घर बैठकर पैसे कमाने के आसान तरीके | Ghar baithe paise kamane ke aasan tarike |

 वर्तमान समय में ज्यादातर लोग कम पढ़े लिखे होने या अन्य कारणों की वजह से नौकरी नहीं कर पाते या उन्हें नौकरी मिलती है| लेकिन पैसे की जरूरत तो हमेशा सभी को होती है| जो लोग नौकरी नहीं करते उन्हें पैसे की तंगी रहती है| इसलिए आज हम आपको बता रहे है कुछ ऐसे तरीके जिनसे आप घर बैठे ही पैसे कमा सकते है और पैसे सम्बन्धी अपनी जरूरतों और परेशानियों का हल निकाल सकते है| इनके लिए आपको ज्यादा पढ़ाई करने या पैसे लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है| आइये जानते है उन तरीकों के बारे में :

money

आसानी से पैसे कमाने के दस तरीके :

1.      सिलाई करना : कुछ समय तक सिलाई ट्रेनिंग लेकर आप घर बैठे बैठे दूसरों के कपड़े सिलकर आसानी से पैसे कमा सकते है|

sewing


2.      ट्यूशन पढ़ाना : अगर आपने थोड़ी सी पढाई की हुई है तो छोटे बच्चों को घर पर ट्यूशन देकर आप पैसे कमा सकते है और इसमें आपको पैसे लगाने की भी कोई जरूरत नहीं पड़ती है|

3.      ब्यूटी पार्लर चलाकर : जो महिलाऐं घर में सारा दिन खाली बैठी रहती है वे अपने घर पर ब्यूटी पार्लर बना कर पैसे कमा सकती है| इस काम को वे स्वयं भी कर सकती है या इस काम के लिए किसी को साथ रखकर भी मदद ली जा सकती है | लेकिन ज्यादा पैसे कमाने के लिए आपको खुद ही मेहनत करनी पड़ेगी|

4.      घरेलू व्यापार करके : महिलाऐं घर पर बहुत कुछ बना सकती है जैसे आचार, पापड़ और मिठाई आदि घर पर इन चीजो को बनाकर अच्छे दामो पर बेचा जा सकता है| इससे आपको घर बैठे बैठे अधिक से अधिक फायदा हो सकता है|

5.      घर का कोई कमरा किराये पर देकर : आपका घर थोड़ा बड़ा होने पर ही इस तरह से कमाई हो सकती है| अगर किसी कमरे का आप कोई इस्तेमाल नहीं करते है तो उसे किराये पर देकर अच्छे पैसे कमाए जा सकते है|

6.      सजावट का सामान या खिलोने बनाकर : घर पर खाली बैठने के बजाय सजावट का सामान या खिलोने बनाकर उन्हें बेचकर लाभ उठाया जा सकता है|

7.      पशुपालन करके : घर में खुली जगह ज्यादा होने पर पशुपालन करके फायदा लिया जा सकता है| इसके लिए आप गाय, भैंस या बकरी पाल सकते है और उनका दूध बेचकर लाभ प्राप्त कर सकते है|
8.      नर्सरी बनाकर : घर में खुले स्थान या घर की छत पर पौधों की नर्सरी बनाकर भी लाभ लिया जा सकता है| आप घर पर पौधे उगाकर उन्हें बाहर अच्छे दामो पर बेच सकते है और पैसे कमा सकते है|

9.      जुडो कराटे सिखाना : इसके लिए आपको पहले कुछ समय तक इनका स्वयं अभ्यास करना पड़ेगा इसके बाद आप आस पड़ोस के छोटे या बड़ी सभी तरह के बच्चो को अपने या इनके घर पर इनका अभ्यास कराकर उनसे फीस के रूप से अच्छी रकम लेकर पैसे कमा सकते है|

10.  वेबसाइट बनाकर : अगर आपको कंप्यूटर की अच्छी जानकारी है तो आप इससे अच्छे पैसे कमा सकते है| आप अपनी जानकारी का इस्तेमाल करके लोगो के लिए वेबसाइट बनाकर उनसे पैसे ले सकते है|

ऊपर दिए गए कामो को आप अपने घर बैठकर ही कर सकते है और फायदा ले सकते है लेकिन इनमे भी आपको कुछ कामो का ज्ञान पहले होना चाहिए या कुछ समय तक इनके बारे में ज्ञान लेकर इन्हें शुरू किया जा सकता है|


No comments:

Post a Comment