नहीं करना है |

किस करने से पहले सांसों को खुशबूदार बनाये :

जब आपके मुंह से बदबू आ रही हो तो कोई भी लड़की आपसे बात भी करना पसंद नहीं करेगी किस करना तो बहुत दूर की बात है | इसलिए लड़की को किस करने से पहले मुंह की सफाई करके महक प्रदान करने वाले पदार्थ का इस्तेमाल करना चाहिए | इसके लिए इलायची भी चबा कर लाभ लिया जा सकता है या फिर किसी अच्छे माउथ फ्रेशनर का प्रयोग करके भी फायदा ले सकते है | 

kiss 1


सांसों की महक बरकरार रखने के लिए लड़की से मिलते ही ठंडा पेय पदार्थ लेने की बजाय केवल पानी ही पीयें | इसके अलावा मिंट युक्त गम चबाकर भी सांसों की बदबू को दूर किया जा सकता है | अगर आप लड़की से किसी रेस्टोरेन्ट में मिलते है तो वहां आपको पसंदीदा माउथ फ्रेशनर मिल सकता है | खाना खाने के बाद अपनी सांसों को चेक करने के लिए वाशरूम में जाकर अपनी सांसों को चेक कर सकते है |

थोड़ी सी इश्कबाजी जरुर करे :

इसके लिए आप किसी शायरी का प्रयोग कर सकते है या उसके पहनावे की तारीफ कर सकते है क्योंकि इससे माहौल बनाने में मदद मिलती है और जब तक माहौल नहीं बनता है आप उसे किस करने के लिए तैयार भी नहीं कर सकते है | आपके शायराना अंदाज से खुश होकर वो आपको हाथ से छूती है या हल्के हाथ से मुक्के मरती है तो समझ जाइये कि वो आपके द्वारा अपने शरीर पर स्पर्श चाहती है |

ऐसे समय में आपकी तैयारी आपके काम आती है जिससे आपके अन्दर साहस आता है और इसी वजह से आप उसकी कमर पर हाथ रख सकते हो या उसे स्पर्श करके उसकी सुन्दरता या स्वभाव के बारे में कुछ कह सकते हो | अगर ऐसे समय आप शर्मा कर कुछ नहीं करते हो तो आपका ऐसा व्यव्हार उसे अजीब सा लग सकता है जिससे आप किस करने में सफल नहीं हो पाओगे |

इसके अलावा उससे मिलने के बाद मजाक करते समय उसकी संवेदनशील जगह को ना छूएं क्योंकि आपकी ऐसी हरकत उसे शायद नापंसद हो सकती है | अगर आपने खुले दिल से कोई बात कहकर इश्कबाजी की है तो आपके लिए किस करने का माहौल बन जाता है |

उपयुक्त मौके की पहचान करें :

जब आप सही मौके की पहचान करते है तो लड़की की किस करना आपके लिए बहुत आसान हो जाता है | जब आप उससे अलविदा लेने वाले होते है तो उससे कुछ समय पहले की किस करने का उपयुक्त समय होता है और किस करने के बाद ही ज्यादातर लोग अलग होते है | इसके लिए आप किसी फिल्म देखने के बाद या कही बाहर घूमने के बाद लौटते समय ऐसा कोई मौका चुन सकते है |

किस करने के लिए आपको निजी समय का चुनाव करना चाहिए क्योंकि ये सब आप कुछ मिनट साथ रहकर नहीं कर सकते है | इसके लिए आपको एक दुसरे के साथ अपना सारा समय केवल एक दूसरे के लिए देना होता है | इस बीच कोई और नहीं आना चाहिए | जब आप किस करते है तो इस बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए इसे भी गोपनीय रखना चाहिए|

लड़की की स्वीकृति लें :

जब आप किस करने से पहले लड़की से पूछते है तो उसे आपमें अपने प्रति सम्मान की भावना दिखने लगती है जिसके कारण वो आपकी तरफ पहले से ज्यादा आकर्षित होने लगती है | इसके लिए आप उससे अभी के लिए किस करने पर उसकी सहमति के बारे में पूछ सकते है और सहमती मिलने पर आप उसको पहली बार किस करने में सफल हो सकते है |

