पीयें अनार का जूस रहे हमेशा जवान और खूबसूरत | peeye anar ka jus rahe hamesha jwan aur khoobsurat



हाल ही में हुई एक रिसर्च के अनुसार अनार का जूस पीने से बढ़ती उम्र को रोकने में मदद मिलती है | इसमें पाए जाने वाले मॉलिक्यूल्स आपके शरीर को लम्बे समय तक जवान और सुन्दर बनाये रखते है | अनार के जूस का नियमित रूप से सेवन करने से फाइबर, विटामिन C  और एंटीऑक्सीडेंट्स की पूर्ति की जा सकती है |

इन तत्वों की उचित मात्रा शरीर को मिलने से शारीरिक कमजोरी दूर होने के साथ साथ शरीर को दिल की बिमारियों से बचाव किया जा सकता है | रोजाना अनार या अनार का जूस पीने से शारीरिक सम्बन्ध बनाने की क्षमता में भी वृद्धि होने लगती है | अनार के और भी बहुत बेहतरीन फायदे आप ले सकते है | आइये जानते है अनार का सेवन या अनार के जूस का सेवन करके हमारे शरीर को क्या क्या फायदे होते है :


anar ka jus


वजन घटाए :
अनार के जूस का सेवन करने से शरीर के वजन को कम और नियंत्रित किया जा सकता है | इससे बॉडी पर जमे अतिरिक्त फैट को हटाने में मदद मिलती है | इसलिए हमें अनार का जूस रोजाना पीना चाहिए |

पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए :

अनार के जूस में फाइबर नामक तत्व उचित मात्रा में पाया जाता है जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है | नियमित रूप से अनार का जूस पीने से खाने को पचाने में आसानी रहती है इसलिए हमें इसे रोज इस्तेमाल करना चाहिए और इसका लाभ लेना चाहिए |

दिल सम्बन्धी रोगों के लिए :

नियमित रूप से अनार का जूस पीने से दिल सम्बन्धी रोगों से बचाव करने में मदद मिलती है क्योंकि इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में कमी लाई जा सकती है | इसी कारण शरीर को दिल संबधी रोग होने की सम्भावना भी कम होती है |

झुर्रियों से राहत :

बढ़ती उम्र के कारण चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती है जिससे आपकी उम्र सामान्य से कहीं ज्यादा लगने लगती है | अनार में विटामिन e अधिक मात्रा में पाया जाता है जिससे चेहरे की झुर्रियों को खत्म करने में आसानी रहती है | चेहरे को झुर्रियों से बचाने के लिए तथा चेहरे को चमकदार बनाने के लिए नियमित रूप से अनार के जूस का सेवन करना चाहिए |

chehre ki sundarta


आँखों की रोशनी में वृद्धि :

अनार के जूस का सेवन करने से विटामिन a भरपूर मात्रा में लिया जा सकता है जो आँखों की रोशनी में वृद्धि करने में मददगार होता है | इसलिए रोजाना अनार के जूस का सेवन करना चाहिए ताकि आँखों की रोशनी बढ़ने के साथ साथ आँखों के रोगों से बचाव किया जा सकता है |

एनीमिया करे दूर :

आयरन की कमी के कारण शरीर को एनीमिया (खून की कमी) रोग होने की सम्भावना रहती है | अनार के जूस का सेवन करके आयरन की कमी दूर की जा सकती है और एनीमिया रोग से बचा जा सकता है |

कमजोरी करे दूर :

अनार के जूस को पीने से शरीर को विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिल जाता है जिसके कारण शरीर को शक्ति मिलती है | इसलिए शरीर से कमजोरी दूर होने के साथ साथ शरीर को ताकत मिलती है |

चेहरे से दाग धब्बे हटाये |

अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जिनसे चेहरे से पिम्पल्स दूर हो जाते है | इसलिए हमें अनार का जूस रोजाना पीना चाहिए |

बिमारियों से बचाव :

अनार के जूस का नियमित रूप से सेवन करने से रोगों से लड़ने की शक्ति में वृद्धि की जा सकती है | इसमें वृद्धि होने के रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है |

किडनी की समस्या करे दूर :

अनार का जूस पीने से एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मिलते है जो हमारे शरीर को किडनी की समस्या से बचाने में मददगार होते है | 

सम्भोग शक्ति बढ़ाये :

हाल ही में हुए शोध के अनुसार नियमित रूप से अनार का जूस पीने से शारीरिक सम्बन्ध बनाने की क्षमता में वृद्धि होने लगती है | अनार के जूस में मेडिकल दवा वियाग्रा से भी ज्यादा पॉवर होती है जो किसी भी महिला या पुरुष को सम्बन्ध बनाने की शक्ति प्रदान करती है |

इस सम्बन्ध में एक खास बात और कही गयी है कि वियाग्रा से केवल पुरुष में ही शारीरिक सम्बन्ध बनाने की शक्ति बढ़ती है जबकि अनार का जूस पीने से महिला और पुरुष दोनों को बराबर की शक्ति मिलती है |

कुछ समय पहले हुई एक अन्य रिसर्च के अनुसार शरीर में सम्भोग के लिए इच्छा जागृत करने वाले हार्मोन्स टेस्टास्टेरॉन की वृद्धि करने के लिए अनार का जूस बहुत गुणकारी माना जाता है | नियमित रूप से तीन सप्ताह तक अनार के जूस का सेवन करने से सम्भोग करने की शक्ति को पहले से लगभग डेढ़ गुना तक बढ़ाया जा सकता है |

मेमोरी तेज करने के लिए :

अनार के जूस का नियमित रूप से सेवन करने से मेमोरी को तेज किया जा सकता है | इसके अलावा अनार के जूस का सेवन करने से दिमाग से नकारात्मक विचार खत्म होने के साथ साथ मूड फ्रेश रहता है |

इस प्रकार कहा जा सकता है कि अनार का जूस पीने से हमारे स्वास्थ्य जो अनेकों लाभ होते है तथा हमारा शरीर अनेकों बिमारियों से भी बचा रहता है | इसलिए आपको अनार के जूस का सेवन नियमित रूप से करके इसके लाभ लेने चाहिए |









No comments:

Post a Comment