मर्दाना ताकत बढ़ाने के अचूक घरेलू उपाय | Mardana taakt badhane ke achuk ghrelu upay



वर्तमान समय में व्यस्त जिंदगी और अतिरिक्त काम के बोझ के कारण शरीर को ज्यादा थकान और कमजोरी जैसे समस्याएँ होने लगती है | इतनी ज्यादा भाग दौड़ करने के बाद मनुष्य का तनावग्रस्त हो जाना भी आज कल एक सामान्य बात समझी जाती है | छोटी छोटी समस्याएँ कई बार बड़ी समस्या का रूप ले लेती है जिनके कारण कई बार हँसते खेलते घर परिवार टूटने की कगार पर आ जाते है |

mardana taakt


व्यस्त जीवन में छोटी समस्याएँ मिलकर कुछ बड़ी समस्याएँ पैदा कर देती है जैसे कि नपुंसकता,  स्वप्नदोष,  धातु दोष आदि | इनमे से कोई भी एक समस्या होने पर कोई भी व्यक्ति खुशी से अपना जीवन व्यतीत नहीं कर सकता है | खासकर वैवाहिक जीवन तो इस तरह की समस्या के बाद बहुत ज्यादा प्रभावित होने लगता है |

नियमित रूप से पोषक आहार ना लेने से या फिर गलत संगत में रहकर गलत आदते लगने से मनुष्य में शारीरक दुर्बलता होने लगती है |  अगर इन समस्याओं का समय रहते उपचार कर लिया जाये तो इनसे ज्यादा परेशानी नहीं होती है | इसलिए आज हम आपको शारीरिक दुर्बलता दूर करने और मर्दाना ताकत हासिल करने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहें है | इन उपायों द्वारा आप अपनी खोयी हुई ताकत दोबारा पाने म कामयाब हो सकेंगे साथ ही अपना वैवाहिक जीवन भी खुशहाल जी सकेंगे |

मर्दाना ताकत पाने के कुछ घरेलू उपाय आपके सामने इस प्रकार से है :

आंवले का सेवन करके :

शारीरिक दुर्बलता दूर करने और मर्दाना शक्ति पाने के लिए आंवले के रस का सेवन बहुत गुणकारी रहता है | इसके लिए 2 चम्मच आंवले में एक चम्मच आंवला चूर्ण डालकर अच्छी तरह मिला लें | इस मिश्रण में शहद मिलाकर दिन में कम से कम दो बार खाएं | नियमित रूप से इस उपाय को आजमाने से आपके अन्दर सम्भोग करने की शक्ति में वृद्धि होने लगेगी | आंवले के इस्तेमाल से शारीरिक दुर्बलता और नपुंसकता की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है |

इसके अलावा आप एक उपाय और भी कर सकते है | इसके लिए आपको रात के समय एक चम्मच आंवले का चूर्ण लें और एक गिलास पानी में मिलाकर रख दें | सुबह इस मिश्रण में हल्दी भी मिला लें और इसे छानकर सेवन कर लें | इसके साथ एक उपाय और भी आजमाया जा सकता है जिसमे आंवले चूर्ण के साथ मिश्री को बारीक पीसकर मिला लें | नियमित रूप से रात को सोने से पहले आंवला और मिश्री चूर्ण की एक चम्मच का सेवन करें | बाद में एक गिलास पानी भी पी लें | स्वपन दोष की समस्या से ग्रस्त लोगो के लिए यह उपाय रामबाण के समान होता है | आंवले का मुरब्बा खाकर भी इस समस्या से बचाव किया जा सकता है |

सेब का प्रयोग करके :

सेब और लौंग का इस्तेमाल करके आप शारीरक दुर्बलता दूर करने के साथ साथ मर्दाना शक्ति में वृद्धि कर सकते है | इस उपाय के लिए एक उचित आकार का सेब और नींबू लें और साथ ही कुछ लौंग भी लें | इन दोनों फलों के साथ लौंग लगाकर 7 दिनों तक किसी बंद बर्तन में या किसी बर्तन में ढक कर रख दें | इसके बाद दोनों फलों को निकाल कर इसमें से लौंग को अलग निकाल लें और किसी बोतल में डाल दें | 

