शादी के दिन सबसे सुन्दर दिखने के लिए टिप्स | shadi ke din sabse sundar dikhne ke liye tips



आज कल शादी का माहौल बना हुआ है और हर दिन सैकड़ों शादियाँ होती है | शादी में आये सभी लोगों की नजर दुल्हे और दुल्हन के चेहरे पर होती है | लड़कियां तो अपनी स्किन और चेहरे के लिए तरह तरह के उपाय करके अपने आप को सुन्दर बनाने में कामयाब रहती है | लेकिन इसी तरह की सुन्दरता पाने के लिए लड़कों को भी कई तरह के नुश्खे आजमाने पड़ते है और इनका प्रयोग शादी से कई दिन पहले ही शुरू करना होता है |

shadi ke din


अगर आपकी शादी के कुछ ही दिन बचे है और आप शादी में सबसे सुन्दर दिखना चाहते है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे है जिनसे आप अपनी शादी के दिन सबसे सुन्दर दिखाई देंगे | ऐसे ही कुछ बेहद खास और कारगर उपाय आपके सामने इस प्रकार से है :

स्किन की देखभाल :

सभी को अपनी त्वचा का ख्याल अच्छी तरह से रखना चाहिए क्योंकि इससे आप हमेशा जवान और खूबसूरत बने रहेंगे | इसके लिए आपको अपनी त्वचा के टाइप का पता करना होता है कि आपकी त्वचा रुखी है या ऑयली | इसके लिए आप किसी विशेषज्ञ की मदद भी ले सकते है | उसकी मदद से आपको अपनी त्वचा का अंदाजा भी हो जाता है जिसके कारण आप उसकी देखभाल करने और उसमे निखार लाने के लिए अच्छे प्रोडक्ट और नुश्खे अपना सकते है |

बालों के लिए उपाय :

बालों को नए ट्रेंड के अनुसार कटवा कर अच्छा लुक दिया जा सकता है | इसके लिए आपको महीने में एक या दो बार सैलून जाना चाहिए | इसके अलावा नियमित रूप से बालों को धोने के लिए अच्छी क्वालिटी के शैम्पू या अन्य उत्पाद का प्रयोग करना चाहिए | किस प्रोडक्ट की कितनी मात्रा आपके बालों के लिए उचित होती है इसका अनुमान लगाने के लिए एक्सपर्ट की मदद ले सकते है |

आईब्रो ट्रिम करें :

चेहरे के भाव अनुसार कभी कभी घनी या हलकी आइब्रो बढ़िया लगती है लेकिन इसके लिए भी आपको आइब्रो को ट्रिम कराते रहना चाहिए क्योंकि इससे आइब्रो को शेप को बरकरार रखा जा सकता है | हालाँकि आइब्रो ट्रिम करना एक विशेष आर्ट है अगर आप इसे नहीं कर सकते है तो इसके लिए किसी विशेषज्ञ की मदद ली जा सकती है |

चेहरे की सफाई :

चेहरे को साफ करने के लिए साबुन का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में केमिकल होते है जो काफी नुकसानदायक हो सकते है | इनका इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा रुखी होने के साथ साथ इसमें जलन होने की समस्या भी हो सकती है | इसलिए साबुन की बजाय किसी अच्छे फेस वाश का प्रयोग करके लाभ लेना चाहिए |

इसके साथ ही किसी अच्छे मॉश्चराइजर का प्रयोग भी किया जा सकता है | इनका इस्तेमाल करने से पहले इनमे एसपीएफ़ सहित अन्य सामग्री की उचित मात्रा की जाँच कर लेनी चाहिए| इसके लिए आप एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते है |

हेयर फेसियल :

हेयर कट के साथ साथ हेयर फेसियल का भी फायदा लिया जा सकता है | इसके लिए आपका हेयर स्टाइल भी उपयुक्त होना चाहिए | इससे आपके चेहरे पर निखार लाने में भी मदद ली जा सकती है साथ ही चेहरे की गंदगी भी आसानी से दूर की जा सकती है |

फिंगर व फीट देखभाल :

शरीर के बाकी अंगो की देखभाल के साथ साथ फिंगर और नेल्स की देखभाल भी बहुत जरूरी होती है | इन्हें भी समय समय पर साफ करना बहुत आवश्यक होता है | इसके लिए आप पेडीक्योर का इस्तेमाल भी कर सकते है | इससे आपको अपने पैरों को सुन्दर बनाने में मदद मिलती है |


ऊपर दिए गए सुझावों को ध्यान में रखते हुए आप अपनी शादी के दिन स्वयं को सबसे अलग और खूबसूरत बनाने में सफल हो सकते है | इसके अलावा अन्य मौकों के लिए भी ये उपाय आपको सुन्दर बनाने के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते है |

No comments:

Post a Comment