सबसे अच्छी तकनीक का प्रयोग करके किस करें

अपने चेहरे को आराम से उसकी तरफ ले जाएं :

इस तरह से लड़की को भी पता चल जाएगा कि आप उसे किस करने वाले है जिसके कारण वो भी पूरी तरह तैयार हो सकती है | हालाँकि अगर वो तैयार नहीं होती है तो धीरे धीरे उसकी तरफ बढ़ने से आपको इस बात का अनुमान होने लगता है और आप इसके लिए दोबारा प्रयास कर सकते है और साथ ही लड़की को इस स्थिति में किस करने के प्रयास में थप्पड़ खाने से भी बच सकते है | उस समय तक आँखों को खुली रखें जब तक आप उसके होंठो से अपने होंठ स्पर्श ना करा दें |

लड़की को पहली बार किस करते समय अतिरिक्त प्रयास करके ज्यादा स्मार्ट बनने की कोशिश ना करें | पहली बार किस करते समय एक बंद मुंह वाला किस करे और किस शुरू होते ही आँखें बंद कर लें |

किस करते समय लड़की के बिलकुल सामने ना रहें क्योंकि इससे आपके होंठ उसके होंठों से सही तरह से नहीं मिल पाएंगे | इसलिए अपने सिर को थोडा मोड़कर उसके बाजू में लायें |

लड़की के हिसाब से किस करें :

अगर लड़की किस करते समय ज्यादा भावुक होती है तो वो आपके होंठों को अपने होंठों के बीच जकड़ लेती है | ऐसी स्थिति होने पर उसका साथ दें और अपने होंठों को हिलाने का प्रयास ना करें | जैसे जैसे लड़की चाहती है उसी का अनुसरण करते हुए किस करने में ही फायदा रहता है |

हाथों का प्रयोग भी कर सकते है :

किस को यादगार और बेहतरीन बनाने के लिए आप अपने हाथों का प्रयोग करके उसके मुंह को प्यार से सहलाते रहे साथ ही अंगूठे से उसके गालों को भी सहलाएं | इसके साथ साथ एक हाथ से उसकी पीठ पर रखकर अपनी तरफ खींचकर सीने से लगायें | इस तरह से आप अपने पहले किस को खास बना सकते है |

नरम और प्यार भरा स्वभाव रखें :

पहली बार किस करते समय ज्यादा उत्तेजना दिखाने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि यह एक शांत क्रिया है और इसके लिए आपको सज्जन, सौम्य, दयाशील होना चाहिए ताकि आप उसे दोबारा भी बुला सकें |

साँस लें :

जब लोग पहली बार किस करते है तो उत्तेजना के चलते ज्यादातर साँस लेना भूल जाते है और ज्यादा समय तक किस नहीं करते है | जब आप पहला किस करते है तो उसे यादगार बनाने के लिए आपको साँस लेना चाहिए लेकिन इसके लिए आपको उसके होंठों से हटकर उसके माथे या गालों को चुमते रहना चाहिए ताकि वो आपसे दूर ना होने पाए | 

पार्टनर को बधाई दें :

किस करने के बाद एक दूसरे से लिपटे रहते हुए अपने साथी को बधाई जरुर देनी चाहिए | क्योंकि पहले किस के बाद जब भी आप किस करेंगे तो यह आपके लिए बहुत आसान हो जायेगा | अपनी इस कामयाबी के लिए आपको अपने साथी का धन्यवाद जरुर करना चाहिए क्योंकि उसके बिना तो ऐसा कुछ हो ही नहीं सकता है |

निपुण होने की कला को सीखना :

फ्रेच किस को सीखना :

पहला किस करने के बाद आपका अगला टारगेट फ्रेंच किस सीखना है हालाँकि इसे सीखना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है | आप नियमित अभ्यास और प्रयास के दम पर ऐसा करने में सफल हो सकते है |

