रात में कम कपड़े पहनकर या बिना कपड़े पहने सोने के फायदे | raat me kam kapde pehnkar ya bin kapde pehne raat ko sone ke fayde



अक्सर ज्यादा कपड़े पहनकर सोने से कई बार समस्या होने लगती है जिसकी वजह से आपको भरपूर नींद नहीं मिल पाती है | इसके कारण नींद सम्बन्धी कई प्रकार की समस्याएँ होने लगती है | अगर आप इस प्रकार की समस्या से परेशान है तो इससे घबराने की बजाय आप इसका समाधान कुछ उपायों द्वारा आसानी से कर सकते है |

bina kapde soye


आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हो जो आपको अच्छी नींद प्रदान करने के लिए बहुत फायदेमंद होते है | रात को सोते समय कम कपड़े पहनकर या बिना कपड़े पहनकर सोने से कई विशेष फायदे हो सकते है | आइये जानते है ऐसे ही कुछ विशेष फायदों के बारें में जो आपके सामने इस प्रकार से है :

शादीशुदा लाइफ में संबंध मधुर बनाये :

शादीशुदा दम्पति रात को सोते समय कपड़े उतार कर सोते है तो उनमे आपसी संबधों में मधुरता आने लगती है | इस विषय में 2014 में USA में हुए एक शोध के अनुसार एक रिसर्च की गयी थी जिसमे बताया गया था कि रात को बिना कपड़ों के सोने से 100 में से 57 मैरिड कपल पहले से ज्यादा खुश पाए गए थे | इसकी तुलना में नाईट सूट पहनकर सोने वाले कपल्स इसकी तुलना मे इतने खुश नहीं थे |

अच्छी नींद के लिए फायदेमंद :

कुछ समय पहले हुए शोध के अनुसार रात के समय कपड़े पहनकर सोने से व्यक्ति का शारीरिक तापमान अधिक होने लगता है जिसकी वजह से अनिद्रा की समस्या हो सकती है | इसी वजह से ज्यादातर लोगों को रात में अच्छी नींद नहीं आती है | रात को बिना कपड़ों के सोने से शरीर का तापमान सामान्य या इससे कम होने लगता है जो भरपूर नींद लेने के लिए बहुत अच्छा होता है |

मधुमेह रोग के दौरान लाभदायक :

मधुमेह की समस्या से ग्रस्त लोगो के लिए रात को कपड़े उतारकर सोने से विशेष लाभ मिल सकता है क्योंकि कपड़े उतार कर सोने से उनके शरीर का तापमान कम होने लगता है जो मधुमेह से ग्रस्त लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है | हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार जो लोग रात को कपड़े उतार कर सोते है उनमे इन्सुलिन के परिणाम सामान्य से दो गुना बेहतर पाए गए है |

जननांग में संक्रमण से बचाव :

विशेषज्ञ के अनुसार रात के समय कपड़े पहनकर सोने से महिलाओं के शरीर का तपमान बढ़ने के कारण उन्हें जननांग सम्बन्धी संक्रमण होने की समस्या हो सकती है | इसलिए रात को सोने के लिए कम कपड़े या खुले कपड़े पहनकर सोना चाहिए |

मेलाटोनिन और विकास हार्मोन का संतुलन बनाने में फायदेमंद :

अगर आप रात को कम कपड़े या बिना कपड़े पहने सोते है तो आपके शरीर का तापमान 70 फ़ॉरेहाइट या इससे कम हो जाता है | इसी के कारण शरीर में मेलाटोनिन और विकास हार्मोन के स्तर को संतुलित करने में मदद मिलती है | इनके संतुलन के कारण आप लम्बे समय तक बुढ़ापे की समस्या को दूर करने में सफल हो सकते है जो आपको हमेशा जवान और सुन्दर बनाने में भी फायदेमंद होता है | इसलिए इन सभी परेशानियों से बचाव करने के लिए रात को कम कपड़े या बिना कपड़े सोना ही लाभदायक रहता है |

ज्यादा सुरक्षित होने का एहसास :

प्राचीन समय में मनुष्य बिना कपड़े पहने ही रहता था तथा सोते समय भी कभी कपड़े नहीं पहनता था | ऐसा करने से उन्हें जंगली जानवरों से बचाव करने में आसानी रहती थी | आज भी मनुष्य के अन्दर ऐसी ही भावना होती है कि जब मनुष्य बिना कपड़े पहने सोता है तो खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करता है |

रोगों स लड़ने की क्षमता में वृद्धि होने के कारण :

कोर्टिसोल हार्मोन का अधिक स्त्राव होने से शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति कम होने लगती है | इसलिए जो दम्पति कपड़े पहने बिना सोते है उनकी त्वचा एक दूसरे से सीधा सम्पर्क करती है जिसके कारण एड्रेनल ग्रंथि को ऐसा सन्देश मिलता है कि तनाव की स्थिति बनाने वाले हार्मोन कोर्टिसोल को बनने से रोक दें | ऐसा होने से एक अन्य हार्मोन ऑक्सीटोसिन का स्राव होने लगता है जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करने के लिए फायदेमंद होता है |

हालाँकि बिना कपड़े सोने से हमें कई प्रकार के फायदे हो सकते है लेकिन भारत देश में जहाँ ज्यादातर परिवार संयुक्त रहते है तो ऐसा करना संभव नहीं हो सकता है | हालाँकि शहरों में रहने वाले सिंगल लोग इस उपाय का फायदा ले सकते है और खुद को कई परेशानियों से बचाने में सफल हो सकते है |





No comments:

Post a Comment