कैसे उठें सुबह जल्दी | tips to wake up early in the morning



कई बार सुबह जल्दी नहीं उठने से हमारे कई काम रह जाते है | ज्यादा समय तक सोने से या फिर ऐसे कहें की समय पर नहीं सोने से हमें कई परेशानियाँ हो सकती है | अगर हम समय पर नहीं उठते है तो स्कूल, कॉलेज या ऑफिस के लिए हमेशा लेट होते है | इसके अलावा भी कई तरह की परेशानियाँ हो सकती है जिनके बारे में हम शायद सोचते भी नहीं है और ऐसा हो जाता है |

subah jaldi


आज हम आपको कुछ बेहद खास उपाय बताएँगे जिन्हें अपनाकर आप हमेशा समय पर उठ सकते है | आइये जानते है कुछ ऐसे ही खास उपायों के बारे में जो आपके सामने इस प्रकार से है :

उचित समय पर सोना :

जब तक आप भरपूर नींद नहीं लेते है तब तक आपका नींद से जागने का मन नहीं करता है और आप उठ भी जाते हो तो पूरी तरह से आपका दिमाग फ्रेश नहीं रहता है | इसलिए रात को उचित समय पर सोना चाहिए ताकि आप भरपूर नींद ले सके और सुबह सही समय पर उठ सकें | सोने से पहले मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को अपने बिस्तर से दूर रखे ताकि सोते समय आपको कोई परेशानी ना हो |

भरपूर नींद लें :

सभी व्यक्तियों के लिए आठ घंटे की नींद अनिवार्य होती है | अगर सोने के बाद आपकी नींद रात को खुल जाती है तो दोबारा काफी देर तक नींद नहीं आती है और आपको भरपूर नींद नहीं मिलती है जिसकी वजह से आप सुबह सही टाइम पर उठ नहीं पाते हो | इसलिए सोने से पहले पूरी तरह से रिलैक्स हो जाएँ और कमरे के तापमान को 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रखे | यह तापमान भरपूर नींद लेने के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है |

अलार्म को बिस्तर से दूर रखे :

सुबह जल्दी उठने के लिये आप जो अलार्म भरते है उसे अपने बेड से दूर रखना चाहिए क्योंकि अगर उसे आप नजदीक रखेंगे तो उसके स्नूज़ होने पर आप उसे नींद में बंद कर देते है | इसी वजह से उस अलार्म का कोई फायदा नहीं होता है और ना ही आप जल्दी उठ पाते हो | इसलिए अलार्म का पूरा लाभ लेने के लिए उसे बेड से दूर किसी अलमारी या टेबल पर रख देना चाहिए ताकि वो आपको सही समय पर उठा सके |

अच्छी अलार्म टोन सेट करें :

अलार्म की टोन के लिए अच्छी धुन या कोई गाना सेट करना चाहिए जो आपको सुबह उठाने के लिए परफेक्ट हो | क्योंकि सुबह सुबह अच्छी धुन सुनने से मन खुश होने के साथ साथ दिन की शुरुआत अच्छी रहती है |

सुबह घूमने की आदत डालना :

आपको सुबह बेड से उठने के लिए हमेशा कोई ना कोई बहाना चाहिए क्योंकि इसके बिना आप आसानी से बिस्तर नहीं छोड़ सकते है | इसलिए सुबह घूमने जाना या कोई एक्सरसाइज करने के लिए समय निर्धारित करना चाहिए ताकि आप रोजाना उसी का बहाना लेकर सुबह जल्दी उठ जाएँ |

मुंह पर पानी के छींटे मारना :

सुबह अलार्म के बजने से आप उठ तो जाते है लेकिन आपकी नींद पूरी तरह से नहीं खुलती है | इसके लिए आको मौसम के अनुसार पानी के छींटे मुंह पर मार लेने चाहिए | मुंह पर ठन्डे पानी के छींटे मारने से मुंह भी धुल जाता है और नींद भी खुल जाती है |

ठन्डे चम्मच का प्रयोग करके :

यह प्रयोग आपके लिए नया हो सकता है लेकिन आपको नींद से जगाने के लिए बेहद फायदेमंद है | रात को सोते समय दो खाली चम्मच फ्रिज में रख दें | सुबह आप जैसे ही उठते है फ्रिज से उन दोनों चम्मचों को निकाल कर आँखों पर लगाने से नींद दूर हो जाती है साथ ही आपमें नई ताजगी आने लगती है |

उचित खान पर पर ध्यान दें :

भरपूर नींद लेने के लिए उचित रूप से खानपान बहुत जरूरी होता है क्योंकि जब तक आप खाना पर्याप्त नहीं लेते है तब तक आपको अच्छी नींद नहीं आती है | रात के समय हल्का खाना खाना चाहिए तथा सोने से पहले चाय या काफी का सेवन करना चाहिए | इस उपाय से आपको अच्छी नींद लेने में बहुत मदद मिलती है | इसके अलावा सुबह सुबह भी चाय या काफी का सेवन करके नींद को दूर किया जा सकता है |

ऊपर दिए गए उपायों को अपनाकर आप सुबह जल्दी उठकर नींद को बाय बाय कह सकते है और नींद के कारण छुटने वाले कामों को भी आसानी से पूरा कर सकते है | इसलिए इन उपायों को अपनाकर सुबह जल्दी उठने की अच्छी आदत डाल लें और लाभ पायें |







No comments:

Post a Comment