किन कारणों से आखिरी समय पर शादी से मना करते है पुरुष | kin karno se aakhiri samay par shadi se mana karte hai purush



शादी के सपने हर कोई देखता है चाहे कोई लड़का हो या लड़की, दोनों के लिए शादी एक विशेष पल होता है | लेकिन शादी से अचानक कुछ घंटे पहले दोनों में से कोई एक भी मना कर दे तो उस समय हालत काफी गंभीर होने लगती है |

marriage 1


हालाँकि इस तरह की हरकत ऐसे मौके पर कोई भी नहीं करना चाहता है | इसके लिए उसे मजबूर करने वाले कुछ कारण होते है | आज हम आपको कुछ ऐसे ही कारण बताने जा रहे है जो किसी पुरुष को शादी से पहले मना करने के लिए मजबूर कर देते है और कारणवश उसे शादी से मना करना पड़ता है या भागना पड़ता है | ऐसे ही कुछ कारण इस प्रकार है :

मन में कोई डर होने से :

शादी से पहले आप कई तरह की बातों को मन में सोच कर सपने देखने लगते है | लेकिन कई बार अचानक से ऐसा कुछ हो जाता है जो सब कुछ बदल देता है | जब शादी से पहले लड़की मंडप में होती है तो उस समय आपके मन में स्थिति को लेकर कोई डर होने लगता है जिससे आप काबू में नहीं कर पाते है और वहां से निकल लेते है या शादी करने से ही मना कर देते है | ऐसा आमतौर पर नहीं देखा जाता है कुछ ही मामलों में ऐसा होने की संभावना होती है |

आपसी तालमेल की कमी होने पर :

जब आप किसी के साथ सारी उम्र बिताने की ठान लेते है तभी आप शादी का फैसला करते है | अक्सर ऐसा फैसला तब लिया जाता है जब लड़का लड़की दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से समझते हो और उनमे तालमेल की कमी ना हो | ज्यादातर लोग शादी के बाद एक दूसरे की छोटी छोटी गलतियों को इगनोरे करके एडजस्ट कर लेते है | लेकिन शादी से पहले जैसे जैसे दिन नजदीक आने लगते है तो कुछ बातों को लेकर दोनों पक्षों की सहमती नहीं बन पाती है |

अगर लड़की नौकरी या कोई व्यवसाय करती है तो ऐसे मामलों में दोनों की सहमती बननी जरूरी होती है | इसी तरह की कई बातें होती है जो आपस में समझनी होती है और जब लड़की पक्ष दवारा इन बातों पर सहमती नहीं बनती है तो आपसी तालमेल बिगड़ने लगता है | इसी कारण शादी से अचानक पहले दूल्हा शादी के लिए मना कर देता है |

लाइफस्टाइल को बदलने का डर होने के कारण :

शादी से पहले पुरुष अपनी जिंदगी का हल लम्हा खुलकर जीते है इसमें लेट नाइट पार्टी, अचानक से बने एडवेंचर ट्रिप,  रेंडम डेट,  फुटबॉल मैच या अन्य कोई गतिविधि शामिल होती है | जब आप शादी करने की इच्छा करते है तो आपको इनमे से ज्यादातर आदतों को बदलना या छोड़ना पड़ता है क्योंकि शादी के बाद कुछ जिम्मेदारियां निभाने के लिए उचित समय भी निकालना जरूरी होता है |

शादी के बाद आप उतनी मौज मस्ती नही कर सकते जितनी आपने कुंवारे रहकर की है | हालाँकि घरवालों के दबाव या अन्य किसी कारण से आप शादी के लिए सहमती तो जता देते है लेकिन शादी का समय नजदीक आने पर आपको लाइफस्टाइल को लेकर भी परेशानी होने लगती है | इसी डर के बढ़ने के साथ ही पुरुष आखिरी समय पर शादी से भागने की कोशिश करते है या शादी के लिए मना कर देते है |

शादी से पहले अफेयर को ना भूलने के कारण :

