यू-टयूब की फायदेमंद सीक्रेट ट्रिक्स | YouTube useful tips & tricks



इन्टरनेट का प्रयोग करके लोगो को रोज नई नई जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलती है और गूगल के सबसे खास उत्पाद youtube का प्रयोग सबसे ज्यादा किया जाता है | रोजाना नए नए विडियो और जानकारियां प्राप्त करने के लिए यूजर्स वीडियो सर्फिंग के लिए यू-टयूब का प्रयोग करते है | कई बार आपको youtube पर कोई विडियो बहुत पसंद आ जाता है जिसे देखकर आप उसे डाउनलोड करने की कोशिश करते है लेकिन सफल नहीं हो पाते है |

youtube


youtube से विडियो डाउनलोड करना को ज्यादा मुश्किल काम नहीं है आप केवल यूआरएल में थोड़ा सा चेंज करके आसानी से youtube से विडियो डाउनलोड कर सकते है | इसके लिए आपको किसी विशेष सॉफ्टवेयर की जरूरत भी नहीं है साथ ही आप इसे अपने पसंद के फॉर्मेट में भी बदल सकते है | अगर किसी देश में कोई विडियो प्रतिबंधित होता है तो आप उस विडियो को भी कुछ खास उपाय करके उस देश में भी देख सकते है | इन सभी चीजों के लिए आपको youtube से विडियो डाउनलोड करने के लिए कुछ खास सीक्रेट्स जानने होगें |

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से youtube से वीडियो डाउनलोड करने के साथ साथ उसका फॉर्मेट बदलने की तकनीक के बारे में बताने जा रहें है | इनके द्वारा आपको कभी भी youtube से विडियो डाउनलोड करने में कोई समस्या नहीं होगी | आइये जानते है इस विषय से जुड़ी कुछ खास बाते जो आपके सामने इस प्रकार से है :

ऐसे बिना किसी सॉफ्टवेयर के करें वीडियोज डाउनलोड :

youtube से विडियो के अलावा mp3 फाइल्स को भी आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है साथ ही इसके लिए आपको किसी प्रकार के सॉफ्टवेयर का प्रयोग भी नहीं करना पड़ता है | इसके लिए आपको केवल यूआरएल में कुछ चेंज करने की जरूरत होती है |

इसके लिए आपको youtube से विडियो डाउनलोड करते समय यूआरएल के आगे PWN लिख लें साथ ही http:// या https:// को भी हटा दें |

उदाहरण


इसमें बदलाव करने के बाद आपका विडियो लिंक इस तरह का हो जायेगा :

MP3 डाउनलोड करने के लिए ट्रिक :

ऊपर दी गई ट्रिक के अनुसार आप अपनी पसंद का विडियो डाउनलोड कर सकते है साथ ही उसे MP3 में भी बदल सकते है | जब आप विडियो के यूआरएल में PWN जोड़ते है तो एक अलग तरह की साईट खुलती है | इस तरह की साईट में ऊपर के हिस्से में विडियो डाउनलोड करने के विकप्ल होते है जबकि नीचे वाले हिस्से में विडियो को mp3 में कन्वर्ट करने का विकल्प दी जाता है |

विडियो को MP3 में बदलने के लिए ऊपर डी गयी साइट्स का इस्तेमाल करके विडियो को ऑडियो में बदला जा सकता है साथ ही कंप्यूटर में डाउनलोड भी किया जा सकता है |

विडियो को करें रिपीट :

विडियो को बार बार रिपीट करने के लिए youtube यूआरएल में बदलाव करके आप ऐसा कर सकते है इसके लिए आपको सिर्फ एक बार ही youtube साईट का प्रयोग करना होता है इसके बाद आप कई बार विडियो को रिपीट कर सकते है | ऐसा करने के लिए आपको youtube विडियो के यूआरएल में “repeater”  Youtube के बाद लगाना होता है | उदाहरण के लिए :

youtube.com/watch?v=9yZDsep3IBA

जोड़ने के बाद लिंक ऐसा बन जाएगा :

youtuberepeater.com/watch?v=9yZDsep3IBA

अगर वीडियो में रीजनल रिस्ट्रिक्शन हो तो :

कुछ विडियो ऐसे होते है जिन्हें विदेश या किसी अन्य क्षेत्र से होस्ट किया जाता है और आप इनको डाउनलोड नहीं कर पाते है क्योंकि आपके एरिया इनके लिए रिस्ट्रिक्ट होता है | इन वीडियो के यूआरएल में भी कुछ बदलाव करके इन्हें आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है| उदाहरण के तौर पर यूआरएल :

watch?v=IEIWdEDFlQY

बदलाव करने के बाद यूआरएल :

/v/IEIWdEDFlQY

इस तरह से बदलाव करने के बाद आप इस विडियो को अपने क्षेत्र में भी खोल सकते है |

विडियो को किसी खास जगह से चलाने का तरीका :

विडियो क करंट टाइम यूआरएल नोट करके इसे किसी भी खास जगह चलाया जा सकता है | अगर किसी विडियो के चलने के लिए समय निर्धारित होता है तो आप youtube विडियो का करंट टाइम यूआरएल विडियो पर राईट क्लिक करके इसे कॉपी कर सकते है |

इसके कुछ समय जब आप चाहे विडियो को चला सकते है इसके लिए यूआरएल में बदलाव करें | जैसे पहले यूआरएल ऐसा है :


जो बाद में इस तरह से हो जाता है :


ऊपर दिए गए कुछ खास टिप्स अपनाकर आप youtube से विडियो डाउनलोड करने के साथ साथ उनके फॉर्मेट भी बदल सकते है साथ ही अन्य कई फायदे भी ले सकते है |



No comments:

Post a Comment