बिना अंडरवियर जींस पहनने वालों को हो सकती है ये समस्याएँ | bina underwear jeans pehnne walo ko ho sakti hai samsyaen



वर्तमान समय में फैशन के चलते लोग आजकल बिना अंडरवियर पहने ही जींस पहनने लगे है जिसके कारण उनको कई प्रकार की परेशानियाँ होने की संभावना होने लगती है | आधुनिक युग की भाषा में इस स्टाइल को गोइंग कमांडो का नाम दिया गया है | यह स्टाइल काफी प्रचलित हो गया है और ज्यादातर लोग जींस पहनते समय अंडरवियर या पैंटी का प्रयोग नहीं करते है जिसके कारण उन्हें कई समस्याएँ हो सकती है |

jeans


आज हम इस लेख के माध्यम से उन लोगो को कुछ खास जानकारी देना चाहते है जो बिना अंडरवियर पहने जींस पहनते है | उन्हें इससे परेशानी हो सकती है इसलिए उनके लिए ऐसा करने से पहले कुछ सुझाव इस प्रकार है जो उनके लिए बहुत फायदेमंद हो सकते है :

उचित रूप से धुलाई करें :

जींस के साथ अंडरवियर पहनने पर उसमे गंदगी कम जमती है | इसलिए आप जींस को दो या तीन बार पहन सकते है | लेकिन अगर आप इसे बिना अंडरवियर के ही पहनते है तो इसमें पहले से ज्यादा गंदगी जमने लगेगी जो सीधे आपके गुप्तांगों को संक्रमित कर सकती है | इसके कारण आपको गुप्तांगों में संक्रमण होने के साथ साथ अन्य बीमारियाँ भी हो सकती है | इसलिए अपनी जींस की केवल एक या दो बार पहनकर उचित रूप से धो कर साफ रखें नहीं तो आप कभी भी बीमारी की चपेट में आ सकते है |

कई बार हल्के रंग की जींस पहनने से क्राच वाले हिस्से में मौजूद पसीना या नमी के दाग आपकी पेंट पर दूर से दिखने लगते है जिसके कारण आपकी पर्सनालिटी कम होने लगती है | इसलिए इस तरह की समस्या से बचने के लिए अंडरवियर पहन ले या फिर उस हिस्से में पाउडर छिड़क लें ताकि आपको पसीना ही ना आये | इस उपाय से आप इस तरह की समस्या से बचने में सफल हो सकते है |

जब आप अंडरवियर पहने बिना ही जींस पहनते हो तो कभी भी ज्यादा फिटिंग वाली जींस ना पहने क्योंकि इनमे हैवी फैब्रिक्स का प्रयोग किया जाता है जिसके कारण उठने बैठने या चलने से भी आपकी स्किन के छिलने का खतरा रहता है | इसलिए हमेशा इस बात को ध्यान रखना चाहिए कि बिना अंडरवियर पहने ढीली जींस ही पहननी चाहिए ताकि आपकी स्किन को कोई परेशानी ना हो |

आपके शरीर में क्रोच वाले हिस्से में बहुत ज्यादा बैक्टीरिया पनपते है इसलिए अगर आप अंडरवियर नहीं पहनते है तो किसी दोस्त या रिश्तेदार की पेंट को ना पहने क्योंकि उसे संक्रमण हो सकता है | इसके अलावा शौपिंग माल में भी बिना अंडरवियर पहने हुए किसी पेंट को ना पहने क्योंकि उनमे बैक्टीरिया पहुँच सकते है |

बिना अंडरवियर पहने ही जींस पहनने से चलते फिरते समय जांघों का अंदरूनी हिस्सा आपस में टकराता रहता है जिसके कारण स्किन टू स्किन कांटेक्ट होने से स्किन छिल जाती है | इसलिए ऐसी स्थिति से बचने के लिए जांघ के अंदरुनी हिस्से में पेट्रोलियम जेली या बेबी पाउडर लगा लेना चाहिए ताकि आपस में घर्षण होने पर स्किन न छिले |

सामान्य पेंट की बजाय जींस के अंदर का तापमान हल्का गर्म और ह्यूमिडिटी से भरा होता है जिसके कारण फंगस बहुत जल्दी पनपने लगते है | जब इनका प्रभाव स्किन पर होता है तो स्किन पर लाल धब्बे पड़ने लगते है जो दाद जैसे लगते है | इस समस्या से बचने के लिए रोजाना पेंट को धो लेना चाहिए और प्रभावित त्वचा पर पाउडर का छिड़काव करना चाहिए |

अगर आप भी बिना अंडरवियर पहने जींस पहनते है तो आपको भी ऊपर दी गयी समस्याएँ होने की संभावना हो सकती है लेकिन आप इनसे बचने के लिए उपर दिए गए उपायों को प्रयोग में लाने के साथ साथ आवश्यक सावधानी रखकर इन सभी परेशानियों से बच सकते है|








No comments:

Post a Comment