अगर किसी पुरुष को शादी से पहले प्यार हुआ हो और उससे ब्रेकअप भी हो चुका हो तो ऐसी स्थिति से उभरने के लिए व्यक्ति शादी करने का मन बना लेता है | अपनी गर्लफ्रेंड को भुलाने या जलाने के लिए वह शादी के लिए हाँ तो कर देता है लेकिन जैसे जैसे उसकी शादी नजदीक आती है तो उसे अपनी एक्स के साथ बिताएं हुए लम्हे और वादे याद आने लगते है|

इस तरह की स्थिति होने पर पुरुष चिंतित रहते है कि जिस लड़की से वह प्यार करता है उससे शादी करें या जिसके साथ अभी सहमती कर दी है उसके साथ शादी करें | इस तरह की मानसिक स्थिति होने पर वह शादी से ठीक पहले अपनी एक्स को ना भूल पाने के कारण मना कर देता है |

दबाव महसूस होने के कारण :

शादी के बाद महिलाओं पर ही इसकी ज्यादा जिम्मेदारी और दबाव होने लगता है क्योंकि ससुराल पक्ष दवारा एक उम्र के बाद बच्चे पैदा करने की जिम्मेदारी दे दी जाती है | हालाँकि पुरुषों को इस तरह का कुछ नहीं करना पड़ता है उन्हें केवल रोजी रोटी या अन्य सुख सुविधाओं के लिए पैसे कमाने पड़ते है | इसलिए ज्यादा उम्र होने के बाद भी उन्हें शादी की कोई खास चिंता नहीं रहती है |

लेकिन अक्सर रिलेशनशिप में होने के बाद गर्लफ्रेंड उनपर दबाव डालने लगती है और जल्दी ही शादी के लिए सहमती भी करवा लेती है | पुरुष उसे खुश देखने के लिए एक बार तो हाँ कर देता है लेकिन इसके बाद इसके बढ़ते दबाव को ध्यान में रखकर आखिरी समय में उसको शादी के लिए ना कर देता है |

व्यस्क होने में देरी होने के कारण :

महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा कम समय में व्यस्क और शादी के लिए तैयार हो जाती है जबकि पुरुषों की शारीरिक और मानसिक रूप से व्यस्क होने के लिए महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा समय लगता है | कम उम्र में पूरी तरह व्यस्क ना होने के कारण पुरुष शादी के लिए सहमती तो जता देते है लेकिन उलझन में रहते है | जब उन्हें इस उलझन से निकलने का कोई रास्ता नहीं मिलता है तो शादी के लिए मना करना ही उनका आखिरी रास्ता होता है |

किसी और से शारीरिक संबंधो की आजादी खत्म :

शादी के बाद आप किसी अन्य लड़की या महिला से शारीरिक सम्बन्ध नहीं बना सकते है क्योंकि कोई भी महिला ऐसे कभी नहीं चाहती है कि उसका पति किसी और महिला से सम्बन्ध बनाये | इस बारे में पुरुषों के विचार अलग होते है जवानी के दौर में उन्हें किसी एक महिला के साथ पूरी उम्र गुजारना पसंद नहीं होता है | उन्हें हर समय शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए किसी नए साथी की तलाश रहती है |

ऐसी सोच होने क कारण पुरुष कई बार शादी के लिए हाँ तो कर देते है लेकिन अपनी आदत ना बदल पाने के कारण आखिरी समय पर शादी के लिए मना कर देते है |

दोनों की उम्र में अधिक अंतर होने के कारण :

कुछ मामलों में शादी से पहले महिला की सही उम्र नहीं बताई जाती है | जब किसी पुरुष को शादी से पहले महिला की उम्र का पता चल जाये कि उनकी उम्र में सालों का अंतर है तो इस कारण भी शादी के लिए मना किया जा सकता है | हालाँकि ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है लेकिन जिंदगी के सफर में कुछ भी संभव हो सकता है |

ऊपर दिए गए कुछ कारण के आधार पर स्पस्ट किया जा सकता है कि पुरुष शादी के लिए क्यों मना करते है | क्यों वे आखिरी समय पर मंडप छोड़ शादी से इन्कार करते है | हालाँकि इन सब बातों में केवल पुरषों का ही दोष नहीं होता है कुछ मामलों में महिलाएं भी इसके लिए बराबर की जिम्मेदार होती है |

 


No comments:

Post a Comment