नहाने का सही तरीका जाने और बचें कई बिमारियों से | nahane ka sahi trika jaane aur bache kai bimariyon se



कोई भी काम करते समय सावधानी रखने से हमेशा फायदा होता है | इसी तरह नहाते समय भी कई बातों का ध्यान रखना चाहिए नहीं तो शरीर कई बिमारियों की चपेट में आ सकता है| सही तरीके से नहाने से शरीर के दर्द और तनाव को दूर किया जा सकता है | इसके अलावा रक्त संचार में वृद्धि भी होने लगती है |

nahane ka sahi


हालाँकि कई लोग इस बात को अजीब मानते है कि नहाने की भी सही तरीका क्या हो सकता है | अगर आप नहाते समय कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो स्वयं को कई बिमारियों से बचाने में सफल रहते है | अक्सर लोग नहाते समय एक ही तरह की चीजों का इस्तेमाल करते है उनकी उचित सफाई भी नहीं करते है जो उनके लिए हानिकारक हो सकता है | 

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से नहाते समय क्या गलतियाँ नहीं करनी चाहिए या किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, के बारे में बताएँगे जो आपको नहाते समय सुरक्षित रखने में मददगार साबित होंगी | आइये जानते है इस विषय पर कुछ महत्वपूर्ण बातें जो आपके सामने इस प्रकार है :

लूफा का प्रयोग करते समय रखे ध्यान :

नहाते समय शरीर की सफाई करने के लिए लोग लूफा का प्रयोग करते है | इसी लूफा को कई दिनों तक साफ नहीं करने से इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते है जो अनेक रोगों का कारण बनते है | इसलिए आपको लूफा का प्रयोग करने से पहले उसकी उचित रूप से सफाई कर लेनी चाहिए और हर महीने इसे बदल लेना चाहिय |

lufa

शॉवर पर्दों को बदलते रहना चाहिए :

शॉवर पर्दों का भी ज्यादा समय तक प्रयोग करना नुकसानदायक हो सकता है | जब आप शॉवर लेते है तो गीले होने के कारण इन पर मिट्टी और साबुन का मैल जमने लगता है | विशेषज्ञों के अनुसार लगभग 85 % कीटाणु स्फिंगोमोनड्स या मैथोलो बैक्टीरिया शॉवर पर्दों पर पाए जाते है | इनके कारण शरीर के कई प्रकार के संक्रमण होने लगते है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करते है | इसी वजह से ज्यादातर लोगों को मूत्र मार्ग संक्रमण तथा निमोनिया आदि रोग होने लगते है | इन सभी समस्याओं से बचने के लिए शॉवर पर्दों की सफाई करनी चाहिए तथा इन्हें भी समय समय पर बदल देना चाहिए |

नियमित रूप से एक्सफोलिएशन :

ज्यादातर लोग नियमित रूप से एक्सफोलिएशन द्वारा गंदगी और तेल निकालते है और इसे  सबसे बढ़िया तकनीक मानते है | लेकिन इस बात को बिलकुल सही नहीं कहा जा सकता है क्योंकि ओवर-स्क्रोबिंग करने से आपकी त्वचा ज्यादा ऑयली होने लगती है जिसके कारण त्वचा पर गंदगी जमने लगती है और बैक्टीरिया पनपने लगते है | इसलिए इनके अधिक प्रयोग से परहेज रखना चाहिए | सप्ताह या दस दिनों में स्क्रब का प्रयोग करके लाभ लिया जा सकता है | इसे आप दिन या रात में कभी भी करके फायदा ले सकते है |

बालों को धोने से पहले सुलझा लें :

अगर आप नहाने से पहले बालों को अच्छी तरह से नहीं सुलझाते है तो नहाते समय उलझे हुए बाल टूटने लगते है | इसके अलावा नहाने के बाद बालों को सुलझाने के लिए भी काफी मेहनत करनी पड़ती है | इसलिए नहाने से पहले बालों को अच्छी तरह से सुलझा लेना चाहिए| बालों को सुलझाने के लिए कंडीशनिंग करने के बाद बड़े दांतों वाले कंघे का प्रयोग करके फायदा लिया जा सकता है |

नहाने से पहले शेविंग ना करें :

नहाने से पहले शेविंग करने आपके लिए कभी भी फायदेमंद नहीं हो सकता है | अक्सर नहाने के बाद बाल नर्म होने लगते है तथा उनके रोम भी खुल जाते है | इसलिए अगर आपको कभी जल्दी बाहर जाना हो तो नहाने के बाद शेविंग करके लाभ लिया जा सकता है |

गर्म पानी से शॉवर और क्लोरीन युक्त पानी से नहाना :

सर्दियों के समय में व्यक्ति को थकान बहुत जल्दी होने लगती है ऐसे में आप गर्म पानी से स्नान करके बहुत फायदा ले सकते है | लेकिन अधिक गर्म पानी से नहाने के बाद कभी कभी त्वचा सम्बंधित समस्याएँ जैसे एक्जिमा, त्वचा में रूखापन व खुजली आदि होने की संभावना भी बनने लगती है | इसलिए सर्दियों में नहाने के नहाने के लिए ज्यादा गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी का प्रयोग करना चाहिए | इससे त्वचा सुरक्षित रहने के साथ साथ सुन्दर भी होने लगती है |

कभी कभी लोग रोगों से बचने के लिए पानी में क्लोरीन मिला लेते है और उस पानी को नहाने के लिए प्रयोग करते है | ऐसे पानी से नहाने के बाद त्वचा को कई तरह के नुकसान होने लगते है | गर्म पानी से नहाने से त्वचा के रोम छिद्र खुलकर, क्लोरीन के स्पंज की तरह काम करते है | गर्म पानी में क्लोरीन मिलाने से नहाते समय उसमे से उठने वाली भांप आपकी सांसो तक पहुँचती है जो क्लोरिन युक्त होती है और आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत घातक हो सकती है | इसलिए आपको नहाने के लिए सादे पानी का प्रयोग करके अपनी त्वचा और स्वास्थ्य को इन बिमारियों से बचाना चाहिए |

तौलिये से बालों को जोर से नहीं रगड़े और बबल बात ना लें :

नहाने के बाद बालों और शरीर को सुखाने के लिए तौलिये का इस्तेमाल आराम से करें क्योंकि तेजी से रगड़ने के बाद बालों के रोम को नुकसान होने लगता है | इसके अलावा त्वचा में भी खुजली या रूखापन होने की संभावना हो सकती है | इसलिए नहाने के बाद थोड़ी देर तक त्वचा को ऐसे हो सूखने दे और बाद में तौलिये का प्रयोग करें | बालों को भी ज्यादा देर तक तौलिये में नहीं लपेटना चाहिए |

कभी कभी बात टब में नहाते समय बबल्स होने से बहुत मजा आने लगता है लेकिन ये बबल्स आपको कई तरह की समस्या दे सकते है | बाथ टब में होने वाले बबल्स आपकी त्वचा की नमी को बनाये रखने वाले आवश्यक तेल को खत्म कर देते है जिसके कारण त्वचा में रूखापन आने लगता है | इसलिए बाथ टब में बबल्स का प्रयोग नहीं करना चाहिए |






No comments:

Post a Comment