युवाओं का एक डर या वहम जो उन्हें बनाता है मानसिक रूप से कमजोर


हालाँकि ऐसा माना जाता है कि काम वासना महिलाओं में ज्यादा होती है लेकिन वर्तमान समय में ज्यादातर युवाओं में महिलाओं की अपेक्षा शारीरक संबंधो के प्रति ज्यादा दिलचस्पी दिखाई देती है| प्रेम या विवाहित संबंधो में किसी पुरुष का लगाव शारीरिक संबंधो की तरफ ही ज्यादा रहता है क्योंकि पुरुषो के बारे में ऐसी धारणा बनी हुई है कि वे काम के प्रति ज्यादा उत्तेजक होते है| उनमे काम वासना तत्व अधिक प्रभावी होता है|

युवाओं का एक डर या वहम जो उन्हें बनाता है मानसिक रूप से कमजोर

परन्तु स्वयं को सम्पूर्ण और सक्षम मानने वाले पुरुषों के मन में भी कई बार सम्बन्ध बनाने  को लेकर चिंता की स्थिति बनी रहती है| उनके चिंता के कारण ही उनके अन्दर डर की भावना पैदा होने लगती है कि कहीं ऐसा हो गया तो क्या होगा और अगर ना हुआ तो कैसे होगा| हालांकि ज्यादातर लोग इस बात को दूसरों के सामने नहीं बताते है| क्या होती है वे बातें और इनका मनुष्य के जीवन में क्या फायदा होता है| आइये जानते है इस बारे में :

अधिकतर युवाओं के मन में हमेशा एक डर रहता है कि अगर में रतिक्रिया के दौरान अपने पार्टनर को संतुष्टि नहीं दे पाया तो इसका क्या प्रभाव हो सकता है| यह डर लगभग प्रत्येक युवा को रहता है कि उसने यदि ऐसा कर दिया तो उसका पार्टनर पूर्ण रूप से सुख की प्राप्ति नहीं कर पायेगा और इसी कारण उसकी गिनती एक अच्छे पार्टनर के रूप में नहीं की जा सकेगी| इस तरह का विचार मन में आने से मानसिक संतुलन भी अच्छा नहीं रहता है|

1.      अधिक सोचना :
कई बार किसी विषय पर जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण भी ऐसा हो सकता है क्योंकि जब हमारे पास किसी समस्या का समाधान नहीं होता है तो उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए| यह कोई बड़ी समस्या नहीं है इसका हल करने के लिए केवल अपने साथी से प्यार करते रहना चाहिए और ज्यादा सोचना बंद कर देना चाहिए|
2.      परफेक्ट बनने की कोशिश करना :
इस तरह की कोशिश करना आपको हमेशा ही नुकसान देता है क्योंकि ऐसा वो लोग करते है जो अश्लील मूवीज देखकर इसे दोहराने की कोशिश करते है| लेकिन जब वे ऐसा नहीं कर पाते तो उन्हें स्वयं पर शक होने लगता है| इसलिए आपको ऐसे प्रयासों से बचना चाहिए जो आपको अपने शरीर में किसी कमी को अनुभव कराते है|
3.      तुलना करने के कारण :
कुछ लोग अश्लील मूवीज देखकर अपनी तुलना अश्लील फिल्म के स्टारों से करने की कोशिश करते है| ये चीजे गलत होती है इनकी जगह आपको प्रेम भावनाओं से प्रेरित होकर सम्बन्ध बनाने की कोशिश करनी चाहिए| कभी भी किसी अश्लील फिल्म एक्टर की तरह अपने पार्टनर के साथ व्यवहार ना करें| क्योंकि ऐसी फिल्मो को व्यवसाय के उद्देश्य से बनाया जाता है| इन फिल्मो में काम करने वाले कलाकार नशीली चीजो का सेवन करके भी सब कुछ करते है और आप इनको देखकर जो करने की कोशिश करते है वह तो आपके लिए बिलकुल गलत है| इसलिए इन चीजो से तुलना करके अपना समय और जीवन कभी भी व्यर्थ ना जाने दें|
4.      pregnency को लेकर गलत धारणा :
युवाओं को अपनी क्षमता पर इस बात को लेकर भी बहुत चिंता होती है कि कही रतिक्रिया के बाद वह अपने पार्टनर या पत्नी को गर्भवती नहीं कर सका तो उसकी क्षमता को लेकर सवाल उठने शुरू हो जायेंगे| उसका पार्टनर और परिवार तो उसके बारे में गलत सोचना शुरू करेगा इसके अलावा समाज में भी वह इसके कारण शर्मिंदगी का कारण बन सकता है| लेकिन आपकी यह चिंता गलत है क्योंकि इसका कारण कुछ भी हो सकता है इसके लिए केवल आप ही जिम्मेदार नहीं होते है| इस समस्या से बचने के लिए आपको कुछ मेडिकल टेस्ट करवा कर कोई हल ढूँढना चाहिए| क्योंकि सही खान-पान और जीवनशैली नहीं होने के कारण भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है| किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लेकर उचित इलाज के द्वारा इस समस्या का समाधान किया जा सकता है| 
5.      अधिक मानसिक चिंता होने के कारण :
अधिक चिंता करने से मनुष्य के स्वास्थ्य और शारीरिक गतिविधियों पर बहुत बुरा असर पड़ता है| इससे आपकी धातु में कमी होने लगती है जिससे आपकी शादीशुदा जिन्दगी खतरे में पड़ सकती है| इसलिए हमेशा चिंतामुक्त रहना चाहिए और व्यर्थ की बातों को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए| इसके अलावा इस समस्या का उपाय करने के लिए उचित आहार और उत्तम आयुर्वेदि हर्बल यौगिक दवा का इस्तेमाल करके लाभ लिया जा सकता है|
6.      बचपन में की गयी गलतियाँ :
मनुष्य कभी कभी अपने बचपन और शुरुआती युवावस्था में की गयी गलतियों के बारे में सोचकर भी परेशान हो सकता है| उन्हें लगता है कि बचपन में की गयी गलती जैसे हस्तमैथुन या कोई अन्य जिसके कारण उसकी शादीशुदा जिंदगी प्रभावित हो सकती है| हालांकि ऐसा माना जाता है कि बचपन में की गयी इस गलती का शादीशुदा जिंदगी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है इसलिए आपको बेवजह की चिंता छोड़कर अपनी ज़िन्दगी को अपने पार्टनर के साथ खुशी खुशी जीना चाहिए| हमें केवल इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एक लिमिट से ज्यादा कोई भी काम करना हमेशा ही नुकसानदायक रहता है|

उम्मीद है कि ऊपर दिए गए कुछ सुझाव आपकी जिन्दगी की परेशानियों को कम सकते है| इसलिए कभी भी काम वासना को लेकर अपने मन में ऐसा कोई भ्रम नहीं पालना चाहिए जो आपको अपनी क्षमताओं पर शक करने पर मजबूर कर दें| हमेशा अपने पार्टनर के साथ प्यार से रहना चाहिए और उसे भरपूर प्यार देकर संतुष्ट रखना चाहिए, फालतू की चिंता में उलझकर समय व्यर्थ ना करें|  

No comments:

Post a Comment