अच्छी तरह से समझें :

कोई भी काम पहली बार में करने पर मुश्किल होता है लेकिन अगर उसे अच्छी तरह से समझ लिया जाए तो ज्यादा परेशानी नहीं होती है इसलिए इसका अभ्यास करने से पहले इसे अच्छी तरह से समझना जरूरी है | हालाँकि इसमें निपुण होने में आपको कुछ समय लग सकता है लेकिन आपको इसमें जल्दी करने की कोई जरूरत नहीं है |

किस करते समय अपने अन्दर भाव लायें :

जब आप पहली बार किस करते है तो उसके बाद हर बार आपमें सुधार होने लगता है और आप बेहतर बनते जाते है लेकिन बेहतर होने के साथ साथ आपमें भाव आने भी जरूरी होते है | इसके आपको कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं होती है बल्कि शांत अवस्था में स्थिति के अनुसार रहने से आपके अन्दर से भाव अपने आप ही निकलने लगते है |

लोगो के बीच रहते हुए किस करें :

जब आप एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताते है तो आपको किस करने के लिए एकांत की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है क्योंकि फिर आप सभी से खुल जाते है | हालाँकि सभी के सामने किस करने से अच्छा है आप यह सब शिष्टाचार के साथ करके आनन्द लें |

दंतपट्टिका (braces) के साथ किस करना सीखे :

पहली बार किस करने में आमतौर पर सभी के साथ ऐसा होता है लेकिन इसमें कोई चिंता करने की बात नहीं है क्योंकि यह सामान्य बात है | इसलिए दंतपट्टिका (braces) के साथ किस करना कोई ज्यादा परेशानी वाला काम नहीं है |

आवशयक सलाह :

किस करने से पहले होंठ फटें हुए नहीं होने चाहिए इसलिए इनकी देखभाल करने के लिए शक्कर को होंठों पर रगड़कर इस समस्या को दूर किया जा सकता है |

लड़की को किस करने से पहले मुंह में अतिरिक्त थूक को अन्दर ले जाएँ और अपने होंठों को गीला करने के लिए उन पर जीभ फेर लें | अगर लड़की के सामने आप ऐसा करते है तो उसे ये कुछ अटपटा सा लग सकता है |

किस करते समय जोर जबरदस्ती कभी भी नहीं करें | अगर आप किस करना चाहते है और वो रुकना चाहती है तो उसकी बात मान लेनी चाहिए क्योंकि आपको उसकी भावनाओं की कद्र करनी चाहिए और इसके लिए किसी अन्य मौके की तलाश करें |

पहली बार असामान्य महसूस करने पर लड़की आपसे दूर होने का प्रयास करती है लेकिन अगर वो भी किस करने लगती है तभी लगातार किस करनी चाहिए |

किस करने से रिश्तों के बारे में बहुत कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है इसलिए पहली बार किसी को चूमने के बाद उसके सामने किसी और के साथ ऐसा करने से बचाना चाहिए | अगर आप ऐसा करते है तो आपकी छवि धूमिल हो सकती है |

अगर पहली बार लड़की किस करते समय आपका साथ नहीं देती है तो इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि ऐसा बेचैनी के कारण भी हो सकता है |

जब आप पहली बार लड़की को किस करते है तो उस समय प्यार में खो जाने के लिए लड़की के गालों को हाथों से सहलाते हुए उसे पीठ से पकड़ कर अपने और खींचकर सीने से लगाना चाहिए ताकि पहले किस की फीलिंग्स शानदार हो सकें |

ध्यान रखें :

अगर आपको पहली बार लड़की से किस करने की सहमती ना मिल पाए तो उसके साथ कोई जोर जबरदस्ती ना करें | हो सकता है आपको ये मौका फिर कभी मिल जाएँ लेकिन आपके ऐसा करने से लड़की आपके हमेशा के लिए दूर जा सकती है |






!

No comments:

Post a Comment