रिलेशनशिप में पुरुषों को पसंद आती है ये बाते लेकिन पार्टनर को कभी नहीं बताते |



किसी भी रिश्ते में रहने के बाद सभी कुछ न कुछ इच्छाएं रखते है और ज्यादातर कपल्स अपने रिश्ते को लम्बे समय तक बेहतर बनाये रखने के लिए आपस में सब कुछ शेयर कर लेते है | पुरुष भी रिलेशन में रहते हुए हमेशा कुछ ना कुछ अपने पार्टनर से चाहते है लेकिन उससे कभी कहते नहीं है |

relation


प्यार को जिंदगी का सबस बड़ा रिलेशन माना जाता है | अक्सर लोग प्यार में होने के बाद एक दूसरे के साथ जीने मरने का वादा कर लेते है और दोनों एक दूसरे से इसे निभाने की उम्मीद भी करते है | कुछ समय बीतने पर कपल्स आपस में सारी बाते कह डालते है खासकर महिलाएं तो अपनी सभी इच्छाएं जाहिर कर देती है लेकिन इस मामले में पुरुष उनसे अलग होते है |

पुरुष किसी रिलेशन में रहते हुए सोचते और चाहते तो बहुत कुछ है लेकिन अपने पार्टनर से इस बारे में कुछ नहीं कहते है और ना ही उन्हें इस बारे में पता लगने देते है | इसलिए महिलाओं के लिए यह जानना और भी जरूरी हो जाता है कि उनका साथ उनसे क्या चाहता है जिसे जानकार उन दोनों का रिश्ता हमेशा हमेशा के लिए खुशियों से भरा रहें |

relation1


आज हम आपको बताएँगे कि पुरुष अपने पार्टनर से क्या चाहते है लेकिन उसे बताते नहीं है| आइये जानते है इस विषय के बारे में कुछ खास बाते जिनसे आपको बहुत फायदा हो सकता है , आपके सामने इस प्रकार से है :

बातों को बिना कहे समझे :

अक्सर कपल्स रिलेशन में होते है तो अपनी हर बात एक दूसरे से शेयर करते है जिसके कारण उन्हें एक दूसरे की तकलीफ का बिना बताये पता चल जाता है | महिलाएं इस सम्बन्ध में अपने पार्टनर से बोल देती है या पुरुष बिना कहे उनकी बातों को समझ भी जाता है |

उसी तरह पुरुष भी महिला से चाहता है कि रिलेशन में रहते हुए उसकी परेशानियों या चाहतों को बिना कहे ही समझ जाए | कई बार पुरुष परेशानी में रहता है लेकिन अपने साथी से इसका जिक्र नहीं करता है और उससे उम्मीद रखता है कि वो उसकी परेशानी बढ़ाने की बजाय उसकी मनोदशा का हाल जानकर उसका साथ दें |

थोड़ा स्पेस रखे :

वैसे तो यही कहा जाता है कि प्यार करने वाले एक दूसरे से अलग रहना पसंद नहीं करते है लेकिन ये केवल शुरुआती फीलिंग्स होती है | कुछ समय बीत जाने के बाद हमेशा थोड़ी दूरी बनानी भी रिलेशन के लिए बढ़िया रहती है | पुरुष हमेशा चाहते है कि अपने पार्टनर को खुश रखने के साथ साथ कुछ समय एकेले भी रहे ताकि उन्हें रिलैक्स होने का सही समय मिल सकें |

इससे पुरुषों का यह मतलब नहीं होता कि वो अपनी पार्टनर से छुटकारा पाना चाहता है बल्कि ऐसा जरूरी भी होता है | अगर आप एक दूसरे के साथ ज्यादा समय तक रहोगे तो जिंदगी में समस्याएँ आने लगेंगी | इससे आपके आपसी झगड़े बढ़ने लगेंगे जो आपके रिश्ते तो कमजोर कर सकते है | इसलिए पुरुष हमेशा चाहते है कि उनकी पार्टनर उन्हें भरपूर प्यार देने के साथ साथ थोड़ा स्पेस भी दे ताकि उनमे प्यार हमेशा के लिए बना रहे |

लॉयल पार्टनर बने :

रिलेशन में रहते हुए केवल पुरुष को ही नही बल्कि महिला को भी लॉयल होना चाहिए | हालाँकि इसके बारे में कपल्स आपस में खुलकर कभी भी बात नहीं करते है लेकिन ये बात दोनों को बिना कहे समझ जानी चाहिए | पुरुष हमेशा अपने पार्टनर से उम्मीद रखते है कि वो उनसे हमेशा सच बोले कभी भी कोई ऐसी बात ना छुपायें जो उनके रिश्ते को तोड़ दें |

