रोजाना मूंगफली खाएं और पायें दस लाभ | healthy benefits of Peanuts



मूंगफली खाने से हमारे शरीर को बहुत फायदें मिलते है | इससे वानस्पतिक प्रोटीन की पूर्ति भी आसानी से की जा सकती है | नियमित रूप से मूंगफली खाने से हमारे शरीर को अनेकों फायदे मिलते है जिनसे हम शायद आज तक अनजान है | मूंगफली के सेवन से हमें इतने लाभ मिल सकते है जिनके बारे में हमने आज तक सोचा भी नहीं है | मूंगफली का सेवन करके दूध और अंडे के मुकाबले बहुत ज्यादा प्रोटीन लिया जा सकता है |


peanuts


मूंगफली का सेवन करके आयरन, नियासिन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक उचित मात्रा में लिया जा सकता है | मूंगफली के कुछ दानो से लगभग 426 कैलोरीज, 5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 17 ग्राम प्रोटीन और 35 ग्राम वसा प्राप्त की जा सकती है | इसके अलावा इसे विटामिन ई,  के और बी6 का भी बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है |

इतने फायदे लेने के लिए हमें नियमित रूप से मूंगफली के दानो का सेवन करना चाहिए | रोजाना कम से कम बीस मूंगफली के दानो का सेवन करके अनेकों लाभ लिए जा सकते है इनमे से कुछ आपके सामने इस प्रकार है :

पेट सम्बन्धी बिमारियों के लिए मूंगफली का सेवन बहुत बढ़िया रहता है क्योंकि इसमें तेल के अंश होते है जिनसे कब्ज जैसे समस्या का उपचार आसानी से किया जा सकता है | इसके अलावा नियमित रूप से मूंगफली के दाने खाने से गैस, और एसिडिटी की समस्या को भी दूर किया जा सकता है |

खांसी की समस्या के दौरान भी मूंगफली का सेवन करके लाभ लिया जा सकता है | रोजाना उचित मात्रा में मूंगफली का सेवन करने से आमाशय और फेफड़ों को मजबूती प्रदान की जा सकती है | इससे पाचन शक्ति में भी वृद्धि होने लगती है तथा भूख न लगने की समस्या को भी खत्म करके भूख में वृद्धि की जा सकती है |

गर्भवती स्त्री के लिए मूंगफली का सेवन बहुत लाभकारी रहता है इससे गर्भ में शिशु को विकसित होने में सहायता मिलती है |

मूंगफली का सेवन करने से स्किन सम्बन्धी समस्याओं से राहत ली जा सकती है | मूंगफली में मौजूद ओमेगा 6 फैट उचित मात्रा में पाया जाता है जो हमारी कोशिकाओं और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद रहता है |

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रण में करने के लिए मूंगफली का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए | हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार सप्ताह में लगभग 5 दिन मूंगफली के दानो का सेवन करके दिल की बिमारियों का उपचार करने में मदद मिलती है |

मूंगफली का सेवन खाना खाने के बाद करके भी लाभ लिया जा सकता है | नियमित रूप से खाने के बाद 50 या 100 ग्राम मूंगफली के दानो का सेवन करने से स्वस्थ शरीर के साथ साथ खून की कमी को भी पूरा किया जा सकता है |

नियमित रूप से मूंगफली का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को 5.1 फीसदी तक कम किया जा सकता है | इसके साथ साथ कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल (एलडीएलसी को भी लगभग 7.4 फीसदी तक कम किया जा सकता है |

मूंगफली में प्रोटीन, लाभदायक वसा, फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीआक्सीडेंट उचित मात्रा में पाए जाते है | इसलिए नियमित रूप से मूंगफली खाने से त्वचा को चमकदार बनाने के साथ साथ जवानी लम्बे समय तक रखी जा सकती है |

मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में विद्यमान रहते है जिनके सेवन से हड्डियों को मजबूती प्रदान की जा सकती है |

नियमित रूप से मूंगफली का सेवन करने से पुरुष और महिला में हार्मोन्स को नियंत्रित करने में मदद मिलती है |

मूंगफली के इतने सारे फायदों को देखते हुए हमें भी इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करके लाभ लेना चाहिए |













No comments:

Post a Comment