पत्नी में कौन से गुण चाहते है भारतीय पुरुष | ptni me kaun se gun chahte hai bhartiy purush



जैस जैसे समय बदलता जा रहा है वैसे ही पुरुषों की सोच और इच्छाएं भी बदलती जा रही है| पुरुष हमेशा ही एक गुणवान और सुन्दर पत्नी की तलाश करते है और जब उन्हें अपनीं पसंद की ऐसी लड़की मिल जाती है तो उनका जीवन हंसी खुशी बीतने लगता है | जब कोई भी भारतीय पुरुष अपने लिए साथी की तलाश करता है या ऐसा कहें कि पत्नी चुनता है तब उसके मन में कई तरह की इच्छाएं रहती है | ज्यादातर पुरुष शादी से पहले अपनी पत्नी में ऐसे गुण होने की कल्पना करते है तो कुछ शादी के बाद उसमे ऐसे गुण लाने के लिए प्रयास करते है | भारतीय पुरुष चाहते है कि उनकी पत्नी गुणवान होने के साथ साथ संस्कारवान और परम्पराओं को मानने वाली हो जो हर समय उनके घर परिवार के साथ खुश रहे |

आज हम आपको बताएँगे कि भारतीय पुरुषों अपनी पत्नी में किस तरह के गुण चाहते है | आइये जानते है उन गुणों के बारे में जो भारतीय पुरुष अपनी पत्नी में होने की इच्छा रखते है | ये गुण आपके सामने इस प्रकार से है :

खाना पकाने में माहिर हो :

प्रत्येक पुरुष चाहता है कि उसकी पत्नी को अच्छा खाना बनाना आना चाहिए | क्योंकि भारतीय परम्परा के अनुसार दिल का रास्ता पेट से ही जुड़ा होता है | अगर अ.आपकी बीवी आपको अच्छा खाना बनाकर खिलाती है तो आपके मन में उसके लिए प्यार और ज्यादा बढ़ जायेगा | इसलिए भारतीय पुरुष इसी तरह की इच्छा रखते है |

indian wife


फैमिली के साथ रहें :

ज्यादातर भारतीय पुरुष चाहते है कि शादी के बाद उनकी पत्नी उनके परिवार के साथ ही रहें क्योंकि परिवार के साथ रहने से बड़ों से संस्कार और अन्य गुण मिलते है | इसके अलावा परिवार के साथ रहने से आपसी प्यार भी बना रहता है | कोई भी पुरुष शादी के बाद अपने घर परिवार से दूर रहना पसंद नहीं करता है |

आदतों को पसंद करें :

भारतीय पुरुषों को कई तरह के शौक और आदते होती है जिनमे उन्हें किसी की मनाही पसंद नहीं होती है | उदाहरण के तौर पर भारत में क्रिकेट को सभी लोग देखते है और यहाँ इसे धर्म माना जाता है | इसलिए भारतीय पुरुष चाहते है कि उनकी पत्नी भी उनके इस शौक को अपनाएं और जब कभी कोई मैच हो तो वो उनके साथ उसका आनंद लें |

परम्पराओं को मानने वाली हो :

भारत में पुरानी परम्पराओं को पीढ़ी दर पीढ़ी निभाया जाता है और इनमे कोई किसी तरह की समस्या नहीं चाहता है | भारतीय पुरुष भी ऐसी ही इच्छा रखते है कि उनकी होने वाली पत्नी को इनकी परम्पराएं निभाने में कोई परेशानी ना हो | अगर आपकी पत्नी परम्पराओं में विश्वास नहीं करती है और उन्हें निभाने से इनकार करती है तो आपके परिवार में आलोचना का पात्र बनना पड़ सकता है | इस समस्या से बचने के लिए भारतीय पुरुष पहले ही ऐसी पत्नी की तलाश करते है जिसमे यह गुण हो |

indian wife1


हमेशा खुश रहने वाली :

