अगर कोई च्युइंग गम निगल ले तो क्या होगा | agar koi chewing gum nigal le to



अक्सर बच्चों और बड़ो को च्युइंग गम चबाते हुए देखा जाता है और ज्यादातर लोग इसे चबाना बहुत पसंद भी करते है | कुछ लोग बढ़ते हुए फैशन के लिए भी च्युइंग गम चबाने का शौक रखते है | च्युइंग गम चबाने से हमें ढेर सारे फायदे मिलते है जिनमे सबसे बढ़िया है वजन कम करना | च्युइंग गम चबाने से वजन कम करने के साथ साथ मूड को भी अच्छा बनाया जा सकता है | वर्तमान समय में च्युइंग गम का कई तरह के फ्लेवर आये हुए है जो बच्चों को बहुत पसंद होते है |

chewing gum


च्युइंग गम चबाने को लेकर लोगो के मन में तरह तरह की बातें आती है | उदाहरण के लिए अगर कोई बच्चा या बड़ा च्युइंग गम को चबाते हुए निगल जाए तो क्या होता है | इस सम्बन्ध में ज्यादातर लोगो को भ्रम होता है कि चबाते हुए पेट में जाने से च्युइंग गम सालों तक पेट में ही जमी रहती है |

आज हम आपको इसी विषय से सम्बंधित कुछ खास जानकारी देना चाहते है कि अगर कोई व्यक्ति च्युइंग गम को निगल जाए तो उसके क्या बुरे परिणाम हो सकते है | आइये जानते है इस विषय पर कुछ खास बाते जो आपके सामने इस प्रकार है :

च्युइंग गम पेट में जाने पर :

ज्यादातर लोग मानते है कि पेट में जाने पर च्युइंग गम सालों तक पेट में जमी रहती है और बाद में इससे व्यक्ति को परेशानी होने लगती है | लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है और लोगो की यह धारणा बिलकुल गलत है | इस विषय पर हाल ही में हुए शोध के अनुसार च्युइंग गम को चबाते समय निगल जाने पर कोई दुष्प्रभाव नही होता है | पेट में जाने के बाद च्युइंग गम खाने की तरह पच जाती है लेकिन इसमें थोड़ा ज्यादा समय लगता है | हालाँकि इससे किसी व्यक्ति कोई किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है |

च्युइंग गम का असर :

च्युइंग गम का व्यक्ति के शरीर या उसके पाचन तंत्र पर कुछ ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है क्योंकि मनुष्य के पाचन तंत्र में उचित मात्रा में एसिड और एंजाइम मौजूद होते है | इनकी वजह से च्युइंग को खाने की तरह आसानी से पचाया जा सकता है लेकिन कभी कभार इसमें थोड़ा ज्यादा समय लग जाता है लेकिन इसका कोई बुरा असर किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर कभी नहीं पड़ता है |

पचने के कितना समय :

सामान्य व्यक्ति के पेट में खाना कुछ घंटों में पच जाता है और मलद्वार के रास्ते आसानी से बाहर भी निकल जाता है लेकिन जब कोई व्यक्ति च्युइंग गम निगल लेता है तो उसे खाना पचाने में भी ज्यादा समय लगता है साथ ही च्युइंग गम को पचाने में इससे भी ज्यादा समय लगता है | सामान्य रूप से च्युइंग गम को निगलने के बाद पचाने में दो या तीन दिन का समय लग सकता है |

कभी कभी यह पाचन तंत्र पर भी निर्भर करता है कि किस व्यक्ति का पाचन तंत्र कितना मजबूत है | क्योंकि सभी व्यक्ति स्वस्थ नहीं होते इसलिए सभी का पाचन तंत्र अलग अलग अवस्था में होता है |

च्युइंग गम के बारे में कुछ जानकारी :

च्युइंग गम को वर्ष 1869 में खोजा गया था उस समय रबर के अन्य विकल्पों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा था | उस समय थॉमस एडम्स नामक व्यक्ति ने सापोडीला चीकू फल की गोंद को चख कर देखा | उसे यह बेहद स्वादिष्ट लगा और उसने इसे लोगों के बीच पहुँचाने के बारे में विचार किया | इसी तरह से उसने वर्ष 1871 में उस गोंद का नाम बदल कर (एडम्स न्यूयॉर्क गम) अपने नाम पर कर दिया और इसे बाजार में लोगो के बीच उतार दिया |

जब लोगों ने इसे पहली बार चखा तो उन्हें इसका चिपचिपा और लिसलिसा स्वाद बेहद पसंद आया | इसमें सबसे खास गुण तो यह था कि घंटों तक चबाने के बाद भी यह खत्म नहीं होता है | इससे लोगों के बीच में च्युइंग गम बहुत प्रसिद्ध हुआ |

च्युइंग गम को तैयार करने के लिए चीकू के तन के रस के साथ कॉर्न सिरप, ग्लिसरीन, शुगर, फ्लेवर क प्रयोग भी किया जाने लगा | इसके अलावा इसमें सुगंध भरने के लिए पैपासीन नामक पदार्थ का मिश्रण किया गया | इसके कारण भी च्युइंग गम लोगो के द्वारा बहुत ज्यादा पसंद की जाने लगी | यही कारण है तब से लेकर अब तक इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है |

ऊपर दिए गए विचारों से आप जान सकते है कि अगर कोई बच्चा गलती से च्युइंग गम को निगल ले तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि इसके कोई बुरे प्रभाव भी नहीं है | इसके अलावा अगर आपको फिर भी कोई समस्या हो रही है तो विशेषज्ञ की सलाह ली जा सकती है और किसी भी संभावित समस्या से बचा जा सकता है |




No comments:

Post a Comment