अश्लील सामग्री देखने से व्यक्ति में बढ़ते है खास गुण | ashlil samgri dekhne se vyakti me badhte hai khass gun



भारत देश में अश्लील सामग्री को इन्टरनेट या अन्य माध्यमों दवारा देखा जाता है | अश्लील सामग्री देखने वाले देशों की लिस्ट में भारत को पहला स्थान मिला हुआ है | हालाँकि इस सम्बन्ध में कोई भी व्यक्ति खुलकर सबके सामने विचार पेश करने से परहेज रखता है परन्तु अन्दर ही अन्दर सभी के दिमाग में इस शब्द पर चर्चा चली हुई होती है |

ashlil samgri


अक्सर लोग कोई ऐसी चीज देखते है जिससे उसके अन्दर कोई विशेष गुण आ जाता है उसके बारे में एक दूसरे से जिक्र जरुर करते है | लेकिन अश्लील सामग्री देखने के बाद लोग कभी भी आपस में बात नही करते है | लोग ऐसा क्यों करते है या फिर इसके पीछे कुछ खास वजह हो सकती है इसके लिए हमें कुछ बातों पर विचार करने की जरूरत है |

सबसे पहले तो इसकी एक बड़ी वजह यह है कि भारत देश में अश्लील सामग्री देखना प्रतिबंधित है फिर भी लोग इस बड़े स्तर पर देखते है | इस सम्बन्ध में लोगो का मानना है कि अश्लील सामग्री देखने के बाद लोग उत्तेजित हो जाते है जिसके कारण महिलाओं के साथ रेप और हिंसक घटनाएँ होती है | हालाँकि इस बात को पूरी तरह से सच नहीं माना जा सकता है क्योंकि अश्लील सामग्री देखने से व्यक्ति में कुछ अच्छे गुण भी आने लगते है जिससे उसे बहुत फायदा मिलता है |

इस बात से भारत में अश्लील सामग्री देखने वाले लोगो को काफी रोमांच मिला है और साथ ही इस खबर से विश्व के अन्य देश जिन्होंने अश्लील सामग्री उपलब्ध कराने वाली वेबसाइटों को प्रतिबंधित कर दिया है, काफी फायदा हो सकता है |

आप शायद विश्वास नहीं करेंगे लेकिन इस सम्बन्ध में हुए अध्ययन के अनुसार अश्लील सामग्री देखने से व्यक्ति की पर्सनालिटी पहले से बेहतर होने लगती है साथ ही वह महिलाओं को भी ज्यादा सम्मान देने लगता है | आज हम आपको अश्लील सामग्री देखने से पुरुषों के व्यक्तित्व में होने वाले आश्चर्यजनक बदलावों के बारे में बताएँगे जो आपके सामने इस प्रकार से है |

पुरुषों के नजरिये में बदलाव :

हाल ही में हुई रिसर्च के अनुसार अश्लील सामग्री देखने या पढ़ने वाले व्यक्तियों की सोच महिलाओं के प्रति बदलने लगती है और उनका नजरिया पहले की अपेक्षा ज्यादा सकारात्मक होने लगता है | जो लोग अश्लील सामग्री देखते है वे रुढ़िवादी प्रचलन को छोड़ कर महिलाओं के व्यवहार को समझने लगते है तथा उनके साथ प्यार भरा व्यवहार करने लगते है | रिसर्च के अनुसार अश्लील सामग्री देखने वाले ज्यादातर पुरुष लैंगिंग भेदभाव को खत्म कर देते है और महिला व पुरुष दोनों को समान दर्जा देते है | इस सम्बन्ध में जर्नल ऑफ सेक्स रिसर्च में एक लेख प्रकाशित हो चुका है |

एक और अध्ययन के अनुसार अश्लील सामग्री देखने के बाद पुरुष महिला से जुड़ी समस्याओं को ज्यादा गंभीर रूप से लेने लगते है | इस रिपोर्ट पर कई बार बहस भी हो चुकी है लेकिन अश्लील सामग्री के शौकिनो ने इस रिपोर्ट का समर्थन किया है |

रेप की भावना खत्म होना :

भारत में हर दिन कोई न कोई रेप या महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना होती रहती है और सरकार तथा मीडिया द्वारा इस सम्बन्ध में अश्लील सामग्री देखने वाले लोगो को ही दोषी माना जाता है | हालाँकि रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार अशली सामग्री देखने वाले पुरुषों की सोच इसके उलट होने लगती है | ऐसे पुरुष किसी महिलो को सेक्स ऑब्जेक्ट नहीं समझते है बल्कि उनमे लैंगिंग भेदभाव को कम करने में मदद करते है |

अश्लील सामग्री देखने वाले व्यक्ति महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई में भी उनका समर्थन करते है | इसकी तुलना में जो लोग अश्लील सामग्री नहीं देखते है उनके मन में ऐसी भावना कम होती है तथा उनकी तरफ से महिलाओं को सहयोग कम ही मिलता है |

वन नाईट स्टैंड से अच्छा है अश्लील सामग्री देखना :

अश्लील सामग्री का सबसे ज्यादा फायदा युवावर्ग को मिला है | अधिकतर युवा वर्ग शहरों में अकेले रहते है तथा उत्तेजित होकर वन नाइट स्टैंड का सहारा लेते है | हालाँकि यह उनके लिए शारीरिक रूप से खतरनाक हो सकता है और पल भर का आनंद लेने के लिए उम्र भर इसका दुःख झेलना पड़ सकता है |

इन्टरनेट या किसी अन्य स्त्रोत से अश्लील सामग्री देखने से वन नाइट स्टैंड का प्रचलन कम होने लगा है | युवा वर्ग अशलील सामग्री देखकर स्वयं ही संतुष्ट रहता है और इस वजह से वन नाइट स्टैंड से होने वाली परेशानी से बच जाता है | अश्लील सामग्री का सहारा लेने से युवावर्ग को बहुत मदद मिलती है साथ ही वासना को मिटाने के लिए उन्हें कोई गलत कदम भी नहीं उठाना पड़ता है |

दंपतियों के लिए फायदेमंद :

जो दम्पति शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय हर बार कुछ नया मूव करने की कोशिश करते है उनको अश्लील सामग्री देखने से सबसे ज्यादा फायदा मिलता है | जब दम्पति पुराने मूव करके बोरियत महसूस करने लगते है उनके लिए अश्लील सामग्री से बेहतर कुछ नहीं होता है | इससे उनके जीवन में नए रंग आने लगते है | इन्टरनेट पर अश्लील सामग्री देखकर उनकी लाइफ में हर समय रोमांच और नयापन रहता है |

कुछ समय बाद एक ही तरह के प्रयास और मूव करने से दाम्पत्य जीवन का रस खत्म होने लगता है और उन्हें कुछ नया करने की जरूरत होने लगती है | अश्लील सामग्री देखने से उनकी सभी परेशानियाँ एक दम से दूर होने लगती है |

इस प्रकार हम कह सकते है कि अश्लील सामग्री भले ही प्रतिबंधित हो लेकिन इससे समाज के हर वर्ग को फायदा होने के साथ साथ उनमे विशेष गुण आने लगते है जो उन्हें कई प्रकार की समस्याओं से बचाने मे मददगार होते है | हालाँकि हम आपको इसे नियमित रूप से देखने की सलाह नहीं दे रहे है बल्कि किसी भी लत या काम में संलिप्त होने की बजाय अश्लील सामग्री देखकर इन सभी चीजों से बचा जा सकता है जो आपके लिए जीवन भर दुखदायी हो सकती है |

















No comments:

Post a Comment