दोनों फलों में से निकाले गए लौंग को लगभग 40 दिनों तक इस्तेमाल करें | पहले नींबू से निकाले गए लौंग को पीस लें और इसे बकरी के दूध के साथ मिश्रित करके पी लें | नियमित रूप से केवल दो लौंग ही इस्तेमाल में लाने चाहिए | इस उपाय से शारीरिक सम्बन्ध बनाने की शक्ति बहुत बढ़ाई जा सकती है |

अश्वगंधा का प्रयोग करके :

इसका इस्तेमाल करने के लिए एक प्रकार का मिश्रण तैयार करना पड़ता है जिसमे अश्वगंधा का चूर्ण,  असगंध तथा बिदारीकंद को 100 ग्राम सभी समान मात्रा में लेकर बारीक पीस लिए जाते है | इस मिश्रण का सेवन नियमित रूप से सुबह शाम दूध के साथ करने से बहुत लाभ मिलता है | इससे धातु को गाढ़ा बनाया जा सकता है साथ ही शीघ्रपतन की समस्या से भी बचा जा सकता है |

सोंठ का इस्तेमाल करके :

इस उपाय को प्रयोग करने के लिए 4 ग्राम सोंठ, 4 ग्राम सेमल का गोंद, 2 ग्राम अकरकरा, 28 ग्राम पिप्पली तथा 30 ग्राम काले तिल लेकर इन्हें बारीक पीसकर चूर्ण तैयार कर लें | रोजाना रात को सोने से पहले लगभग आधा चम्मच चूर्ण को दूध के साथ लें | इस उपाय को नियमित रूप से प्रयोग में लाने से शारीरिक कमजोरी को दूर करने के साथ साथ मर्दाना ताकत में भी वृद्धि की जा सकती है |

अजवायन और प्याज का मिश्रण :

सफेद प्याज को पीसकर रस निकाल लें और उसमे लगभग 100 अजवायन को भिगो कर सूखने के लिए रख दें | एक बार सूखने के बाद इसे दोबारा प्याज के रस में भिगो दें और फिर से सुखा लें | दो बार सुखाने के बाद अजवायन को बारीक पीस कर बोतल में डाल दें | इसके बाद उचित मात्रा में मिश्री लेकर इसे भी बारीक पीस लें | रात को आधा चम्मच अजवायन चूर्ण के साथ मिश्री चूर्ण को मिलाकर खा लें साथ में हल्के गर्म दूध का भी सेवन कर लें | इस उपाय को लगभग एक महीने तक लगातार आजमाने से सम्भोग क्षमता में वृद्धि होने लगती है हालाँकि एक बात का ध्यान जरुर रखें कि इस दौरान सम्भोग नहीं करना चाहिये |

छुहारे का प्रयोग करके :

दो बादाम, दो या तीन काजू और पांच छुहारे लेकर इन्हें लगभग 300 ग्राम दूध में डालकर गर्म कर लें | अच्छी तरह उबलने के बाद इसमें दो चम्मच मिश्री मिला लें और रात को सोने से पहले सेवन करें | इस उपाय को रोजाना प्रयोग में लाने से कामोत्तेजना में वृद्धि होने के साथ साथ मर्दाना शक्ति भी बढ़ने लगती है |

chuvare


गाजर से उपाय :

गाजर के साथ कुछ चीजों का मिश्रण करके इस्तेमाल करने से भी मर्दाना ताकत पाई जा सकता है | इसके लिए एक किलो गाजर, 500 ग्राम दूध, 250 ग्राम खोया, 10 ग्राम पीसा हुआ नारियल, चीनी 400 ग्राम, 10 ग्राम किशमिश, 10 -15 कटे हुए काजू , एक चंडी वर्क और 4 चम्मच देशी घी लें |

