महिलाएं अपनी चाल में इनायत कैसे लायें | mahilayen apni chaal me inayat kaise laaye



चलते हुए इनायत लाना महिलाओं की एक खास अदा होती है | इनकी चलने की अदा पर ही लाखों दिल लुट जाते है | जब महिलाएं चलती है तो उनके चलने के अंदाज पर लाखों आहें निकलती है | अगर महिलाओं की चाल में ही मस्ती ना हो तो फिर कोई मजा नहीं है | इसलिए उन्हें अपने चलने के अंदाज में इनायत लानी चाहिए |

inayat


आज हम आपको बताने जा रहे है कि कैसे महिलाओं की चाल में इनायत आती है | आइये जानते है इस विषय से सम्बंधित कुछ खास जानकारी जो आपके सामने इस प्रकार से है :

इनायत से चलने के लिए जरूरी :

पहले अपने घर के आस पास किसी खाली जगह पर इस तरह से चलने का अभ्यास करना चाहिए ताकि इस चक्कर में आप कही किसी चीज से भिड़ ना जाएं |

चलते समय आपकी गलती सामान्य रूप से होने चाहिए ना तो ज्यादा तेज और ना ही ज्यादा धीमी होनी चाहिए |

चाल में इनायत लाने के लिए सिर पर कोई किताब या चकोर वस्तु रख लें और इस पर नियंत्रण रखें | इस दौरान आपके शारीरिक हाव भाव भी चाल के अनुसार होने चाहिए | किताब को सिर पर रखकर बैलेंस बनाकर चलने से आपकी चाल में सुधार आने लगता है |

चलते समय अंगूठे पर ज्यादा जोर नहीं देना चाहिए मतलब अंगूठे को आगे निकलकर पैर की पिछले हिस्से का ज्यादा इस्तेमाल करें |

कंधो को सामान्य ऊंचाई पर रखते हुए सर को ऊपर उठाकर चलें |

कदमों का आकार सामान्य होना चाहिए |

चलते समय सिर को आगे की तरफ ना जाने दें |

चलते समय कूल्हों को ज्यादा स्विंग नहीं करना चाहिये |

आवश्यक सुझाव :

इस उपाय को प्रयोग में लाने के लिए आरामदायक जूतों का इस्तेमाल करना चाहिए | जूतों के फीतों को कसकर बांध लेना चाहिए |

ऊपर दिए गए उपायों से महिलाएं अपनी चाल में इनायत ला सकती है और अपनी खूबसूरती में एक गहना और जोड़ सकती है | जिसके कारण समाज में उनकी सुन्दरता के दीवानों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगेगी |





No comments:

Post a Comment