जीवन के हर क्षेत्र में आध्यात्म क्यों जरूरी है | jeewan ke har kshetra me aadhyatam kyon jruri hai



वर्तमान समय में मनुष्य का जीवन इतना व्यस्त होने लगा है कि हर समय भागदौड़ में लगा रहता है | हालाँकि खुश रहना सभी के लिए जरूरी है लेकिन मनुष्य के लिए पैसे से बड़ी ख़ुशी कुछ भी नहीं रही है | पैसे की भूख के कारण मनुष्य को ना तो कही खुशी मिल पाती है और ना ही मानसिक शांति और सुख चैन | आज के समय में छोटी छोटी बातों पर भड़कना मनुष्य की जीवनशैली बन चुकी है |

lifestyle


इस तरह की जिंदगी जीने के कारण मनुष्य को हर समय तनाव की स्थिति से गुजरना पड़ रहा है | तनाव की स्थिति से बचने के लिए सभी व्यक्तियों को हमेशा भावात्मक संतुलन बनाये रखना पड़ता है | भावात्मक संतुलन के लिए हर क्षेत्र में आध्यात्म होना बहुत आवश्यक है | जीवन की हर एक ख़ुशी आध्यात्म से प्राप्त की जा सकती है क्योंकि सुन्दर, सरल और सहज जीवन जीने के लिए आध्यात्म का मार्ग अपनाना पड़ता है |

मन में आध्यात्म की भावना जागृत करने के लिए योग, ध्यान, भक्ति, त्याग और दुर्बलों का सेवा का भाव मन में रखना चाहिए | मन को शांत और स्थिर रखने के लिए आध्यात्म बहुत जरूरी है | इसके अलावा मनुष्य को आध्यात्म से क्या फायदे हो सकते है आइये जानते है इस संबध में कुछ विशेष बाते जो आपके सामने इस प्रकार से है :

बच्चों के जीवन में :

बच्चे का विकास समाज के विकास के लिए बहुत जरुरी माना जाता है क्योंकि जब तक आप नींव मजबूत नहीं करते है तो भवन को सुरक्षा नहीं दी जा सकती है | इसिलए बच्चे को पहले परिवार और फिर स्कूल से नैतिक गुण मिलते है | बच्चे को शुरू से ही सच बोलना, इमानदार रहना और भगवान में ध्यान रखना तथा अपने से बड़े का सम्मान करने की भावना जागृत करनी चाहिए | इस तरह से बच्चों को आध्यात्म मार्ग दिखाया जा सकता है जो उसकी कामयाबी और तरक्की के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है |

युवावर्ग की सफलता के लिए :

सही मार्गदर्शन नहीं मिलने से अक्सर युवा वर्ग कहीं भटक जाते है और अपने लक्ष्य से बहुत दूर चले जाते है | युवा पीढ़ी के विचारों और उनकी भावनाओ को समझना बहुत मुश्किल काम है | जो पेरेंट्स इस बात को जान लेते है उनके बच्चे हमेशा कामयाब रहते है | आद्यात्म मार्ग अपनाने से मनुष्य में आत्मविश्वास बढ़ने लगता है और उनमे सकारात्मक सोच आने लगती है | इन गुणों के आ जाने से मनुष्य चिंता और तनाव जैसे समस्याओं से बच जाता है | इसलिए युवा वर्ग के सफल भविष्य और खुशहाल जीवन के लिए आध्यात्म बहुत जरूरी हो जाता है |

युवाओं को तनावमुक्त बनाने के लिए :

हर उम्र के व्यक्ति चाहे महिला हो या पुरुष, को हमेशा अपनी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती है क्योंकि इससे उन्हें घर और व्यवसाय में संतुलन बनाने में मदद मिलती है और यह बहुत जरूरी भी माना जाता है | अक्सर तनाव के रहते यह सब करने में बहुत परेशानी होने लगती है इसलिए हमें कुछ समय निकालकर आध्यात्म को भी देना चाहिए | इससे हमारी जिंदगी तनाव मुक्त होने लगती है और अपने लक्ष्यों की तरफ बढ़ने और उन्हें पाने में मदद मिलती है | किसी भी व्यक्ति और उसके परिवार की खुशी और तरक्की के लिए आध्यात्म बहुत बढ़िया मार्ग माना जाता है |

आध्यात्म के मार्ग पर चलकर मनुष्य का दिमाग और मन हमेशा स्थिर हो जाते है | किसी समस्या से ग्रस्त होने पर आध्यात्म का सहारा लेकर उसे दूर करने में आसानी रहती है | इसलिए सभी को आध्यात्म मार्ग अवश्य अपनाना चाहिए और अपनी जिंदगी से तनाव को दूर करके बेहतर जिंदगी जीनी चाहिए |






No comments:

Post a Comment