गाजर को बारीक पीसकर उचित मात्रा में पानी में डालकर बर्तन में डालकर आंच पर रख दें | जब पानी सुख कर कम हो जाये तो इसमें दूध, खोया और चीनी भी मिला दें और इसे चम्मच से हिलाते रहें | इसके बाद मिश्रण गाढ़ा होने पर इसमें नारियल, किशमिश, बादाम और काजू भी मिला दें | जब यह मिश्रण पक कर तैयार होने की स्थिति में हो तो किसी बर्तन में घी डालकर मिश्रण की परत को उस पर उतार लें और चांदी का वर्क उसके उस पर लगा दें | इस मिश्रण को सुबह शाम लगभग चार चम्मच दूध के साथ खाएं | इससे शरीर में धातु की वृद्धि होने के साथ साथ शारीरिक क्षमता में भी वृद्धि होने लगती है |

इमली का इस्तेमाल :

इस उपाय में आधा किलो इमली बीज लेकर उनको दो टुकड़ों में तोड़ लें | इनके दो टुकड़े करने के बाद इन बीजों को तीन दिन तक पानी में भिगो कर रखें | अच्छी तरह भीगने के बाद इन्हें पानी से निकाल कर छिलके उतार लें और इन्हें बारीक पीस लें | इसके बाद पीसे हुए बीजों के साथ आधा किलो मिश्री को पीस करमिला लें | इन दोनों के मिश्रण को किसी खुले मुंह वाले शीशे या कांच के बर्तन में रख दें | नियमित रूप से सुबह शाम आधा चम्मच इस मिश्रण को दूध के साथ सेवन करें | इस उपाय को रोजाना कुछ दिनों तक आजमाने से स्तंभन शक्ति बढ़ाई जा सकती है |

प्याज का प्रयोग करके :

सफेद प्याज को पीस कर इसका रस निकाल लें |  इस रस के साथ आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच मिश्री के चूर्ण को मिश्रित कर लें | नियमित रूप से इस मिश्रण का सेवन करके अधिक से अधिक लाभ लिया जा सकता है | इस उपाय को प्रयोग में लाने से शीघ्रपतन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है |

इस उपाय के अलावा सफेद प्याज के रस के साथ अदरक का रस, शहद और देशी घी  पांच – पांच ग्राम लेकर के मिश्रण तैयार कर लें | रोजाना इस मिश्रण का सेवन करने से यौन क्षमता में अत्यधिक वृद्धि की जा सकती है | मर्दाना ताकत पाने का यह एक बेहतरीन उपाय माना जाता है |

जायफल से लाभ :

जायफल का इस्तेमाल करके भी अधिक से अधिक लाभ लिया जा सकता है | लगभग 15 ग्राम जायफल, 10 ग्राम केसर, 5 ग्राम अकरकरा और 20 ग्राम हिंगुल भस्म को मिश्रित करके बारीक पिसाई कर लें | बाद में इस मिश्रण के साथ शहद भी मिला लें | इस मिश्रण की छोटी छोटी गोलियां बना लें और और रात को खाना खाने के बाद 2 गोलियों को दूध के साथ लें | इससे पुरुष जननांग को मजबूती मिलती है तथा नपुंसकता की समस्या को भी आसानी से दूर किया जा सकता है |

इलायची के फायदे :

5 बादाम लेकर इनके साथ 1 ग्राम जावित्री का चूर्ण, 2 ग्राम इलायची चूर्ण और 10 ग्राम मिश्री ले | बादाम को रात के समय पानी में भिगो दें और सुबह इनका बारीक पेस्ट तैयार कर दें | बादाम के पेस्ट में बाकी सारी सामग्री मिलाकर इसमें दो चम्मच मक्खन मिला लें | इस मिश्रण का सेवन सुबह के समय करने से बहुत फायदा मिलता है | इससे धातु में वृद्धि करने के साथ साथ मर्दाना ताकत में भी वृद्धि करने में मदद मिलती है |

तुलसी का प्रयोग करके लाभ :

