जाने सम्भोग का पूर्ण आनंद लेने के लिए पहले और बाद में सफाई के टिप्स | sambhog ka purn aanand lene ke liye pehle aur baad me safai tips



स्वस्थ शरीर के लिए उचित सफाई अनिवार्य होती है | नियमित रूप से सफाई करने से कीटाणुओं और कई तरह के संक्रमण से बचाव किया जा सकता है | शारीरिक सम्बन्ध बनाने से पहले और बाद में भी सफाई का बहुत महत्व होता है | सम्भोग से पहले और बाद में आवश्यक रूप से सफाई करके महिला और पुरुष दोनों ही भरपूर आनंद ले सकते है |

safai tips


उचित रूप से गुप्तांग की सफाई करने से मन में प्यार की उमंग जागने लगती है जो आपको बेहतर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए मददगार होती है | कई बार स्थिति अनुकूल ना होने की वजह से सम्भोग करने से परहेज करना पड़ता है क्योंकि कभी कभी गुप्तांगों में घाव या दाने हो जाते है | ऐसी स्थिति में सम्भोग करना काफी पीड़ादायक हो सकता है | ऐसी स्थिति में सम्भोग करने से यौन संक्रमण की संभावना होने लगती है |

इसके अलावा मुंह की सफाई भी अच्छी तरह करनी चाहिए ताकि आपका साथ आपके मुंह की महक से आकर्षित हो जाये | इनके अलावा कुछ अन्य बातें भी आवश्यक है जिन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है | आज हम आपको कुछ खास बातों के बारे में बताएँगे जो सम्भोग का पूर्ण रूप से मजा लेने से पहले और बाद में बहुत आवश्यक होती है | कुछ मुख्य बिंदु आपके सामने इस प्रकार से है :

पेशाब कर लेना चाहिए :

शारीरिक सम्बन्ध बनाने से पहले पेशाब कर लेना चाहिए | ऐसा करने से बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाव किया जा सकता है तथा आनंद लिया जा सकता है |

गुप्तांग से बालों की सफाई :

सम्भोग करने से पहले महिला और पुरुष दोनों को अपने गुप्तांगों के बालों को साफ कर लेना चाहिए | ऐसा नहीं करने पर सम्भोग के दौरान निकलने वाले पसीने से संक्रमण या कोई अन्य बीमारी होने की संभावना हो सकती है |

सांसो को फ्रेश रखे :

सम्भोग करने से पहले दांतों को ब्रश करके सांसों की बदबू को दूर कर देना चाहिए | इससे आपका पार्टनर आपकी सांसों की महक से आकर्षित होने के साथ साथ आपको किसिंग का आनंद दिलाएगा |

शावर लें :

शारीरिक सम्बन्ध के दौरान पूर्ण रूप से आनंद लेने के लिए महिला और पुरुष दोनों को शावर लेना चाहिए | इसे अच्छी हाइजीन की आदत माना जाता है |

कंडोम का इस्तेमाल करें :

सम्भोग करते समय कंडोम का इस्तेमाल करने से कई प्रकार के फायदे होते है | सबसे पहले तो अनचाहे गर्भ की समस्या दूर हो जाती है साथ ही यौन सम्बन्धी रोगों की संभावना भी खत्म हो जाती है |

स्वयं की जांच कर लें :

सम्भोग करने से पहले अपने गुप्तांगों को अच्छी तरह से देख लेना चाहिए कहीं उनमे कोई घाव या छाला तो नहीं है | ऐसे होने पर अनदेखी करने से आपको और आपके पार्टनर दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |

टॉयलेट का इस्तेमाल करें :

शारीरिक सम्बन्ध बनाने से पहले टॉयलेट का प्रयोग जरुर करना चाहिए | अच्छी तरह से हल्का होने के बाद ही सम्बन्ध बनाने से मजा लिया जा सकता है | अगर आप ऐसा नहीं करते है तो मूत्र सम्बन्धी संक्रमण की सम्भावना हो सकती है |

ज्यादा किस ना करें :

सम्भोग करते समय ज्यादातर लोग किस करते है इसमें उन्हें ज्यादा मजा और उत्तेजना अनुभव होती है | लेकिन इसके दुष्प्रभाव भी हो सकते है क्योंकि ऐसा करने से साथी के मुंह के बैक्टीरिया आपके मुंह में चले जाते है | पार्टनर के मुंह में छाले या कोई घाव होने पर उन्हें किस नहीं करना चाहिए |

प्राइवेट पार्ट्स की सफाई :

सम्भोग करने से पहले किसी भी समस्या से बचने के लिए आप अपने प्राइवेट पार्ट्स की अच्छी तरह से पानी से धो कर सफाई कर लें | इस तरह से आप हानिकारक बैक्टीरिया या फंगस के प्रभाव से बचने से सफल रहते है |

सम्भोग के बाद स्नान :

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद एक बार फिर से नहा लेना चाहिए | इससे आपके शरीर की गंदगी साफ हो जाती है साथ ही किसी प्रकार के इन्फेक्शन की सम्भावना भी खत्म होने लगती है |

बेडशीट को तुरंत बदल दें :

जहाँ आपने सम्भोग किया है उस बेडशीट को तुरंत बदल देना चाहिए ताकि उस पर फैले जीवाणुओं का प्रभाव आपके शरीर पर ना हो और आपको कोई परेशानी ना हो |

अंडरवियर बदल लें :

सम्भोग करने के बाद नहा कर साफ अंडरवियर पहन लेना चाहिए और बाकी कपड़े भी बदल लेने चाहिए |


सम्भोग करने से पहले और बाद में ऊपर दिए गए सुझावों को ध्यान में रखकर कई तरह से संक्रमण और बिमारियों से बचाव किया जा सकता है | इसके अलावा पार्टनर के साथ सम्भोग का पूर्ण रूप से मजा लिया जा सकता है | आप भी ऊपर दिए गए उपायों को ध्यान में रखकर सम्भोग के दौरान होने वाली किसी भी समस्या या संक्रमण से बच सकते है और सम्भोग का आनंद ले सकते है |

No comments:

Post a Comment