सिगरेट पीना छोड़े और पायें बेहतरीन लाभ | cigarette peena chode aur payen behtrin labh



मनुष्य के लिए किसी चीज की लत पड़ना या उसे छोड़ना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है लेकिन लत पड़ने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है और लत छोड़ने के लिए जी तोड़ कोशिश करनी पड़ती है | सिगरेट की लत भी एक ऐसी ही लत है जिसके कारण मनुष्य के शरीर को कई घातक बीमारियाँ हो सकती है | आप अपनी इस आदत को छोड़कर केवल 20 मिनट में अनेकों फायदे पा सकते है जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते है |

cigarette


भारत देश के अलावा विश्व के लगभग सभी देशों में बड़े स्तर पर धुम्रपान किया जाता है | कई जगहों पर कानून ने धुम्रपान पर प्रतिबन्ध लगाया हुआ है लेकिन लोग फिर भी इसका प्रयोग करते है | उन्हें ना तो कानून की प्रवाह होती है और ना ही अपने शरीर की | लेकिन अगर आप धुम्रपान की बुरी आदत छोड़ दें तो आप शायद नहीं जानते है कि आपको कितने फायदे हो सकते है |

धुम्रपान छोड़ने के केवल 20 मिनट बाद ही आपका शरीर आपको धन्यवाद करने लगता है क्योंकि धुंए में लगभग 200 प्रकार के हानिकारक तत्व होते है जो शरीर को अनेक बिमारियों से ग्रस्त कर सकते है | इसलिए आप सभी को धुम्रपान हमेशा के लिए बंद करके अपने शरीर को समस्याओं से बचाना चाहिए | आज हम आपको सिगरेट छोड़ने के विशेष फायदों के बारे में बताएँगे जो आपके सामने इस प्रकार है :

सिगरेट छोड़ने के 20 मिनट बाद फायदा :

जब आप सिगरेट पीते है तो आपके दिल की धड़कन कम होने लगती है साथ ही ब्लड प्रेशर भी कम होने लगता है क्योंकि सिगरेट में निकोटिन तत्व अधिक मात्रा में होता है जो शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है | जब आप सिगरेट पीना छोड़ देते है तो केवल 20 मिनट बाद ही दिल की धड़कन और रक्त संचार सामान्य गति से होने लगता है |

12 घंटे बाद प्रभाव :

धुम्रपान की लत छोड़ने के लगभग 12 घंटे बाद खून में कार्बन मोनोऑक्साइड (C O ) का स्तर सामान्य होने लगता है तथा खून में आक्सीजन की मात्रा में भी वृद्धि होने लगती है | इससे आपके शारीरिक रूप से स्वस्थ और चुस्त महसूस करने लगते है |

24 घंटे बाद प्रभाव :

जब आपको धुम्रपान की लत छोड़े हुए 24 घंटे बीत जाते ही तो आपका शरीर इससे होने वाले नुकसान की पूर्ति करने में लग जाता है और हार्ट सम्बन्धी समस्याओं की संभावना को कम कर देता है |

48 घंटे बाद प्रभाव :

दो दिन बाद शरीर में पहले से ज्यादा सुधार होने लगता है और धुंए के जहरीले कणों के प्रभाव से क्षतिग्रस्तश नर्वस सिस्टम में सुधार होने लगता है | इसके अलावा किसी चीज का स्वाद लेने और उसकी गंध सूंघने की शक्ति में भी वृद्धि होने लगती है |

लगभग तीन महीने बाद प्रभाव :

सिगरेट की लत छोड़ने के लगभग तीन महीने बाद हृदय प्रणाली काफी मजबूत होने लगती है तथा उसमे कफ जमने की समस्या कम होने लगती है | इससे आपको व्यायाम और भागदौड़ करने म भी आराम मिलता है |

9 महीने के बाद प्रभाव :

नियमित रूप से सिगरेट की लत होने के कारण सबसे ज्यादा नुकसान फेफड़ों को होता है क्योंकि उनमे ही धुआं जमता रहता है | जब आपको सिगरेट छोड़े हुए लगभग 9 महीने हो जाते है तो आपके फेफड़ों से हानिकारक पदार्थ बाहर निकलने लगता है | इसी वजह से थकान होना तथा सांसों सम्बन्धी समस्याएँ दूर होने लगती है |

5 साल के बाद प्रभाव :

सिगरेट की लत या धुम्रपान छोड़ने के पांच साल बाद रक्त संचार सामान्य रूप से होने लगता है तथा शरीर में स्ट्रोक की संभावना भी टल जाती है | इसके अलावा नर्वस और इम्युनिटी में भी वृद्धि होने लगती है | इस तरह से कई प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक लाभ होने लगते है |

दस साल बाद प्रभाव :

जो लोग हाल ही में सिगरेट का सेवन करते है अगर वे सिगरेट पीना छोड़ दे तो दस साल बाद उनमे फेफड़ों का कैंसर होने की संभावना आधे से भी कम हो जाएगी |

15 साल बाद प्रभाव :

15 साल तक सिगरेट छोड़ने के बाद व्यक्ति सामान्य व्यक्ति की तरह जीवन जी सकता है साथ ही उसको सिगरेट से होने वाली सभी प्रकार की समस्याओं की संभावना खत्म हो जाती है | इतने समय बाद दिल सम्बन्धी रोगों जैसे दिल के दौरे और अन्य समस्याएँ तथा कैंसर की संभावनाएं सामान्य व्यक्ति जितनी रह जाती है |

इसलिए अगर आप रोग मुक्त और सामान्य व्यक्ति की तरह जीवन जीना चाहते है तो आपको आज से ही सिगरेट की लत छोड़ देनी चाहिए अन्यथा आपको कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है | इसके बाद आप सामान्य जीवन नहीं जी सकते है | इसलिए धूम्रपान को आज और अभी से अलविदा कहकर स्वयं को रोगों से बचाएं |





No comments:

Post a Comment