तुलसी का प्रयोग करके भी शारीरिक क्षमता में वृद्धि की जा सकती है | इसका भरपूर लाभ लेने के लिए 15 ग्राम तुलसी के बीज के साथ 30 ग्राम सफेद मुसली लें और इन्हें बारीक पीस लें | इसके बाद इनके मिश्रण में 60 ग्राम मिश्री चूर्ण मिला लें और बंद बर्तन या डिब्बे में रख दें | इस मिश्रण की पांच ग्राम मात्रा का सेवन नियमित रूप से सुबह शाम गाय के दूध के साथ करने से अविश्वश्नीय लाभ देखने को मिलते है | इससे यौन दुर्बलता को दूर करने में मदद मिलती है |

लहसुन का उपयोग :

लगभग 200 ग्राम लहसुन को कुचल लें और उसमे 60 मिली शहद मिश्रित करके एक डिब्बे में डाल लें | एक बंद डिब्बे या बर्तन में रखकर इस मिश्रण को एक महीने तक किसी अनाज में दबा दें | इसके बाद लगातार 40 दिनों तक मिश्रण की दस ग्राम मात्रा का सेवन करके फायदा लिया जा सकता है | इससे शारीरिक सम्बन्ध बनाने की शक्ति में बढ़ोतरी होने लगती है |

हल्दी का इस्तेमाल करके :

धातु के पतला होने की समस्या होने पर हल्दी का इस्तेमाल करके समस्या से राहत पायी जा सकती है | इसके लिए एक चम्मच शहद और एक चम्मच हल्दी का मिश्रण बना लें | नियमित रूप से इस मिश्रण को सुबह शाम खाली पेट सेवन करने से धातु को गाढ़ा किया जा सकता है | इस उपाय से मर्दाना शक्ति भी बढ़ाई जा सकती है |

उड़द की दाल का प्रयोग करके :

शारीरिक सम्बन्ध बनाने की शक्ति बढ़ाने के लिए उड़द की दाल का प्रयोग करके फायदा लिया जा सकता है | लगभग आधा चम्मच उड़द की दाल और कौंच की तीन कोमल कली लें | इन्हें बारीक पीस कर मिश्रण बना लें | नियमित रूप से इसका सेवन सुबह शाम करने से भरपूर फायदा मिलता है |

गोखरू से लाभ :

सूखा आंवला,  गोखरू,  कौंच के बीज,  सफेद मूसली और गुडुची सत्व इन सभी को बराबर मात्रा में लें और इन्हें बारीक पीस लें | इनके मिश्रण में एक चम्मच देशी घी और एक चम्मच मिश्री मिला लें | इस मिश्रण की एक चम्मच रात को सेवन करके लाभ लिया जा सकता है | अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए इसके साथ दूध का सेवन जरुर करना चाहिए| नियामित रूप से इस उपाय का प्रयोग करने से काम सम्बन्धी शक्ति में बढ़ोतरी की जा सकती है |

बरगद का इस्तेमाल करके :

सूर्य अस्त होने से पहले बरगद के कुछ पत्ते तोड़कर उनमे से दूध निकाल लें | पत्तों से निकले दूध को बताशे पर टपका कर खाने से धातु में वृद्धि की जा सकती है | इस उपाय से शारीरिक दुर्बलता दूर होने के साथ साथ मर्दाना ताकत भी प्राप्त की जा सकती है | 

त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल करके :

रोजाना एक चम्मच त्रिफल चूर्ण को लगभग 5 मुनक्कों के साथ सेवन करके साथ ही ठंडा पानी भी पीना चाहिए | इस मिश्रण का सेवन करने से पेट के सभी तरह के रोगों का नाश किया जा सकता है | इसके साथ ही धातु में वृद्धि करने के साथ साथ धातु को गाढ़ा भी बनाया जा सकता है |


ऊपर दिए गए उपायों में से किसी भी उपाय का इस्तेमाल करने से आपको बहुत लाभ मिल सकते है | इसलिए शारीरिक दुर्बलता हो या नपुंसकता आप किसी भी समस्या के दौरान इन उपायों से मदद ले सकते है और अपनी किसी भी समस्या का समाधान घर बैठे ही करने में सफल हो सकते है | 

No comments:

Post a Comment