दुल्हे को सुहागरात के दिन दूध क्यों पिलाया जाता है | dulhe ko suhagrat ke din dudh kyo pilaya jaata hai



शादी करते समय और शादी के बाद कई तरह की रस्में निभाई जानी जरूरी होती है और सुहागरात के दिन भी ऐसी ही कुछ रस्में निभाना जरूरी होता है | सुहागरात के दिन एक विशेष रस्म निभानी होती है जिसमे दुल्हन दुल्हे के लिए एक गिलास दूध लेकर जाती है | सुहागरात से पहले दुल्हे को दुल्हन दवारा एक गिलास दूध पिलाया जाता है यह मान्यता पुराने समय से ही चली आ रही है | इस मान्यता का धार्मिक और वैज्ञानिक आधार होने के कारण यह पुराने समय से प्रचलित है |

suhagraat


आज हम आपको इस विषय के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहें है कि सुहागरात के दिन दुल्हन दूध का गिलास अपने कमरे में क्यों ले जाती है | आइये जानते है इस विषय से सम्बंधित कुछ विशेष बातें जो आपके सामने इस प्रकार से है :

धार्मिक कारण :

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूध का सम्बन्ध शुक्र और चन्द्र ग्रहों से होता है | वैवाहिक जीवन को शक्ति प्रदान करने और इसे लम्बे समय तक बनाये रखने के लिए दोनों ग्रह सही अवस्था में होने चाहिए | शुक्र ग्रह की कृपया रहने से पुरुषों में शुक्राणुओं और कामेच्छा में वृद्धि होती है | चंद्रमा की दया दृष्टि रहने से मन में शांति बनी रहती है |

वैज्ञानिक आधार :

वैज्ञानिक आधार के अनुसार दूध का सेवन करने से से-क्स हारमोंस टेस्टोस्टेरॉन और एस्ट्रोजन में वृद्दि होने लगती है | इसी वजह से सुहागरात के दिन दुल्हे को दूध का सेवन कराया जाता है जो उसके लिए बहुत लाभदायक होता है |

स्वास्थ्यवर्धक लाभ :

दूध का सेवन करने से पाचन क्रिया को संतुलित किया जा सकता है | सुहागरात के समय व्यक्ति के मन में बैचैनी रहती है जो पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकती है | दूध का सेवन करने से बैचैनी दूर होने के साथ साथ इसके प्रभाव को भी खत्म करने में आसानी रहती है | इसके अलावा दूध का सेवन करके अच्छी नींद भी ली जा सकती है | इसलिए सुहागरात से पहले दुल्हन दुल्हे के लिए दूध का गिलास लेकर जाती है ताकि उस समय किसी परेशानी से उनका मजा किरकिरा ना हो |






No comments:

Post a Comment