कमर को पतली और आकर्षक बनाने के लाजवाब तरीके | kamar ko patli aur aakrshak banane ke lajwab trike



आज के फैशन युग में हर कोई खुद को स्वस्थ और सुन्दर बनाना चाहता है | कई बार व्यक्ति के शरीर के कुछ अंग बेहद आकर्षक लगने लगते है | महिलाओं के शरीर के अंगों पर तो पुरुष हमेशा ही फ़िदा रहते है | महिलाओं की कमर और उनकी छाती अपर हमेशा सभी नजरे टिकी रहती है | इसलिए महिलाओं में भी अपनी कमर को पतली और आकर्षक बनाने की भावना हमेशा रहती है | कुछ महिलाये शादी से पहले अपने शरीर को सुडौल बनाये रखती है लेकिन शादी के बाद उनके शरीर में कुछ बदलाव होने लगते है | इस तरह से उनके शरीर का वजन बढ़ने से उनकी कमर ज्यादा मोटी होने लगती है और उनके शरीर का आकर्षण भी कम होने लगता है |

patli kamar


कुछ लोगो के शरीर की बनावट प्राकृतिक रूप से बेहद आकर्षक होती है लेकिन कुछ अपने प्रयासों से भी अपने शरीर को सुडौल और आकर्षक बनाने में सफल रहते है | अगर आप भी अपनी कमर को आकर्षक और ऐसी बनाना चाहते है जिससे लोगो की नजरे ना हटें तो इसके लिए आपको कुछ उपायों का प्रयोग करना पड़ेगा |

कुछ लोग थोड़े बहुत प्रयास करके अपने शरीर को स्वस्थ और सुडौल बनाने की उम्मीद छोड़ देते है | ऐसे व्यक्तियों के लिए हमारे द्वारा कुछ खास उपाय बताये जा रहे है जिनसे उन्हें और खासकर महिलाओं को अपनी कमर पतली करने में बहुत फायदा हो सकता है | आइये जानते है कि महिलाएं कैसे अपनी कमर को आकर्षक बना सकती है :

शरीर का वजन बढ़ने से उसकी सुन्दरता और आकर्षण दोनों ही कम होने लगता है इसलिए सबसे पहले बढ़ते वजन पर नियंत्रण करना चाहिए जिसके लिए नियमित रूप से कुछ उपाय करने चाहिए :

वजन को नियंत्रित करके :

हमेशा संतुलित और पौष्टिक आहार लें जो आपके बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद होते है | इसके लिए प्रोटीन और फाइबर युक्त पदार्थ उचित मात्रा में लें | भूख से ज्यादा खाना खाने से परहेज रखना चाहिए | अपने खाने के साथ क्लोरीन का भी सेवन करना चाहिए | नियमित रूप से पैदल चलना चाहिए और उचित व्यायाम भी करने चाहिए | ज्यादा ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए इसके बजाय गुनगुने पानी का सेवन करके लाभ लिया जा सकता है |

patli kamar1


नियमित रूप से उचित मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए इससे बदन में कसावट और ताजगी आने लगती है | जंक फूड के सेवन से भी परहेज रखना चाहिए क्योंकि इससे आपके शरीर का वजन बढ़ने लगता है और भूख में भी बढ़ोतरी होने लगती है | कमर को पतली करने के लिए रस्सी कूद का अभ्यास करके फायदा लिया जा सकता है | खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना हमेशा नुकसान दायक रहता है क्योंकि इससे मोटापा बढ़ने लगता है | खाने के बाद थोड़ी देर तक पैदल चलना चाहिए इससे खाना पचाने में आसानी रहती है |

खाने का चुनाव करके :

जब आप उचित बोजन का चुनाव करते है तो आप बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में सफल रहते है | इसके लिए आपको अपने आहार में सब्जियां और ताजे फलों को शामिल करके उनका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए | फलों में खट्टे फलों का सेवन करने से बढ़ते वजन को रोका जा सकता है | पॉलिशड अनाज की तुलना में सादा अनाज आपके लिए बहुत गुणकारी रहता है | इससे आपको उचित रूप से प्रोटीन और फैट मिल सकता है |

पेय पदार्थों के सेवन कम करें :

पेय पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में करने से कमर की मोटाई बढ़ने लगती है इसलिए शक्कर युक्त पेय पदार्थों का सेवन बिलकुल बंद या कम कर दें | चॉक्लेट्स और कैफीन युक्त पदार्थं का सेवन भी कम कर दें |

