किसी को उपहार में ये चीजें ना दें | Don’t Give These Items as a Gifts



एक दूसरे को मिलते समय, किसी पार्टी या फंक्शन में जाते समय उपहार देने का रिवाज पुराने समय से ही चला आ रहा है | अक्सर लोग किसी को गिफ्ट देकर उसके प्रति प्यार और सम्मान की भावना को दर्शाते है | हालाँकि किसी को अच्छा और प्यारा उपहार देना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन गिफ्ट देते समय हमें कुछ बातों का ध्यान जरुर रखना चाहिए |

gift


कई बार गिफ्ट देने से व्यक्ति के आपसी रिश्तों में दरार आने लगती है इसके अलावा व्यक्ति को आर्थिक नुकसान होने की संभावना भी बन सकती है | इनके अलावा भी व्यक्ति को कई तरह के नुकसान हो सकते है इसलिए किसी व्यक्ति को गिफ्ट देने से पहले कुछ बातों को जान लेना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है |

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से किसी व्यक्ति को उपहार में कौन कौन सी चीजें नहीं देनी चाहिए, विषय के बारे में बताने जा रहे है | इन्हें जानकार आपको ऐसी चीजे गिफ्ट में देने से बचने में आसानी रहेगी साथ ही आप समस्याओं से भी बचने में मदद ले सकते है आइये जानते है इस विषय से संबंधित कुछ खास जानकारी जो आपके सामने इस तरह से है:

ये कुछ चीजें है जिन्हें कभी भी किसी व्यक्ति को उपहार में नहीं देना चाहिए | इनमे से कुछ इस प्रकार है :

पानी से बनी हुई चीजें :

पानी से बनी चीजों को कभी भी किसी व्यक्ति को उपहार में नहीं देना चाहिए क्योंकि इन्हें गिफ्ट में देने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी और गरीबी का सामना करना पड़ सकता है | इसलिए ऐसी चीजों को गिफ्ट में देने से बचना चाहिए |

व्यवसाय से संबंधित चीजें :

आपको कभी भी व्यापार से संबंधित चीजें किसी को तोहफे में नहीं देनी चाहिए क्योंकि इससे व्यापार में नुकसान होने की संभावना बन सकती है | इसलिए कभी भी अपने प्रोफेशन से जुड़ी चीजों को गिफ्ट करने के बारे में ना सोचें |

नुकीली चीजों को गिफ्ट में ना दें :

अगर आप किसी व्यक्ति को गिफ्ट में कोई नुकीली चीज जैसे तलवार, कैंची, चाकू या लोहे से बनी कोई नुकीली चीज देते है तो आपका भाग्य बुरा होने लगता है और आपको कभी भी किस्मत का साथ नहीं मिलता है |

रुमाल गिफ्ट ना करें :

किसी भी खास मौके पर या अन्य किसी भी अवसर पर रुमाल या उससे संबंधित चीजों को गिफ्ट में देने से परहेज रखना चाहिए | इन चीजों को गिफ्ट में देने से आप पर नकारात्मक उर्जा का प्रभाव होने लगता है | इसके अलावा आपके आपसी सम्बन्धी खराब होने का खतरा भी हो सकता है |

आपको कभी भी अपने पेन को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए | इससे भी आपको नुकसान होने की स्थिति बन सकती है |

वैसे तो किसी को गिफ्ट देने में कोई बुराई नहीं है लेकिन अगर उस गिफ्ट से आपको नुकसान होने लगे तो आपको ऐसा गिफ्ट देने से बचना चाहिए |

अगर आप किसी फंक्शन या पार्टी में किसी व्यक्ति के लिए कोई खास तोहफा लेकर जा रहे है तो आपको ऊपर दी गई बातों पर जरा ध्यान देने की जरूरत है | अगर आप इन बातों के प्रति अनदेखी करते है तो आपको नुकसान हो सकता है | इसलिए नुकसान से बचने के लिए इन उपायों को हमेशा ध्यान रखें |