खुशमिजाज व्यक्ति हर किसी के द्वारा पसंद किया जाता है क्योंकि वह अपने साथ दूसरों को भी खुश रख सकता है | इसीलिए भारतीय पुरुष एक ऐसी पत्नी की इच्छा रखते है जो हमेशा आप भी खुश रहें और अपने पति को भी खुश रखें | अगर पति पत्नी दोनों खुश रहते है तो जीवन में बड़ी से बड़ी समस्या को आसानी से झेल सकते है |

भरपूर रोमांस करने वाली :

पति पत्नी के रिश्ते में शारीरिक संबंधो का महत्व बहुत ज्यादा होता है क्योंकि इनके रिश्ते की शुरुआत इसी से होती है और जीवन भर इसी पर टिकी रहती है | भारतीय पुरुष भी ऐसी इच्छा रखते है कि उनकी पत्नी भरपूर रोमांस करने वाली हो |

रोमांस से भरपूर पत्नी मिलने से संबंधो में तड़का सा लग जाता है और आप शारीरिक सम्बन्ध बनाते हुए संतुष्ट भी रहते है | इस तरह के मिजाज वाली पत्नी मिलने से शादी के बहुत सालों बाद भी आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहती है | इसी कारण भारतीय पुरुष अपनी पत्नी में इस तरह का गुण होने की इच्छा रखते है |

त्योहारों में आस्था रखती हो :

भारत त्योहारों और परम्पराओं का देश है | यहाँ हर मौसम में एक नया त्यौहार आता है जिसे लोग खुशी और धूमधाम से मनाते है | भारत के कुछ खास त्यौहार करवाचौथ, छठ पूजा, गणेश चतुर्दशी जो पत्नियों के साथ के बिना नहीं मनाये जा सकते है | इसलिए भारतीय पुरुष हमेशा यही चाहते है कि उनकी होने वाली पत्नी त्योहारों को मानने वाली हो और किसी भी ख़ास त्योहार या मौके पर उनके साथ खुशी से उसे मनाये |

बच्चों को प्यार करने वाली :

हालाँकि ऐसा गुण महिलाओं में पुरुष ना भी चाहे तो होता है क्योंकि बच्चे की जन्म माँ से ही होता है ऐसे में कोई अपने बच्चे से दूर नहीं रह सकता है | लेकिन अविवाहित पुरुष फिर भी इसी तरह की इच्छा रखते है कि उनकी पत्नी बच्चों को प्यार करें और साथ ही उनके घर अप आने वाले मेहमानों से अच्छी तरह से पेश आयें |

आलस्य में रहने वाली ना हों :

कोई भी कामकाजी पुरुष चाहता है कि उसकी पत्नी में आलस्य का गुण नहीं होना चाहिए क्योंकि उसे सुबह ऑफिस में जाने के लिए कुछ चीजें समय पर चाहिए | भारत में ज्यादातर महिलाएं घर पर रहकर ही काम करती है और उन्हें ही घर के सारे काम भी देखने पड़ते है | जब महिला में आलस्य का गुण आ जाता है तो उससे घर के काम ही नहीं होते है तो फिर पति के कामों के लिए कहाँ से समय निकाल सकती है | इसीलिए भारतीय पुरुष ऐसी पत्नी चाहते है जिसमे आलस्य ना हो और वो अपना काम समय पर करने में सक्षम हो |

ऊपर दिए गए विचारों के आधार पर कहा जा सकता है कि भारतीय पुरुष को घर बसाने और खुशहाल रहने के लिए अपनी पत्नियों में कुछ गुणों की तलाश रहती है जो ऊपर दिए गए है|
हालाँकि सभी महिलाओं में सारे गुण नहीं होते है लेकिन पति और पत्नी दोनों के प्रयासों से शादी के बाद अपने अन्दर कुछ गुण लाये जा सकते है और जिंदगी हंसी खुशी से गुजारी जा सकती है |









No comments:

Post a Comment