नियमित रूप से व्यायाम करें :

नियमित रूप से व्यायाम करने से आप अपने शरीर को मनचाही शेप दे सकते है | हालाँकि कुछ दिन व्यायाम करने के बाद आपको इसे रोजाना करना होता है क्योंकि जब तक इसे करते हो आपको फायदा होता है और जब आप व्यायाम करना बंद कर देते हो तो आपको फायदा मिलना भी बंद हो जाता है | इसलिए रोजाना व्यायाम करने से शरीर को स्वस्थ, सुडौल और बेहद आकर्षक बनाया जा सकता है |

मूल पर ध्यान देना :

कमर को पतली और आकर्षक बनाने के लिए कार्डियो व्यायाम का अभ्यास करके फायदा लिया जा सकता है इससे आपकी शारीरिक शक्ति बढ़ने के साथ साथ कमर भी सुन्दर हो सकती है | इसके अलावा पीठ दर्द से राहत पाने के लिए भी कार्डियो का अभ्यास करके लाभ लिया जा सकता है | वर्तमान समय में अभिनेता और मॉडल अपने एब्स इसी तकनीक से बनाते है |

बैलेंस बाल का प्रयोग करके :

बैलेंस बाल का प्रयोग करके भी शरीर को बेहद आकर्षक शेप में लाया जा सकता है | इसका प्रयोग आप घर या जिम में करके फायदा ले सकते है | इससे महिलाओं और पुरुषों को समान रूप से फायदा मिलता है | हालाँकि इसका प्रयोग बिना बॉल के भी किया जा सकता है लेकिन बेहतर परिणाम पाने के लिए बॉल के साथ अभ्यास करना जरूरी होता है |

खानपान में बदलाव करके :

अगर आप व्यायाम भी करते है और बाकी सभी उपाय करने के बाद भी आपका शरीर उस शेप में नहीं आ रहा है जो आप चाहते है तो इसके लिए आपको अपने खानपान में कुछ बदलाव कर लेना चाहिए | इसके अलावा किसी प्रशिक्षक की मदद भी ली जा सकती है | इस सम्बन्ध में कोई विशेषज्ञ ही आपको उचित खान पान की सूची तैयार करने में मदद कर सकता है | क्योंकि कमर और शरीर के बाकी हिस्सों को मनचाही शेप देने के लिए विशेष तरह का खाना खाया जाता है | यह जरूरी नहीं होता कि एक तरह के खाने से ही सभी व्यक्ति एक जैसा परिणाम ले सकते है | इसलिए कई बार भिन्न भिन्न वर्ग के लोगो के लिए खाने की सूची भी उसी के अनुसार तय की जाती है |

कपड़ो का चुनाव करके :

आपका पहनावा भी कई बार आपके शरीर को आकर्षक दिखाने के लिए जरूरी होता है | उदहारण के लिए भारी शरीर वालों को कमर को आकर्षक दिखाने के लिए कपड़ों के साथ कमर पर बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए | इससे उनके कमर बेहद सुन्दर लगती है | इसलिए आपको अपने शरीर के हिसाब से कपड़ों का चुनाव करके लाभ लेना चाहिए |

सुबह सेहतमंद नाश्ते का सेवन करे :

महिलाओं को अपनी कमर को पतली और आकर्षक बनाने के लिए अपने शरीर के सम्पूर्ण ढांचे को बदलना पड़ता है | इसके लिए अधिकतर लोग नाश्ते को बंद कर देते है | इससे आपको कुछ खास फायदा तो होता नहीं है बल्कि स्वास्थ्य सम्बन्धी कुछ नुकसान होने लगते है | इसलिए कभी भी नाश्ता करना बंद नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर आप सुबह कुछ नहीं खाओगे तो आपके शरीर को काम करने की एनर्जी कहाँ से मिलेगी |

सुबह सुबह हेल्थी नाश्ता लेने से शरीर के मेटाबोलिज्म (metabolism) में भी वृद्धि होने लगती है जो आपकी कमर को आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक होता है | इसलिए हमेशा स्वस्थ और सुडौल रहने के लिए सुबह नाश्ता करना चाहिए |

ऊपर दिए गए उपायों का प्रयोग करके आप अपने कमर को बेहद खूबसूरत और आकर्षक बनाने में कामयाब हो सकते है साथ ही शरीर को भी स्वस्थ और निरोगी बनाये रख सकते है|








No comments:

Post a Comment