इसके अलावा पुरुष अपनी पार्टनर से एक बात और भी चाहते है कि वे किसी और पुरुष को उनसे ज्यादा अहमियत ना दें क्योंकि ऐसा तो ना ही महिला पसंद करती है और ना ही पुरुष | हालाँकि उम्मीद दोनों रखते है लेकिन पुरुष इस बारे में कभी नहीं कहते जबकि महिलाएं कभी कभी इमोशनल होकर कह सकती है |

शारीरिक संबंधो के प्रति रूचि रखें :

प्यार में वादे दावों के अलावा शारीरिक सम्बन्ध बनाने भी बहुत जरूरी होते है | प्राकृतिक रूप से प्यार का इजहार केवल शारीरक संबंधो से ही जाहिर किया जा सकता है और इसे कोई बुरा तरीका भी नहीं कहा जा सकता है | ज्यादातर पुरुष अपने प्यार को दिखाने के लिए इसी तरीके को अपनाते है |

हालाँकि इस बारे में पुरुष कभी अपने पार्टनर से खुलकर नहीं कहता है क्योंकि पुरुष सोचते है ऐसा कहने से उनकी पार्टनर उनके बारे में गलत धारणा बना सकती है | महिलाएं सोचती है कि पुरुषों को उनकी जरूरत केवल इसी काम के लिए होती है | इसलिए पुरुष हमेशा चाहते है कि उनकी पार्टनर भी शारीरिक संबंधो के प्रति रूचि दिखाए लेकिन कभी अपने पार्टनर से खुलकर नहीं कहते है |

बेडरूम एडवेंचर :

इस सम्बन्ध में भी पुरुष अपनी महिला साथी से कभी कुछ नहीं कहता है लेकिन उसके मन में हमेशा ऐसी इच्छा रहती है क्योंकि बेडरूम एडवेंचर आपकी लाइफ में रोमांस भर देता है | आप लव मेकिंग के अलावा भी बेडरूम में अपने पार्टनर के साथ कई चीजें कर सकते हो | इसलिए पुरुष साथ हमेशा कुछ नया करने की सोच रखते है लेकिन अपनी महिला साथी से कहते नहीं है |

कमिटमेंट :

किसी भी तरह के रिलेशन में कमिटमेंट की स्टेज बनने में काफी देर लगती है लेकिन इसके लिए लड़कियों में कभी भी ज्यादा जोश और उत्साह नहीं देखा जाता है | इसकी बजाय लड़के इसके लिए काफी उत्साहित होते है | पुरुष हमेशा अपनी महिला साथ से कमिटमेंट चाहता है लेकिन इस बात को कभी भी सीधे तरीके से नहीं कहता है | इसके लिए पुरुष की तरफ से कुछ इशारे दिए जाते है जिन्हें कभी कभी महिलाएं समझ भी जाती है लेकिन कभी कभी देर होने के कारण उनकी जिंदगियों में अलग अलग पार्टनर होते है |

ढेर सारा प्यार :

महिलाएं हमेशा चाहती है कि उनका पार्टनर हमेशा उनसे प्यार करे और उनका ख्याल रखें | लेकिन ऐसी चाहत केवल महिलाएं ही नहीं पुरुष भी रखते है | उनके मन में भी इस तरह की इच्छा होती है कि उनकी पार्टनर उनसे ढेर सारा प्यार करें |

कोई भी पुरुष बाहर से कितना ही कठोर और बुरे स्वभाव वाला हो लेकिन अगर कोई उन्हें दिल से प्यार करे तो आसानी से पिघला सकता है | दुनिया का प्रत्येक पुरुष रिलेशनशिप में रहते हुए बेशुमार प्यार की कल्पना करता है लेकिन अपने पार्टनर से कभी भी नहीं कहता है|

ऊपर दी गयी बाते पुरुष हमेशा रिलेशन में रहते हुए अपने साथी से चाहते है लेकिन उनसे कभी कहते नहीं है | इसलिए महिलाओं को उनके मन की बात जान लेनी चाहिए और पुरुषों के साथ अपने संबंधो को ज्यादा मधुर और लम्बे समय तक निभाए जाने वाले बनाने चाहिए|






No comments:

Post a Comment