पिचके हुए गालों को बनाए गोल और सुन्दर | pichke hue galo ko banaye gol aur sunder



चेहरे के अन्दर धंसे हुए गाल या पिचके हुए गाल कोई भी व्यक्ति पसंद नहीं करता है और जिस व्यक्ति के साथ ऐसे समस्या होती है उसको और भी बुरा लगता है| चेहरे की सुन्दरता और आकर्षण बढ़ाने के लिए व्यक्ति के गाल और चेहरे गोल मटोल होना चाहिए| अगर किसी व्यक्ति के गाल पिचके हुए होते है तो वह सामान्य होते हुए भी बीमार व्यक्ति जैसा दिखाई देने लगता है| इस समस्या के कारण उसकी उम्र भी लगभग 10 साल ज्यादा लगने लगती है| समाज में ऐसे लोगो को कमजोर व्यक्ति की दृष्टि से देखा जाता है लेकिन अगर आपको ऐसी कोई समस्या है तो इससे परेशानी ना हो क्योंकि आप प्राकृतिक या घरेलू उपायों द्वारा इस समस्या को आसानी से दूर करके गालों को स्वस्थ या गोल मटोल बना सकते है|

beauty tips

सबसे पहले हमें गालों के पिचकने के कारणों का पता लगाना चाहिए तभी इनका उपचार अच्छी तरह से किया जा सकता है :

गालों के पिचकने का कारण :

पिचके हुए गाल होने के कई कारण हो सकते है इनमे से कुछ प्रमुख कारण इस तरह से है |

1.      पोषक तत्वों की कमी होने के कारण

2.      उचित मात्रा में संतुलित आहार ना लेना

3.      शरीर में पानी की कमी होना

4.      नियमित रूप से अधिक मात्रा में धुम्रपान करना

5.      शरीर किसी बीमारी से ग्रस्त होने के कारण |

गालों को गोल करने के बहुत से तरीके है लेकिन इनमे सबसे कारगर उपाय है फेस योग| इसको नियमित रूप से प्रयोग में लाने से बहुत जल्दी गालों को गोल करने में मदद मिलती है :

1.      योग करने की विधि : किसी कुर्सी या टेबल के साथ पीठ लगाकर बिलकुल सीधी रखते हुए बैठ कर मुंह को सामान्य रूप से इतना खोलना चाहिए जितना कि किसी से बातचीत के दौरान खोला जाता है| इसके बाद दोनों हाथो से मुंह को दोनों तरफ से खींचे यह क्रिया इस तरह से होनी चाहिए कि आपकी ठुडडी थोड़ी सी आगे होती रहे| इस योग की अवधि कम से कम 30 सेकंड तक रखनी चाहिए| इस उपाय को नियमित रूप से चार पांच बार दोहराकर अत्यधिक लाभ लिया जा सकता है|

2.      दूसरी विधि : मुंह में हवा भरकर गालों को अधिक से अधिक फुलाएं| इस तरह से गालों को लगभग एक मिनट तक फुलाकर रखना चाहिए| नियमित रूप से इस उपाय को तीन से पांच बार करके फायदा लेना चाहिए| इस उपाय द्वारा कुछ ही समय बाद आपके पिचके हुए गालो का पिचकापन खत्म होकर उनका आकार गोल होने लगेगा|

3.      तीसरी विधि : गालों पर लगभग 2 मिनट तक चुटकी काटते रहना चाहिए| नियमित रूप से इस उपाय को करने से भी कुछ समय बाद आपको बहुत फायदा मिलने की सम्भावना रहती है|
इन उपायों के अलावा अन्य कारगर उपाय जिनसे आप फायदा ले सकते है :

1.      किसी अच्छे तेल जैसे बादाम तेल व सरसों के तेल से गालों की मालिश करनी चाहिए| कम से कम पांच मिनट तक नियमित रूप से मालिश करने से अधिक से अधिक लाभ हो सकता है|
2.      धुम्रपान, तम्बाकू और शराब के सेवन से परहेज करके भी लाभ लिया जा सकता है|
3.      नियमित रूप से भरपूर नींद लेनी चाहिए|

4.      अपने आहार में नियमित रूप से फलों का जूस व हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए|
5.      चेहरे को गोल और सुन्दर बनाने के लिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी का सेवन करके लाभ लेना चाहिए|

ऊपर दिए गए उपायों का इस्तेमाल करके आप पिचके हुए या सुकड़े हुए गालो की समस्या को दूर कर सकते है तथा गालों का आकार और उनकी सुन्दरता में वृद्धि कर सकते है| हालांकि किसी भी उपाय की तरह इन उपायों का असर भी कुछ समय बाद ही दिखने लगेगा| इसलिए इनका नियमित रूप से इस्तेमाल करके फायदा लेना चाहिए |



No comments:

Post a Comment